Kamaal ki khabar

Saturday, 19 May 2018

श्रीदेवी की मौत दुर्घटना नहीं साजिश के तहत, एक पुलिस वाले का दावा !

जानीमानी बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक मौत खबर ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया थाl पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई थीl हालांकि उनके परिवार और दोस्तों ने इस दुख के साथ जीना शुरु कर दियाl इसी बीच उनकी मौत की खबर फिर से सुर्खियों में हैl क्योंकि एक पूर्व पुलिस वाले का कहना है, कि श्रीदेवी की मौत दुर्घटना नहीं मेरे विचार से साजिश के तहत हत्या की गई हैl



प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पूर्व पुलिस वाले का कहना है, की बाथटब में डूबकर हुई उनकी मौत के पीछे सोची समझी साजिश हो सकती हैl उनका कहना हैl कि उन्हें यह दुर्घटना नहीं मर्डर का मामला लग रहा हैl


रिपोर्ट्स के मुताबिक वेदभूषण नाम के पूर्व सिपाही का दावा है, कि जिस वक्त श्रीदेवी की मौत हुई थीl मौत के बाद उन्हें श्रीदेवी की कमरे में जाने की इजाजत नहीं मिली थीl लेकिन उन्होंने बगल वाले कमरे में जाकर उनका डेथ सीन तैयार करके देखा थाl जिससे उसको यह साजिश का मामला लग रहा हैl पूर्व पुलिसवाले ने बताया, कि उन परिस्थितियों में एक्सीडेंटल ड्राउनिंग होने की बात उनकी समझ से परे हैl
रिपोर्ट्स के मुताबिक वेदभूषण ने यह भी दावा किया है कि किसी को सांस रुकने तक वास्तव में जबरदस्ती डालना और बिना सबूत छोड़े निकल जाना बेहद आसान हैl

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्मकर सुनील सिंह की याचिका खारिज की हैl जिसमें उन्होंने श्रीदेवी की रहस्यमई मौत की जांच करने को कहा थाl गौरतलब है कि दुबई में रहस्यमई परिस्थितियों में हुई श्रीदेवी की मौत के बाद मौत का रहस्य काफी गहरा गया हैl


यह बड़ी दुखद खबर थीl जब लोगों को पता लगा कि श्रीदेवी की मौत हो गई हैl कुछ समय पहले श्रीदेवी की रहस्यमई मौत हो गई थीl आपको बता दें, कि दुबई में रहस्यमय परिस्थितियों में श्रीदेवी का का शव बाथटब में मिला थाl उसको पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा शराब पीने की वजह से उनकी मौत हुई थीl

Friday, 18 May 2018

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई की मार झेल नहीं पाओगे अबकी बार

कच्चे तेल के दाम में गुरुवार को इंटरनेशनल मार्केट में 80 डॉलर प्रति बैरल से पार हो गए हैंl नवंबर 2014 के बाद यह पहली बार ऐसी नौबत आई है कि 80 डॉलर प्रति बैरल से पार हो गया हैl एक्सपर्ट का कहना है कि पेट्रोल डीजल की 4 से 5 रुपए महंगा होने की संभावना हैl


आने वाले कुछ समय में
पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैl दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के पार चले गएl नवंबर 2014 के बाद यह पहला मौका है जब क्रूड 80 डॉलर प्रति बैरल के पार गया हो. 



जानकारों के मुताबिक:
ओपेक और रूस ने प्रोडक्शन घटा दिया हैl मार्केट में ईरान की ओर से भी सप्लाई  घटाने का डर बन गया हैl इसका असर कीमतों पर देखा जा रहा हैl जानकार कह रहे हैं कि क्रूड की कीमतें बढ़ने से पेट्रोल-डीजल मौजूदा सत्र से 4 से 5रुपए प्रति लीटर और महंगा हो सकता हैl पेट्रोल-डीजल महंगा होने से माल ढुलाई पर असर पड़ेगाl ऐसे में खाद्य वस्तु पर महंगाई की मार पड़ सकती हैl आम लोगों के किचन का बजट भी बिगड़ सकता हैl

कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट एस. चंद्रशेखर का कहना है, कि कर्नाटक चुनाव के कारण तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत नहीं बढ़ाई, इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में 4 से 5 डॉलर प्रति बैरल का उछाल आया. पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों को करीब ₹500 का नुकसान हुआ हैl जबकि कच्चे तेल की कीमत 80डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैl ऐसे में तेल कंपनियों के पास पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा l



3 से 4 रुपए होगा महंगा पेट्रोल डीजल
तेल कंपनियों के मालिकों का कहना है कि मार्केट रेट के साथ कीमतें बढ़ाने की मजबूरी हैl पेट्रोल-डीजल  सरकारी नियंत्रण से मुक्त हो चुका हैl ऐसे में घाटा सहना का कोई सवाल नहीं उठता हैl इस वक्त कच्चे तेल की जो कीमतें हैं, जिस तरह से बढ़ रही हैंl उस हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बनती हैl


महंगाई बढ़ने का भी आशंका
क्रूड की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ने की भी आशंका हो गई हैl ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने का डर हो गया हैl जिस तरीके से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैंl इससे स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती हैl आपके किचन का हिसाब-किताब बिगड़ सकती हैl

Thursday, 17 May 2018

सरकार दे रही है इस चीज पर ढाई लाख रूपय तक की सब्सिडी, क्या आपको पता है?

केंद्र सरकार आपको एक नया उपहार देने की तैयारी में हैl जो लोग कार खरीदना चाहते हैंl उन लोगों के लिए यह एक उपहार से कम नहीं होगाl क्योंकि आने वाले समय में केंद्र सरकार आपको कार लेने में पर ढाई लाख रुपए तक की सब्सिडी का फायदा देने वाली हैl अगर आप नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ दिन और रुक जाइए, कुछ दिन का इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैl आप सरकार की सब्सिडी योजना के तहत ढाई लाख रुपए तक का फायदा उठा सकते हैंl



इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को बढ़ावा:
केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए 9400 करोड रुपए के पैकेज के तहत नई कार खरीदने वालों के लिए ढाई लाख रूपय तक की सब्सिडी का एलान कर सकती हैl केंद्र सरकार बढ़ते प्रदूषण को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही बड़ी योजना की घोषणा कर रही हैl


5 साल में खर्च करेगी 1500 करोड़:
केंद्र सरकार दोपहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से आने वाले 5 सालों में 15 सौ करोड रुपए खर्च करने की उम्मीद हैl इसमें से 1000 करोड़ रुपए से चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है, और बाकी से इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर छूट देने का प्लान हैl भारी उद्योग विभाग की तरफ से जारी किए गए प्रस्ताव के अनुसार, मेट्रो सिटी में हर 9 वर्ग किलोमीटर एरिया पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना हैl

हाईवे पर मिलेगा चार्जिंग स्टेशन 25 किलोमीटर के अंतर पर :
10 लाख से ज्यादा आबादी और स्मार्ट सिटी के साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे, दिल्ली-चंडीगढ़, चेन्नई-बेंगलुरु और मुंबई-पुणे हाईवे पर प्रत्येक 25 किलोमीटर के बाद चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, आपको बता दें कि फरवरी 2018 में आयोजित ऑटो एक्सपो में कार निर्माता कंपनियों ने इलेक्ट्रिक विकल्प पर ज्यादा फोकस किया थाl कार निर्माताओं का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार को मदद करनी चाहिएl इसी के तहत केंद्र सरकार नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सब्सिडी देने पर विचार कर रही हैl


दो पहिया वाहन पर मिलेगी 30,000 की सब्सिडी: टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार सरकार की डीजल या पेट्रोल से चलने वाली कार को स्क्रैप करके इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सब्सिडी देने की प्लानिंग हैl इसी तरह टू-व्हीलर लेने पर भी सब्सिडी का फायदा मिलेगाl पुरानी कार को स्क्रैप करके नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ढाई लाख रुपए तक की मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी, वही वही डेढ़ लाख रुपए तक का टू-व्हीलर खरीदने पर ₹30,000 की सब्सिडी मिलेगी, खबर यह है कि सरकार ने इसे लेकर एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया हैl

बस के लिए अतिरिक्त सब्सिडी :
सरकार के इस प्लान में कैब एग्रीगेटर और बस मालिकों के लिए भी अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान हैl टैक्सी के लिए ई कार खरीदने वालों को 15 लाख रुपए तक की कार पर डेढ़ लाख रूपय से लेकर ढाई लाख रुपए तक की छूट दी जाएगी l इसके लिए नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ही यह छूट मिलेगीl इसके अलावा प्री-BS को स्क्रैप करके नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर छूट दी जाएगीl कार को स्क्रैप करने पर मान्यता प्राप्त स्क्रिप्टिंग सेंटर से ही सर्टिफिकेट मिलने पर सब्सिडी दी जाएगीl कार को स्क्रैप करने पर मान्यता प्राप्त क्लिपिंग सेंटर से सर्टिफिकेट लेना होगाl जिसके तहत आप को यह सब्सिडी मिल पाएगी l

Wednesday, 16 May 2018

Oppo ने किया धमाका, लॉन्च किया रियलमी-1 जो Redmi को देगा टक्कर

आज-कल कंपनियां बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश कर रही हैंl इसी बीच स्मार्टफोन मार्केट में मंगलवार को Oppo ने बड़ा धमाका कियाl कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी-1 को लॉन्च कर दियाl ब्रांड के तहत रियलमी-1 डिवाइस को लांच किया गया, जो सीधे रेडमी को टक्कर देगीI


रियलमी-1 के तीन वैरिएंट्स:
रियलमी-1 के तीन वैरिएंट्स 3, 4 और 6 जीबी रैम के साथ आएंगेl इनमें 32जीबी, 64जीबी और 128 जीबी के रैम होंगीl साथ में यूजर्स को माइक्रो SD कार्ड का भी ऑप्शन मिलेगाl जिससे कैपेसिटी को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगाl


फुल एचडी डिस्प्ले:
रियलमी-1 6 इंच स्क्रीन के साथ आएगीI इसकी बॉडी रेश्यो 84.8% हैl डिवाइस में फुल एचडी डिस्प्ले इस्तेमाल हुआ हैl जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 2160×1080 हैl प्रोसेसर के तौर पर मिडियाटेक हीलियो की P60 दिया गया है, जोकि एआई टेक्निक को सपोर्ट करता हैl इससे यूजर्स को कैमरे में एआई स्टीकर्स फीचर मिलेगाl

जबकि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम में यह तकनीक होगीl रियलमी Android 8.1 पर रन करता हैl कैमरा में बुक्के और विविड मोड फीचर भी हैl रियल कैमरा 13MP है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल हैl बैटरी 3410mah हैl

शानदार प्राइसिंग :
प्राइसिंग काफी शानदार हैंl 6जीबी वेरिएंट के लिए ₹13, 990 देने होंगेl 3जीबी वेरिएंट का प्राइस ₹8,990 और 4जीबी वेरिएंट ₹10,990 में मिलेगाl  डिवाइस 25 मई से Amazon पर खरीदा जा सकता हैl

Tuesday, 15 May 2018

वाराणसी में बन रहे पुल का हिस्सा गिरा, 18 लोगों की मौत, कई घायल

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कल एक दर्दनाक हादसा हो गयाl वाराणसी में बन रहे पुल का हिस्सा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गईl कई लोग घायल हैंl वाराणसी के कैंट एरिया में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई जबकि बताया जा रहा हैl कि 50 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैंl एक बस और 5 कारों के साथ कई ऑटो रिक्शा, कई राहगीर भी दब गएl



राहत में  हुई ढिलाई:
चश्मदीद लोगों का कहना हैl कि राहत कार्य में काफी ढिलाई हुईl करीब डेढ़ घंटे बाद वहां राहतकर्मी पहुंचेl उसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने मलबे में दबे तीन लोगों को जिंदा निकालाl यूपी सरकार ने इस हादसे में मृतकों के परिवारजनों को ₹500000 और गंभीर घायलों को ₹200000 मुआवजा देने की घोषणा की हैl सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच टीम पर गठन का कर अगले 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी हैl


लंबे समय से चल रहा था फ्लाईओवर का निर्माणl
आपको बता दें कि कैंट क्षेत्र में इस फ्लाईओवर का निर्माण काफी लंबे समय से चल रहा हैl बताया जा रहा है कि 2015 से यह काम चल रहा हैl मंगलवार शाम फ्लाईओवर दोपहर अचानक गिर गए और उनके नीचे बड़ी संख्या में लोग और गाड़ियां दब गईl प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फ्लाईओवर के नीचे कारों, ऑटोरिक्शा और दो पहिया गाड़ियों में कई लोग हो सकते हैंl हादसे के बाद राज्य सेतु निगम पर इससे इसमें घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगा हैl


रेलवे स्टेशन की सड़क पर काफी थी भीड़:
BHU में चल रही एडमिशन प्रक्रिया और शाम का वक्त होने के कारण मंगलवार शाम को बनारस की कैंट रेलवे स्टेशन की सड़क पर काफी भीड़ थीl गाड़ियों की लंबी कतार लगी थीl कैंट के सामने ही फ्लाईओवर पर काम चल रहा थाl एक बड़ी सी क्रेन से गर्डर को पुल के खड़े ढांचे के ऊपर रखा जा रहा थाl अचानक क्रेन का बैलेंस बिगड़ा और गर्डर सड़क पर लगे जाम में फंसी गाड़ियों के ऊपर गिर गयाl 6 से ज्यादा गाड़ियां नीचे दब गईl गाड़ी में बैठे लोग जान बचाने के लिए गुहार भी लगाते रहेंI 1 घंटे से ज्यादा समय तक हजारों की भीड़ चिल्लाती रही लेकिन वहां किसी की जान नहीं बचा सकते थेl क्योंकि विशाल गर्डर को सिर्फ क्रेन से ही हटाया जा सकता थाl लेकिन चिल्लाते रहे लोग. गर्डर के नीचे गाड़ियां सड़क से चिपक गई थीl

चार बड़े अफसर को सस्पेंड
इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गईl काफी लोग घायल हैl इस घटना के बाद सीएम योगीनाथ ने घटना की जांच के आदेश दिए हैंl  इससे जुड़े चार बड़े अफसर को सस्पेंड कर दिया हैl 15 दिन के अंदर इस जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैंl

Monday, 14 May 2018

क्या आप जानते हैं? कि किस शहर में होती है, पतियों की पिटाई. जहां मिलती है लगभग 200 शिकायत हर महीने.

अभी तक आप सुन रहे थेl कि पुरुष महिलाओं को पीटते हैंl उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैंl पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के साथ मारपीट को सामान्य घटना माना जाता हैl कई मामलों में तो महिलाएं इस बारे में शिकायत तक नहीं करती, पर अब जमाना बदल चुका हैl अब महिलाएं पुरुषों का डटकर सामना करती हैंl अब ताजा सर्वे में पता चला है कि महिलाओं के हाथों बिकने वाले पुरुष भी कम नहीं हैंl वह इस पिटाई की बात शिकायत भी करते हैंl कि उनकी पत्नी उनको पीटती हैl

मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई के लिए कुछ साल पहले शुरु की गई सेवा 'डायल 100' के जनसंपर्क अधिकारी हेमंत कुमार शर्मा ने बताया, कि मध्यप्रदेश में औसतन हर महीने 200 पतियों की अपने ही घर में पत्नियों से पिटाई हो जाती हैl

प्रदेश में शहरों के लिहाज से देखा जाए, तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर इस मामले में अव्वल हैl यहां सबसे ज्यादा पत्नियों के खिलाफ शिकायत मिली हैl यहां जनवरी से अप्रैल 2018 तक 4 माह में 72 पतियों ने अपनी पत्नियों से पिटाई होने की शिकायत दर्ज करवाई हैl


इसके बाद दूसरे स्थान पर राजधानी भोपाल के 52 पतियों ने अपनी पत्नियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई हैl इसी अवधि में पूरे प्रदेश में 802 पतियों ने पत्नी प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई हैl अधिकारी ने बताया,  कि जनवरी 2018 से डायल 100 की टीम ने इस नंबर पर फोन करने वालों के लिए अन्य श्रेणियों के साथ पत्नियों से पीटने वालों की एक नई श्रेणी तैयार की हैl

मध्य प्रदेश भारत का एक ऐसा राज्य हैl जहां पुरुषों की अपनी पत्नियों के द्वारा पिटाई  की जाती हैl क्योंकि अब समाज बदल चुका हैl औरतें भी अब पुरुषों का डटकर सामना करने लगी हैl कुछ समय पहले बहुत ज्यादा महिलाओं की शिकायत आती थी की वह उसके पति की पिटाई से परेशान हैंl झगड़े से परेशान हैंl लेकिन आप बहुत ज्यादा बदलाव आ चुका हैl इसी वजह से अब पत्नियों द्वारा पतियों की पिटाई की शिकायत मिलती हैl

Sunday, 13 May 2018

3 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले को मिली फांसी की सजा

देश में हो रहे नाबालिग रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने के बाद 3 महीने की  बच्ची को अगवा कर रेप और बेरहमी से हत्या करने  वाले आरोपी को इंदौर की जिला अदालत ने महज 22 दिनों में फैसला सुनाते हुए  26 साल की नवीन गाडके को फांसी की सजा सुनाई हैl




इंदौर जिला कोर्ट ने 3 महीने की बच्ची के साथ रेप की निर्मम हत्या करने वाले नवीन गाडके को मौत की सजा सुनाई हैl समाज को शर्मसार करने वाले इस कांड में पुलिस ने बेहद तेज गति से जांच पूरी की और आरोप पत्र पेश किए जाने के बाद अदालत ने हर रोज सुनवाई करते हुए,  वारदात के 22 दिनों के भीतर फैसला सुना दिया,  हालांकि यह साफ नहीं है, कि सजा पॉक्सो एक्ट में संशोधन अध्यादेश के तहत दी गई है या नहींl


अदालत ने अपने 51पेज के फैसले में टिप्पणी की, 'मुजरिम ने जिस जघन्य और वीभत्स तरीके से क्रूरतापूर्ण और जंगली कृत्य किया हैl इसे देखते हुए यह शख्स समाज में गैंगरीन रोग की तरह हैl


कोर्ट में जज ने कहा, 'कि जिस तरह चिकित्सक किसी रोगी के शरीर के गैंगरीन प्रभावित हिस्से को ऑपरेशन के लिए अलग कर देता हैl उसी तरह ऐसे अपराधी को समाज को बचाने के लिए उसे समाज से अलग करना आवश्यक हैl ऐसा व्यक्ति समाज के लिए घातक हैl


गौरतलब है कि पिछले महीने मध्यप्रदेश के रजवाड़ा क्षेत्र में 3 महीने की बच्ची के साथ बर्बरता से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थीl इस घटना ने जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को भी हिला कर रख दिया थाl उनकी आंखों में आंसू आ गए थेl मामले पर पूरे मध्यप्रदेश के लोगों ने जमकर गुस्सा उतारा थाl




यहां तक कि मामले की सुनवाई के लिए वकील कोर्ट में आरोपी का पक्ष रखने को भी तैयार नहीं थेl इंदौर बार एसोसिएशन ने किसी भी बलात्कार के आरोपी का केस न लड़ने का फैसला किया थाl
जानकारी के अनुसार, दोषी व्यक्ति बच्ची का दूर का रिश्तेदार थाl बच्ची 19 फरवरी को अपने परिवार के साथ रजवाड़ी कि बाहर बनी बरामदे में सो रही थीl इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गयाl मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गई थीl इस घटना के वक्त इलाके में पुलिस गश्त दे रही थीl सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी और उसे गिरफ्तार किया गया थाl गिरफ्तार होने के बाद हकीकत बयां कर दी

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...