शादी के बाद विदा हुई नई-नवेली दुल्हन ससुराल पहुंचने से पहले ही मां बन गई l दरअसल बुधवार की रात जैसे ही दूल्हे का परिवार जालंधर से डोली निकल घर की तरफ रवाना हुआl रास्ते में दुल्हन को लुधियाना-राजपुरा के बीच लेबर पेन शुरू हुआl दर्द बर्दाश्त के बाहर होते ही उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा l जहां गुरुवार सुबह उसने एक नन्ही बच्ची को जन्म दियाl किसी तरह का कोई विवाद न हो, इसलिए दुल्हन और दूल्हा दोनों बेटी को लेकर चले गयेl
यह भी पढ़ें: If your E-wallet are closed? So do the complete KYC
दूल्हे ने कहा, अफसोस की बात नहीं :
इस मामले पर जब दूल्हे से पूछा गया कि क्या यह सब उन्हें मालूम था l तब वह खुलकर कुछ नहीं बोल पाया l बस इतना जरूर कहा की यह उसकी बेटी हैl और उसे इस पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं हैl
दूसरी तरफ दुल्हन ने भी कोई जवाब देना जरूरी नहीं समझा l महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ ने बताया, 'हरियाणा का यह मामला संज्ञान में आते ही मैं दुल्हन से बातचीत करने अस्पताल पहुंचीl अभी दुल्हन से मां बनी महिला की हालत ठीक नहीं हैl परिवार भी खुलकर बोल नहीं सकाl इसे लेकर मैं चेयरपर्सन से बात करूंगी l
लगभग 2 साल पहले तय हुई थी शादी:
शादी के यह महज 10 घंटे के दौरान दूल्हे से एक बेटी के पिता बनने राजस्थान भरतपुर के रहने वाला 21 साल की युवक ने बताया कि करीब 2 साल पहले उसकी जालंधर में रहने वाली युवती सगाई हुई थी l इस बीच वह उससे मिलता-जुलता रहता थाl दोनों पक्षों के बीच 28 फरवरी का दिन शादी के लिए तय हुआl मंगलवार को परिवार व अन्य रिश्तेदारों के साथ जालंधर पहुंचेl बुधवार को उसकी शादी हुईl सब लोग खुशियां मना रहे थेl
लड़की को था बदनामी के डर रहती थी छुपकर:
बुधवार रात करीब 1बजे वह सिविल हॉस्पिटल पहुंचेl यहां गुरुवार की सुबह 4:15 बजे महिला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दियाl खास बात यह है कि प्रेग्नेंट होने के बाद से अपनी रिश्तेदारी में छिपकर रही थीl ताकि उसकी बदनामी ना हो सकेl अस्पताल में दुल्हन की डिलीवरी कराने पहुंचे परिवार से डॉक्टर ने पूछा कि पहले कहां चेकअप करवाया हैl तो उन्होंने इंकार कर दियाl उन्होंने हॉस्पिटल फाइल पर लिखा की दुल्हन को किसी अस्पताल में चेकअप या अल्ट्रासाउंड नहीं करवाया हैl बच्चे की नफा-नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार हैंl जब दोपहर को उन्होंने डिस्चार्ज करने की बात स्टाफ से कही तो उन्होंने दुल्हन को छुट्टी देने से इंकार कर दिया l फिर वह फाइल पर अपनी मर्जी से जाने की बात लिख कर चले गए l
यह बड़ी बात, बच्चा फेंका नहीं:
चाहे इस मामले को लेकर दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग कुछ भी सोच रहे हो , लेकिन एक बात साफ है कि दूल्हे ने दुल्हन की गर्भवती होने के बाद भी उसे अपनाया और उससे शादी करके घर लेकर गयाl दूसरी तरफ उन्होंने किसी प्राइवेट जगह डिलीवरी न करवा कर सरकारी हस्पताल में जाना उचित समझाl वह चाहते तो बच्चे की डिलीवरी के बाद कहीं भी छोड़ सकते थेl यहां एक अच्छे इंसान का परिचय मिलता हैl

