Kamaal ki khabar

Friday, 23 February 2018

Chicken food may be deadly, but why?


यह खबर बहुत ही चौंकाने  वाली हैl यह खबर उन लोगों के लिए खास हैंl जो लोग खाने में चिकन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैंl क्या आपको पता हैl कि चिकन खाना जानलेवा साबित हो सकता हैंl

पिछले दो दशकों के दौरान देश में चिकन के शौकीनों की तादाद में तेजी से वृद्धि हुई हैl देश के बड़े महानगरों से लेकर छोटे शहरों,कस्बों तक में इस शौकीनों के पैर पसारने का नतीजा हैl कि देश में चिकन की मांग में भारी इजाफा हुआ हैl और सप्लाई बढ़ाने का दबाव बढ़ा हैl यानी कि लोगों को खाने में नॉनवेज और चिकन चाहिएl  उसकी पूर्ति करने की ज्यादा आवश्यकता हैl


यह भी पढ़ें: Do you eat eggs, then keep these things carefully

बढ़ती मांग के साथ एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ा:
इस बढ़ते दबाव के कारण चिकन को तेजी से बड़ा करने और उसे बीमारियों से बचाने के लिए पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों को एंटीबायोटिक्स दिए जाने लगे हैंl मुर्गियों को अंधाधुन तरीके से बायोटिक दिए जाने के कारण यह इंसानों के शरीर में भी तेजी से अपना काम कर रहा हैl इसका नतीजा यह है कि बहुत से एंटीबायोटिक्स के प्रति बैक्टीरिया और वायरस में प्रतिरोध बढ़ रहा हैl और यह स्थिति गंभीर मामलों में जानलेवा भी साबित हो सकती हैl इसके साथ ही शरीर में बेवजह एंटीबायोटिक्स के पहुंचने से इफेक्ट भी लोगों को झेलने पड़ रहे हैंl सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट ने एक स्टडी में कहां है कि भारत में चिकन में एंटीबायोटिक्स की मात्रा बेहद ज्यादा हैl और यह इंसानी सेहत के लिए खतरनाक हैl जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैंl

ऐसी स्थिति क्यों बनी, जानें:
विशेषज्ञों का कहना है कि मुर्गी पालकों को यह भ्रम है कि चिकन को दाने के साथ एंटीबायोटिक्स खिलाने से उनकी ग्रोथ तेज होगीl उनका कहना है कि एंटीबायोटिक्स किसी व्यक्ति को बीमारी होने पर दिए जाते हैं, न की रोग से बचाव या ग्रोथ के लिए की वजह दवाई लेने से उस व्यक्ति पर तो इनका दुष्प्रभाव पड़ता ही हैlउसे खाने वाले इंसान के शरीर में भी बिना वजह के दवाइयां पहुंच जाती हैl

साइंस मैगजीन में प्रकाशित सेंटर फॉर डिसीज डायनामिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी की एक रिपोर्ट कहती हैl कि एंटीबायोटिक्स के मनमाने इस्तेमाल से पूरी दुनिया में स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता हैl जहां तक चिकन या अन्य मीट के एंटीबायोटिक्स की मौजूदगी का सवाल हैl दुनिया के तकरीबन हर देश में यह समस्या हैl

यह हैं चिंता बढ़ने की वजह :
भारत में इस समय पोल्ट्री और मीट के लिए पाले जाने वाले पशुओं को हर साल करीब 2700 एंटीबायोटिक्स खिलाए जा रहे हैंl एक स्टडी में सामने आया है कि इस पर रोक नहीं लगाई गई तो 2030 तक इस मात्रा में 82 प्रतिशत तक का इजाफा होने की आशंका हैl भारत मुर्गियों और मीट के लिए पहले जाने वाले पशुओं को एंटीबायोटिक्स खिलाने के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर हैl


स्टडी में कहा गया है कि अकेले पंजाब में कम से कम दो तिहाई पोल्ट्री फॉर्म कैसे हैंl जहां चिकन को बड़ा करने के लिए एंटीबायोटिक्स दिए जाते हैंl इन पोल्ट्री फॉर्म में ऐसे बैक्टीरिया, वायरस मिले हैंl जिन पर दवाइयों का कोई असर नहीं होता,  जो मनुष्य के शरीर पर बहुत ही गहरा प्रभाव डालते हैंl और व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेता हैl जिसके कारण व्यक्ति की मौत भी हो सकती हैl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...