आधार को जोड़ें अपने मोबाइल नंबर से वह भी घर बैठे, तरीका जानने के लिए पढ़ें
मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है | यह खबर उन उपभोक्ताओं के लिए है | जिन्होंने अभी तक अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया है | अगर आपने अभी तक अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया है, तो इस के लिए आप यह तरीका अपनाकर अपना मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं, वह भी घर बैठे |
नहीं जाना पड़ेगा स्टोर
# अच्छी खबर यह है कि अब आपको अपने मोबाइल नंबर के रि-वेरिफिकेशन के लिए टेलीकॉम कंपनियों के स्टोर तक नहीं जाना पड़ेगा | आप यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं |आपको बता दें, कि भारत सरकार ने मोबाइल यूजर्स के लिए अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करना अनिवार्य कर दिया है मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की अंतिम तारीख 6 फरवरी 2018 कर दी है | जिसे लेकर सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेज रही है | अगर आपने मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है | तो आपका नंबर बंद हो सकता है | तो इस के लिए आप एक आसान तरीका अपनाकर आप अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक कर सकते हैं |
OTP के जरिए आधार वेरिफिकेशन
#.आपको बता दें, 1 दिसंबर से यूजर्स के लिए मोबाइल नंबर के साथ आधार लिंक करने की प्रक्रिया सरकार ने आसान कर दी है | अब आप वन टाइम पासवर्ड के जरिए आधार वेरिफिकेशन कर सकेंगे और अपने मोबाइल को आधार से लिंक कर सकेंगे.अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें |
यूआईडीएआई(UIDAI) की वेबसाइट
#. अपना मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक करने के लिए सबसे पहले आप Google पर यूआईडीएआई(UIDAI) की वेबसाइट पर जाएं. उसके बाद आपको कई सारे ऑप्शन मिलेंगे | जिसमें से आपको वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर( Verify Email/Mobile Number) पर क्लिक करना होगा | जो आपके मोबाइल को आधार से लिंक करने का ऑप्शन होगा |
#.आप वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर ( Verify Email/Mobile Number) पर क्लिक करते ही आप दूसरे वेब पेज पर पहुंचाएंगे | यहां आपको अपना आधार नंबर, ईमेल, मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड अंकित करना होगा | सभी डिटेल को भरकर और फिर 'Get one time password' पर क्लिक करें |
वेरिफिकेशन की प्रक्रिया
#. इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी(OTP) आएगा. इस ओटीपी को पेज पर नजर आ रहे ओटीपी सेगमेंट में भरे और वेरीफाई बटन पर क्लिक करें. ऐसा करते ही आपके स्क्रीन पर congratulation का मैसेज आएगा और आपकी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |
#.आपको बता दें, इस ओटीपी के जरिए उन्हीं नंबर को वेरीफाई किया जा सकता है | जो आपके आधार की डेटा बेस में पहले से ही उपलब्ध हो | अगर आपको ऐसा नंबर वेरीफाई करना है | जिसकी जानकारी आधार कार्ड मैं नही दी गई है | तो आपको उसके लिए नजदीकी सर्विस प्रोवाइडर के पास जाना होगा | ताकि आप अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सके |
यह भी पढ़े : 144 रुपए में अनलिमिटेड कॉल और 4जी डाटा लाया Airtel
यह भी पढ़े : 144 रुपए में अनलिमिटेड कॉल और 4जी डाटा लाया Airtel

No comments:
Post a Comment