Kamaal ki khabar

Saturday, 16 June 2018

एकतरफा प्यार में चलाई गोलियां, कहने लगा मेरा प्यार छीन लिया

एक तरफा प्यार में एक युवक ने लड़की की घर में घुसकर गोलियों की बौछार कर दीl गोली चलाता रहा और अनाप-शनाप बोलता रहाl घर के लोग घर के अंदर छुप कर किसी तरीके से अपनी जान बचाने में कामयाब रहेl लगातार कई राउंड फायरिंग होने से आसपास रहने वाले लोग भी डर गएl वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गयाl



यह वारदात है जैतपुर इलाके की, पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर दूसरों की जान को खतरे में डालना, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैl पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक गांव का रहने वाला हैl जिसका नाम मलकीत सिंह बताया गया हैl कुछ महीने से वह लड़की को परेशान करता थाl परिवार वालों ने उसकी शिकायत उसकी मां से की तो लड़के ने अपनी हरकतों से के लिए अपनी मां से माफी मांगी और कहने लगा कि आगे से नहीं होगाl




पुलिस ने बताया अप्रैल 2018 में लड़की की शादी हो गई थीl लेकिन कुछ दिन से उनकी बेटी मायके आई हुई थीl बुधवार को लड़की की पिता पास के पीर बाबा की मजार पर मत्था टेकने गए थेl और कुछ देर बाद मलकीत सिंह भी वहां पहुंच गयाl इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते,  मलकीत ने उनके साथ गाली-गलौज शुरु कर दीl शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गईl




पीर बाबा की मजार पर किसी तरह लोगों की भीड़ ने बीच बचाव करके मामले को शांत कर दियाl लेकिन कुछ देर बाद वह युवक मलकीत सिंह उनके घर पहुंच गयाl और गालियां देने लगा.  गालियां देने के साथ-साथ उसने फायरिंग शुरू कर दीl और कहने लगा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा, उन्होंने मेरा प्यार छीन लिया हैl यह सब बातें बोलते हुए उनके घर को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीl परिवार के लोग डर गए और घर में छिप कर अपनी जान बचाई.  गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गएl किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जब तक पुलिस पहुंची युवक वहां से फरार हो चुका थाl

Friday, 15 June 2018

पुलिस और आईबी की जांच से खुलासा हुआl ISI ने रची थी हत्या की साजिश


पुलिस और आईबी की जांच से खुलासा हुआ, की आईएसआई ने रची थी हत्या की साजिश, नावेद जाट पर फायरिंग का शक हैl श्रीनगर अस्पताल से भागा था नावेद,  उसी पर शक जताया जा रहा है की पत्रकार सुजात बुखारी हत्या कराई हैl हत्याकांड में नया खुलासा पुलिस ने कहा कि इसके पीछे लश्कर और हिजबुल का हाथ. 



जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जारी की संदिग्ध आतंकवादी की तस्वीर, पत्रकार सुजात बुखारी को मारने का शक होने पर इस संदिग्ध आतंकवादी की तस्वीर जारी की हैl इससे पहले पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी की, जिसमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैंl




पुलिस का दावा है कि इन्हीं तीन संदिग्ध आंतकवादियों ने पत्रकार की हत्या की है और जो अभी फिलहाल पुलिस ने जो एक संदिग्ध आतंकवादी की तस्वीर जारी की हैl
इस संदिग्ध पर यह शक है कि इसी आतंकवादी ने तीन 

आतंकवादी


मोटरसाइकिल सवार लोगों को हथियार मुहैया करवाए थेl जिससे सुजात बुखारी की हत्या की गईl पुलिस ने आम लोगों से मदद मांगी हैl उन्होंने यह तस्वीर जारी करके कहा है कि जहां भी किसी को भी इस संदिग्ध का पता लगे तो तुरंत पुलिस को सूचित करेंl




आपको बता दें कि कल इस वरिष्ठ पत्रकार सुजात बुखारी की तीन अज्ञात लोगों ने हत्या कर दीl इस कांड में सुजात बुखारी के दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गएl इससे पहले सुजात बुखारी को मारने की धमकी मिल चुकी थीl जिसके तहत उसको सुरक्षा मिली हुई थीl

प्रियंका चोपड़ा निक से करेंगी शादी?

आजकल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की खबरें छाई हुई हैंl मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस वाकई एक दूसरे को डेट कर रहे हैंl एक खबर के मुताबिक निक जोंस प्रियंका
को बहुत प्यार करते हैं और रिलेशनशिप को आगे ले जाना चाहते हैंl वह चाहते हैं कि प्रियंका चोपड़ा को अपना हमसफ़र बनाएं और अपने  नए जीवन की शुरूआत करेंl  निक कहते हैं कि वह सिर्फ डेट ही नहीं करना चाहते, बल्कि खूबसूरत पत्नी के साथ सेटल होना चाहते हैंl जो कि वह चाहते हैं प्रियंका हो.




रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका निक के जीवन का जरूरी हिस्सा बन गई हैl आजकल प्रियंका चोपड़ा और निक लगातार एक साथ लेकर जा रहे हैंl हाल ही में उन दोनों को डिनर आउटिंग के बाद एक साथ देखा गया हैl


इसके अलावा एक खबर और की प्रियंका चोपड़ा निक के कजन की शादी में भी उनके साथ पहुंची थी और उनके परिवार के बीच काफी घुलमिल कर रही.




हालांकि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा हाल ही में दिए गए एक स्टेटमेंट में इस बात को नकार चुकी है कि उनके बीच कोई अफेयर हैl लेकिन प्रियंका निक के साथ लगातार की जा रही हैl सुनने में आ रहा है कि जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और निक एक दूसरे को शादी के बंधन में बांधना चाहते हैंl


ताजा समाचार  के लिए पढ़ते रहें कमाल की खबर
https://kamaalkikhabar.blogspot.com

Sunday, 10 June 2018

दूध सप्लाई करने वाले लोग करते हैं पानी खराब, रेलवे कर्मचारी बेखबर

देश में गर्मी अपने पूरे जोर पर हैl गर्मी के कारण कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत हैl लोगों को कई-कई दिनों तक पीने का पानी नसीब नहीं होता, क्योंकि वहां पर पानी नहीं पहुंच पाता.


इन स्टेशन पर करते है पानी खराब :

देखने में पाया गया है कि दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर पालम, बिजवासन और गुडगांव काफी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और गुडगांव दूध सप्लाई करने वाले लोग अपने दूध के ड्रम्स स्टेशन पर धोते हैंl जिससे बहुत सारा पानी खराब होता हैl साथ ही साथ आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती हैl वहां पर पानी इतना भरा होता है कि जाने के लिए बड़ी समस्या होती हैl

रेलवे के अधिकारी बेखबर :

जबकि रेलवे के अधिकारी इस बात से बेखबर हैं l कि किस तरह दूध सप्लाई करने वाले लोग पानी को खराब कर रहे हैंl यहां पर कई बार देखा गया है कि रेलवे स्टेशन पर पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता और यहां पर है कि दूध सप्लाई करने वाले लोग यहां पर पानी खराब करते हैl


जब दूध बेचने वाले आदमी से पूछा गया कि आप लोग दूध के ड्रम्स यहां क्यों धोते हो तो वह उल्टा हंसने लग गएl कहने लगे आपको इससे क्या मतलब हैl यह हमारा रोज का काम हैl हमें इससे कोई दिक्कत नहीं हैl हमने कई जगह रेलवे कर्मचारियों से भी बात कि वह कहने लगे कि हमें इस बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली हैl

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...