Kamaal ki khabar

Thursday, 7 December 2017

Love jihad के चक्कर में कुल्हाड़ी से हमला, फिर जिंदा जलाया

राजस्थान के राजयसमंद जिले में सांप्रदायिक घृणा और मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना घटित हुई हैl जिसको सुनकर आप चौक जायेंगे और आपका दिल दहल जाएगाl यहां पर एक व्यक्ति ने 'लव जिहाद' के नाम पर मुस्लिम मजदूर पर कुल्हाड़ि से हमला कर दिया.  कई जगह हमला करने के बावजूद उसका मन नहीं भरा तो उस व्यक्ति ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दीऔर जिंदा जला दिया. 

मर्डर करते हुए का वीडियो,  जिहादियों को धमकी:
यहां पर एक व्यक्ति ने लव जिहाद के चक्कर में एक मजदूर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और भी बर्बरता करते हुए उसने मजदूर व्यक्ति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया. इस बर्बरता करते हुए कांड का आरोपी ने वीडियो भी बनवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दियाl हत्या को अंजाम देने के दौरान वह चिल्लाता रहा और कह रहा था कि जिहादियों हमारे देश से चले जाओ, हमारे देश से हट जाओl वीडियो बनाने के लिए उसने अपने नाबालिक 14 वर्षीय भतीजे की मदद ली.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार:
गुरुवार को राजस्थान पुलिस ने आरोपी शंभू नाथ रायगर को गिरफ्तार कर लियाl जो राजसमंद का रहने वाला हैl इससे पहले एक अन्य वीडियो में भी रायगढ़ अपने घिनोने कृत्य को सही ठहराते हुए, एलान करता हुआ दिखाl कि उसने एक लड़की को लव जिहाद से बचाने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया हैंl आरोपी वीडियो में धमकी भी दे रहा हैl कि इस लव जिहाद में शामिल लड़की का भी यही अंजाम होगा.  इस घटना में जिस शख्स की हत्या की गई उसकी पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मोहम्मद अफरजूल (48 साल) के रूप में हुई हैl पुलिस को राजसमंद जिले के राजनगर में एक अधजला शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. जिसकी शिनाख्त करते हुए पता लगा कि यह शव पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मोहम्मद अफरजूल का हैl जो यहां पर मजदूरी करने के लिए आया हुआ थाl
यह भी पढ़ें:
राजस्थान के गृहमंत्री ने हत्याकांड की पुष्टि:
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने इस हत्याकांड की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया हैl यह बेहद डरावनी घटना हैl कि आरोपी ने इस शख्स की इस तरीके से हत्या की और इसका वीडियो भी बनवाया एडीजी क्राइम ब्रांच के पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एक वीडियो जिसमें रायगढ़ भड़काऊ बातें करता दिख रहा हैl वह एक स्थानीय मंदिर में शूट किया गया हैंl जोकि मोहम्मद अफरजूल की हत्या के तुरंत बाद तैयार किया गया.
राज नगर पुलिस ने आईपीसी की तहत धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने)के तहत केस दर्ज कर लिया. मोहम्मद अफरजूल राजसमंद में मजदूरी करते थे और उनका परिवार भी साथ रहता था. हत्या के बाद राजसमंद में पुलिस हालात पर नजर रखे हुए ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे!
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल CM ने कहा:
ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल CM ने कहा है, कि हम बंगाल के एक मजदूर की राजस्थान में की गई हत्या की निंदा करते हैl कैसे लोग इस हद तक अमानवीय हो सकते हैl यह बहुत दुखद हैl

Wednesday, 6 December 2017

OMG , सरकार ने यह क्या किया, कार वाले फंसे

आने वाले समय में आप को एक झटका लगने वाला हैl  यह झटका उन लोगों के लिए है, जिनके पास कार हैl अगर आपके पास कार है, तो आपको रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी से भविष्य में हाथ धोना पड़ेl
LPG गैस सब्सिडी का बोझ कम करने की सोच:
सरकार इस पर विचार कर रही हैंl यानी रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी उन लोगों से वापस ली जा सकती हैl जिसके पास कार हैl दरअसल, एलपीजी सब्सिडी का बोझ कम करने के लिए सरकार कार वालों पर नजर बनाए हुए हैंl  सरकार इस मामले में विचार भी कर रही हैl
मंत्रालय ने किया आरटीओ के ऑफिस से डाटा इकट्ठा :
प्राप्त जानकारी के अनुसार,  पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द एक प्रस्ताव लाने वाला हैl जिसमें कार मालिकों की गैस सब्सिडी खत्म करने का विचार किया जाएगा.  इसके लिए मंत्रालय ने आरटीओ के कार्यालय से डाटा जुटाना भी शुरू कर दिया हैंl
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस बारे में मीटिंग भी हो चुकी है और अब इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय और पीएमओ को भेजा जाएगाl
हो सकता है, यह कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए. परंतु यह निश्चित है कि भविष्य में आपको यह झटका खाना पड़ेl सरकार एलपीजी सब्सिडी का बोझ कम करने का नया तरीका अपना रही हैl
सरकार का मानना है कि ऐसा करने से सरकार पर एलपीजी सब्सिडी का बोझ कम हो जाएगाl अब वित्त मंत्रालय और पीएमओ ऑफिस मंजूरी का इंतजार हैंl वहां से अनुमति मिलने पर इसे तुरंत लागू कर दिया जाएगाl
सरकार का प्लान कार वाले परेशान:
मंत्रालय का अधिकारियों का कहना है, कि जिन लोगों के पास कार हैंl उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी तो होगी ही कि वह गैस सब्सिडी आसानी से छोड सकेंl इस वक्त सरकार प्रत्येक रसोई गैस सिलेंडर पर करीब ₹250 की सब्सिडी दे रही हैl और जल्द ही इस पर विचार हो सकता हैl यह फरवरी 2019 से पहले लागू कर दिया जाए.
जिनके पास कार उन पर मार:
सरकार का मानना है जो व्यक्ति 2 से 5 लाख तक की गाड़ी खरीद सकता हैl तो वह ढाई सौ रुपए की गैस सब्सिडी छोड़ सकता हैl हो सकता हैl आपको भविष्य में यह दिन देखना पड़ेl और आपको भी सब्सिडी छोड़नी पड़ेl
यह भी पढ़ें

Sunday, 3 December 2017

How To Link Mobile Number With Aadhar Card

आधार को जोड़ें अपने मोबाइल नंबर से वह भी घर बैठे, तरीका जानने के लिए पढ़ें


मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है | यह खबर उन उपभोक्ताओं के लिए है | जिन्होंने अभी तक अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया है | अगर आपने अभी तक अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया है, तो इस के लिए आप यह तरीका अपनाकर अपना मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं, वह भी घर बैठे |






नहीं जाना पड़ेगा स्टोर

# अच्छी खबर यह है कि अब आपको अपने मोबाइल नंबर के रि-वेरिफिकेशन के लिए टेलीकॉम कंपनियों के स्टोर तक नहीं जाना पड़ेगा | आप यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं |

आपको बता दें, कि भारत सरकार ने मोबाइल यूजर्स के लिए अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया है मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2018 कर दी है | जिसे लेकर सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेज रही है | अगर आपने मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है | तो आपका नंबर बंद हो सकता है | तो इस के लिए आप एक आसान तरीका अपनाकर आप अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकते हैं |

OTP के जरिए आधार वेरिफिकेशन

#.आपको बता दें, 1 दिसंबर से यूजर्स के लिए मोबाइल नंबर के साथ आधार लिंक करने की प्रक्रिया सरकार ने आसान कर दी है | अब आप वन टाइम पासवर्ड के जरिए आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगे और अपने मोबाइल को आधार से लिंक कर सकेंगे.अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें |

यूआईडीएआई(UIDAI) की वेबसाइट

#. अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक करने के लिए सबसे पहले आप Google पर यूआईडीएआई(UIDAI) की वेबसाइट पर जाएं. उसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे |  जिसमें से आपको वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर( Verify Email/Mobile Number) पर क्लिक करना होगा | जो आपके मोबाइल को आधार से लिंक करने का ऑप्शन होगा |

#.आप वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर ( Verify Email/Mobile Number) पर क्लिक करते ही आप दूसरे वेब पेज पर पहुंचाएंगे | यहां आपको अपना आधार नंबर, ईमेल, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड अंकित करना होगा |  सभी डिटेल को भरकर और फिर 'Get one time password' पर क्लिक करें |

वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

#. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी(OTP) आएगा. इस ओटीपी को पेज पर नजर आ रहे ओटीपी सेगमेंट में भरे और वेरीफाई बटन पर क्लिक करें. ऐसा करते ही आपके स्क्रीन पर  congratulation का मैसेज आएगा और आपकी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया  पूरी हो जाएगी |

#.आपको बता दें, इस ओटीपी के जरिए उन्हीं नंबर को वेरीफाई किया जा सकता है | जो आपके आधार की डेटा बेस में पहले से ही उपलब्ध हो | अगर आपको ऐसा नंबर वेरीफाई करना है | जिसकी जानकारी आधार कार्ड मैं नही दी गई है | तो आपको उसके लिए नजदीकी सर्विस प्रोवाइडर के पास जाना होगा | ताकि आप अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सके |

यह भी पढ़े :  144 रुपए में अनलिमिटेड कॉल और 4जी डाटा लाया Airtel


8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...