Kamaal ki khabar

Thursday, 3 May 2018

एक बार फिर दहेज लोभियों ने ले ली नवविवाहिता की जान

हर कोई पिता अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से करता हैl  वह बेटी की शादी में इतना खुश हो जाता हैl  सुख-दुख दूर कर बेटी की शादी की तैयारी में लगा रहता हैl  पिता की यही सोच होती है कि उसकी बेटी एक अच्छे घर में जाए और उसे अच्छा वर मिले l

बड़े अरमान से सजाई थी बेटी की डोली:
एकपिता ने बड़े अरमान से बेटी की डोली सजाई थीl लेकिन शादी के 32 घंटे बाद उसकी अर्थी सजानी पड़ीl आरोप है कि ससुराल वालों ने 2लाख रुपए और बाइक के लिए गला दबाकर हत्या कर दीl मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हैl


राजस्थान के अलवर जिला के तिजारा थाना अंतर्गत गांव जैरोली के रमेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैl कि उनकी बेटी सपना (19) की शादी 30 अप्रैल 2018 को फिरोजपुर झिरका के गांव रावली के बलजीत के साथ बड़ी धूमधाम से की थीl शादी में काफी सामान, जेवरात भी दिये थेl आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले को ₹2लाख का दबाव बनाने लगेl इतना ही नहीं उन्होंने सपना को धमकी भी दी थीl कि अगर उसने उनकी मांग नहीं मानी तो वह उसे घर से निकाल देंगे l




आरोप है कि 1 मई 2018 को सपना के ससुराल वालों ने उसे पहले तो जमकर पीटा, फिर रात को निर्ममता से हत्या कर दीl इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मुख्य आरोपि मृतका के पति को पकड़ लियाl उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लियाl

पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार ने जावली गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना कियाl उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि उनके साथ इंसाफ होगाl  थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि सपना की गला दबाकर हत्या की गई हैl अब इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति बलजीत, रोहतास, ओमप्रकाश, सुनील पुत्र किशनलाल आशा सुनीता, कांता देवी, सुमेरी,  रामपाल दास , रामपाल दास की पत्नी और पति पत्नी के शिकायत खिलाफ दहेज हत्या में केस दर्ज कराया हैl

* ₹2लाख के लिए हत्या का आरोपl

* 1 मई को रात को गला दबाकर हत्या की गईl

* शादी की रात से ही दहेज की मांग कर रहे थेl

* लड़की नहीं घरवालों को यह बात बताई थी, यह दहेज के लिए मुझे परेशान कर रहे हैंl

* लड़की ने यह भी बताया था कि ₹2लाख मांग रहे हैंl

बिटिया की कैसी हुई विदाई कि कभी नहीं लौटेगी: सपना के पिता ने बिलखते हुए बताएं कि शादी के बाद  एक बार भी मायके नहीं आ सकी, इससे पहले ही  दहेज लोभियों ने उसकी जान ले लीl रावली गांव के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 30 अप्रैल को दिन की शादी थीl 1 मई को खुशी-खुशी शेर-चौराहा पूजकर सारा परिवार आया थाl लेकिन अचानक ऐसी खबर से हर कोई हैरत में हैंl दहेज के लिए किसी चीज से बेटी की गला दबाकर हत्या कर दीl

Wednesday, 2 May 2018

अब अस्थमा बीमारी की इमरजेंसी से निपटने के लिए स्कूलों में मिलेगी ट्रेनिंग

देश में बढ़ते पोलूशन की वजह से अस्थमा की बीमारी का प्रकोप बढ़ गया हैl इस बीमारी से छोटे से लेकर बड़े तक प्रभावित हैंl मुंबई में एक स्कूल में बच्चे को अस्थमा का अटैक आया, लेकिन कोई भी इस इमरजेंसी को समझ नहीं पाया और बच्चे की मौत हो गईl इसके मद्देनजर दिल्ली के डॉक्टरों ने देशभर में नेशनल अस्थमा अवेयरनेस प्रोग्राम फॉर स्कूल  ( NAAPS )प्रोग्राम लॉन्च किया है, ताकि इमरजेंसी की स्थिति में बच्चों का स्कूल स्टाफ खुद इलाज कर सकेंl दिल्ली के 11 स्कूल से अडॉप्ट करने का फैसला कर चुके हैंl  



गंगाराम हॉस्पिटल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा, कि हमने राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रोग्राम लॉन्च किया हैl उन्होंने कहा,  कि दिल्ली में भी कुछ स्कूलों में बच्चों को  समय  पर अस्थमा का इलाज नहीं मिलने की घटनाएं सामने आई हैंl इसलिए हम स्कूलों की टीचर और स्टाफ को  ट्रेंड करेंगे ,  जो इमरजेंसी की स्थिति में इलाज कर सकेंगेl






स्कूली बच्चों में अस्थमा की बीमारी को लेकर एम्स की पल्मोनरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉक्टर जी.सी. खिलनानी ने एक वीडियो जारी किया हैl उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 5 से 10 परसेंट स्कूली बच्चों में इसके लक्षण होते हैंl अगर किसी स्कूल में 1000 स्टूडेंट है,  तो कम से कम 50 से 100 बच्चे अस्थमा से पीड़ित होते हैंl इसलिए इसकी जानकारी सबको होनी चाहिएl यह भी पता होना चाहिए कि अस्थमा के शुरुआती लक्षण क्या है?



डॉक्टर अरविंद ने कहा कि स्कूलों को इमरजेंसी के लिए एक कीट रखनी चाहिएl जिसमें  इनहेलर , स्पेसर और नेबुलाइजर होl अगर किसी बच्चे को अटैक आता है, तो तुरंत उसे इसकी मदद से इलाज देंl ताकि खतरे को टाला जा सकेl



लंग्स केयर फाउंडेशन  ने यह पहल  की हैl जो स्कूल अपने यहां इसकी ट्रेनिंग चाहेंगे,  वह वेबसाइट पर रिक्वेस्ट कर सकते हैंl अब तक ग्यारस स्कूलों ने लेने की इच्छा जाहिर कर दी हैंl  40-50 के तैयार होने पर एक साथ ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि अस्थमा से होने वाली इमरजेंसी में उनको सहायता मिल सके और बच्चों को अस्थमा की बीमारी होने पर उसका समय से इलाज हो सकेl

Sunday, 29 April 2018

महज 25 करोड रुपए में दे दिया लाल किला, आखिर क्यों? जानने के लिए पढ़ें ..

देश की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतों में शामिल लाल किले को अब मेंटेनेंस के लिए और उसके रखरखाव के लिए एक निजी कंपनी को ठेके पर दे दिया हैl ऐतिहासिक इमारत को मेंटेनेंस के लिए निजी कंपनियों को दिए जाने पर कांग्रेस और आरजेडी ने सरकार को घेरा हैl और राजनीति शुरू कर दी हैl कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की हैl
वहीं, सोशल मीडिया पर भी सरकार के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही हैंl



कांग्रेस ने कहा है, कि आखिर सरकार सरकारी इमारतों को निजी हाथों में कैसे सो सकती है? इसके पीछे क्या मकसद है?  अडॉप्ट हेरिटेज प्रोजेक्ट को लेकर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा हैl



कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा, कि सरकार ऐतिहासिक ऐतिहासिक महत्व की उद्योगपतियों के हाथों में कैसे सौंप सकती है?  इसका जवाब देने के लिए संसद, लोक कल्याण मार्ग, सुप्रीम कोर्ट या इन में से किसी को भी सुनने का ऑप्शन दिया गया हैl

यूरोपीय किलाओ की तर्ज पर डिवेलप करने की बात :
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी को 25 करोड रुपए में मेंटेनेंस का ठेका दिया गया हैl ठेका हासिल करने के लिए कंपनी का मुकाबला Indigo और जीएमआर ग्रुप से थाl पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद कंपनी टूरिस्ट से फिस भी वसूलना शुरू करेगीl  गौरतलब है कि अडॉप्ट हेरिटेज प्रोजेक्ट के तहत 90 से ज्यादा स्मारक गोद लेने के लिए उपलब्ध हैंl

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 30 दिनों के अंदर लाल किले के अंदर काम शुरु कर देगी, जिसके बाद उन्हें 5 साल के लिए लाल किले की जिम्मेदारी पूरी तरह से सौंप दी जाएगीl कंपनी 15 अगस्त को प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले लाल किले के अंदर रात में रोशनी का बेहतरीन इंतजाम करने की योजना हैंl

डालमिया ग्रुप का मानना है, कि लाल किले के मेंटेनेंस का ठेका मिलने की वजह से ब्रांड  के पास अपनी साख बनाने का अच्छा मौका हैl कंपनी ने लाल किला को यूरोपीय किलाओ की तर्ज पर डिवेलप करने की बात कही हैl



कांग्रेस के अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार के इस फैसले का ट्विटर के जरिए विरोध किया हैl तेजस्वी ने अपने ट्वीट से कहा,  'मोदी सरकार द्वारा इसे लाल किले का निजीकरण करना कहोगे, गिरवी रखना कहोगे या बेचनाl, क्योंकि यह बहुत ही निराशाजनक बात हैl कि आज देश में अपनी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतों का रखरखाव सरकार की बस की बात नहीं रहीl सरकार इन ऐतिहासिक इमारतों का रखरखाव करने के लिए करने के लिए किसी निजी कंपनी के हाथों में सौंपने जा रही हैंl


संस्कृति मंत्री ने कहा, यह लाभ कमाने वाली गतिविधि नहीं है 

इस मामले को लेकर हो रहे विवाद के बाद संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा ने शनिवार को सफाई दीl उन्होंने कहा,  'राष्ट्रपति ने वर्ष 2017 में विश्व पर्यटन दिवस पर केंद्र सरकार की एक योजना की घोषणा की थीl कि जो कोई भी स्मारकों की सेवा में कोई योगदान देना चाहता हैl आगे आ सकता हैl लाल किले से जुड़ी कुछ सीमाएं डालमिया ग्रुप को दी गई हैl यह लाभ कमाने वाली गतिविधियां नहीं हैl जो कि राजनीति करने का विषय बनेl

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...