Kamaal ki khabar

Saturday, 8 September 2018

कहीं आपके बच्चे को तो नहीं यह आंखों की बीमारी : ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें

अगर आपका बच्चा 7 साल से कम उम्र का हैl तो उनकी आंखों की जांच करवाते रहना चाहिएl एक रिसर्च के बाद यह बात सामने आई हैl की छोटी उम्र के बच्चों में लेजी आई के नाम से बीमारी  हो जाती हैl जिसका पता आंखों की बार-बार जांच करवाने के बाद पता चलता हैl

डॉक्टर के मुताबिक :
कहीं आपका बच्चा भी लेजी आई की बीमारी से पीड़ित तो नहीं हैl अगर ऐसा है तो आपको तुरंत किसी आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास उनका इलाज कराना चाहिएl इस बीमारी में अक्सर एक आंख से दिखता है और दूसरी आंख से नहीं दिखताl यही वजह है कि इस बीमारी को लेजी आई कहते हैंl बच्चे की इस बीमारी के बारे में आपको पता नहीं हो और इसकी वजह से बच्चे की ब्रेन को भी विजन का सिग्नल मिलना कम होने लगता हैl जिससे ब्रेन का वह हिस्सा डेवलप नहीं हो पाता हैl

जब एक आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाली बात बताई: डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की जन्म से लेकर 7 साल तक विजन डेवलप होता हैl इस दौरान आई ग्रोइंग के साथ-साथ विजन एडजस्ट होता हैl इस बीमारी में बच्चों को चश्मे का नंबर लगना होता हैl लेकिन जांच नहीं होने की वजह से नंबर नहीं लगता हैl और जिससे बच्चा धीरे-धीरे उस एक आंख से देखना कम कर देता हैl

समय-समय पर कराए आंखों की जांच :
डॉक्टर ने बताया की बच्चे की आई चेकअप 1 साल के बाद जरूर करानी चाहियेl ताकि बीमारी का पता चल सकेl हर बच्चे को 7 साल की उम्र तक तीन बार आंखें चेक करानी चाहियेl पहला 1 साल, दूसरा 3 साल और 5 साल में जांच करानी चाहिएl जिससे आंखों की बीमारी का पता चल सकेl एक अन्य किसी डॉक्टर ने बताया कि पावर की वजह से होता हैं तो बीमारी का इलाज में पावर सही किया जा सकता हैl डॉक्टर ने बताया इस बीमारी की वजह में चोट लगना होता हैl उसमें भी इसी तरह से इलाज किया जाता हैl कुछ बच्चों में बीमारी का आंखों के तीखेपन की वजह से होता हैl जो बिना चेकअप के पता नहीं लगताl

Friday, 7 September 2018

एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ट्रे टॉयलेट से कहीं ज्यादा गंदी: यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम का दावा

हम आपको एक ऐसी खबर से अवगत कराने जा रहे हैंl जो आपकी सेहत से जुड़ी हुई हैl यदि आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैंl तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी हैl क्योंकि यह आपकी सेहत से जुड़ी हैl



रिसर्च के अनुसार:
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम की रिसर्च के अनुसार, एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक सिक्योरिटी ट्रे किसी भी पब्लिक टॉयलेट के मुकाबले कई गुना ज्यादा गंदे होते हैंl उन्होंने दावा किया कि इन ट्रे के इस्तेमाल से इंसान को कई तरह की भयंकर बीमारी हो सकती हैl उनसे व्यक्ति की जान तक जा सकती हैl

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम की लंबे समय तक चली रिसर्च के बाद पता चला कि यह किसी भी इंसान को निमोनिय, सर्दी-जुखाम और यहां तक कि ब्लैडर इंफेक्शन भी दे सकता हैl इतने भयंकर वायरस इस सिक्योरिटी ट्रे में पाए गए हैl

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम के कुछ वैज्ञानिकों ने फिनलैंड के हेलसिंकी वंता एयरपोर्ट की अलग-अलग जगह पर कई सारे सैंपल इकट्ठे किए! इन सभी सैंपल को एकत्र करने की बाद टेस्ट के दौरान इनमें सरफेस 10 पर्सेंट और हवा में 25पर्सेंट तक वायरस पाए गये, जो किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को बीमार कर सकते हैंl

वायरस से इन बीमारियों का खतरा :
रिसर्च में पाया कि गले में दर्द, ब्रोंकाइटिस, पिंक आई, ब्लैडर इंफेक्शन, निमोनिया , पेट दर्द , बुखार के साथ-साथ ब्रेन डैमेज जैसी बीमारी पैदा करने वाले वायरस मिले हैंl जिनको देखकर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर जोनाथन वान टैम ने कहा:  इस रिसर्च को इसलिए किया गया है जिससे लोगों को पता चले की वायरल संक्रमण कैसे फैलता हैl कैसे लोग एक दूसरे के टच में आने से बीमार पड़ते हैंl यही वजह है कि बहुत सारी बीमारियां देश से दूसरे देशों में चली जाती हैंl जो कि घातक सिद्ध होती हैंl

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...