Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Wednesday, 6 June 2018

प्रधानमंत्री को दान किए 9 पैसे , बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों से था परेशान

तेल की कीमतों में काफी दिनों से बढ़ोतरी की जा रही थीl जिससे केंद्र सरकार विरोध में देश में काफी प्रदर्शन हुए,  लेकिन अब कुछ दिन से पेट्रोल डीजल के कुछ दाम कम हुए हैंl

दाम भी ऐसी कम हुए हैं कि लोग सोचने को मजबूर हैl तेल की कीमतों में पैसों की हिसाब से कमी की जा रही हैl
जिसके विरोध में कई लोगों ने अजीब तरीके अपना है विरोध करने केl उनमें से ही एक ऐसा व्यक्ति हैl जिसने एक नया तरीका अपनाया हैl

तेल की कीमतों से परेशान तेलंगाना के एक शख्स ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 9पैसे दान किए हैl मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक शख्स ने प्रोग्राम में जिला कलेक्टर को 9पैसे का चेक सौंपा और कहा कि यह प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए हैl इस शख्स ने कहा कि कई दिनों से रोज तेल की कीमतें बढ़ाई जा रही थीl


इस व्यक्ति ने कहा कि सरकार ने तेल की कीमत में 9 पैसे की कटौती कीl इससे मैंने 9 पैसे बचाएं और अब मैं इसे पैसों को PM रिलीफ फंड में देना चाहता हूंl उम्मीद है कि यह रकम अच्छे काम में इस्तेमाल की जाएगीl 

बता दें, कि पिछले साल भी आंध्र प्रदेश के किसान ने परेशान होकर मोदी के जन्मदिन पर उन्हें 68 पैसे का एक चेक भेजा थाl इस व्यक्ति ने यहां तक कह दिया कि सरकार पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं कर सकती तो आने वाले समय में सरकार में बने रहने की उम्मीद ना रखें l क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें कम भी हो चुकी हैl उसके बावजूद भी तेल की कीमतों में कोई ज्यादा फर्क नहीं किया जा रहाl जिससे महंगाई बढ़ती जा रही हैl

No comments:

Post a Comment