Kamaal ki khabar

Sunday, 6 January 2019

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। 'इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च' बापू के स्वास्थ्य के बारे में एक रिपोर्ट तैयार की है इसमें बताया गया है कि बापू को क्या-क्या बीमारियां हुई थी। और उनका क्या इलाज हुआ। बापू खुद को फिट रखने के लिए क्या-क्या करते थे। जल्द ही आप लोग बापू के बारे में बहुत कुछ जान पायेंगे।

बापू हेल्थ पर रिपोर्ट

1.  7 मार्च 1939 को उनका बीपी 178/112 था। तब वह अनशन पर थे। बापू कि कई बार ईसीजी किया गया, लेकिन रिपोर्ट नॉर्मल आई।

2. 1936 को बापू का शुगर चेक किया गया तो वह सिर्फ 40 था।  उनका शुगर लो ही रहता था।

3. 2 अक्टूबर 2018 को गांधीजी के 5 ईसीजी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने उनकी हार्ट बीट को डिजिटल मोड में तैयार किया था।

आईसीएमआर ने गांधी के बारे में स्टडी कर डाक्यूमेंट्स जुटाए हैं। इन्हें 'गांधी एंड हेल्थ 150' के नाम से तैयार किया है। इनसे से पता चलता है कि बाबू को बीपी की प्रॉब्लम थी। ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए वह अपने सिर पर मिट्टी रखते थे।

यह भी पढ़ें : - कोर्ट ने माना लिव इन पार्टनर से गुजारा भत्ता ले सकती है महिला

उनकी मेडिकल रिपोर्ट में उन्हें कई बार बीपी की पुष्टि को हो रही है, लेकिन उनका शुगर लेवल लो रहता था और बढ़ता-घटता रहता था। इसके बावजूद वह दवा से परहेज करते थे। उन्हें अपेंडिक्स हुआ था। उसकी सर्जरी की गई थी। बापू को तीन बार मलेरिया हुआ था और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें लंच में इंफेक्शन हुआ था।

यह भी पढ़ें : - चीन ने बनाया परमाणु हमले जैसी तबाही करनेवाला बम

बापू हमेशा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते थे। टहलते थे कभी-कभी तो 1 दिन में 16मिल तक सफर तय करते थे। बापू की हेल्थ रिपोर्ट एंड नेशनल गांधी म्यूजियम गांधी दर्शन में है।

Friday, 4 January 2019

चीन ने बनाया परमाणु हमले जैसी तबाही करनेवाला बम

अब चीन ने अमेरिका और रूस से भी ज्यादा खतरनाक बम बनाने का दावा किया है। चीन ने कहा है कि हमारे पास अमेरिका और रूस के पास जो बम है, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक बम हमने तैयार किया है।



अब चीनी भी सबसे पावरफुल बम बनाने का दावा किया हैं। अभी तक अमेरिका की 'मदर ऑफ ऑल बम' और रूस के 'फादर ऑफ ऑल बम' ही सामने थे। लेकिन चीन ने अपने 'मदर ऑफ ऑल बम' को इन दोनों से ज्यादा खतरनाक बताया है।




मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीन का दावा है कि किसी भी परमाणु हथियार के बाद यह बम दूसरा सबसे ज्यादा खतरनाक हथियार है। इस बम से होने वाली तबाही लगभग परमाणु बम जैसी ही होने की बात चीनी मीडिया ने कहा है।
चीनी बम अमेरिकी बम से छोटा और हल्का है, लेकिन इससे बचने वाली तबाही खतरनाक है। चीन ने पिछले साल इस बम का परीक्षण किया। मदर ऑफ ऑल बम को चीन के एच-6के के एयरक्राफ्ट से गिराया गया। जमीन से टकराने के बाद एक परमाणु धमाके की तरह ही बड़ा विस्फोट हुआ।




मीडिया के इन सभी रिपोर्टों के आधार पर विश्व में एक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। क्योंकि चीन ने माना है कि यह परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक बम है।

Thursday, 15 November 2018

कोर्ट ने माना लिव इन पार्टनर से गुजारा भत्ता ले सकती है महिला

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है! लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला अपने


पार्टनर के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत गुजारे भत्ते के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटा सकती है!
सुप्रीम कोर्ट ने लीव इन के एक मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि घरेलू हिंसा मैंने न सिर्फ शारीरिक, मानसिक बल्कि आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले में लिव-इन में रह चुकी महिलाएं अपने पार्टनर के खिलाफ कानूनी सहारा ले सकती हैं! अपना हक पा सकती है!

कोर्ट ने माना की अगर लिव इन रिलेशनशिप में रहते वक्त अगर किसी महिला के साथ गलत व्यवहार हुआ है तो वह कानूनी तौर पर अपनी सहायता ले सकती है! और वह महिला कानून के तहत गुजारा भत्ते की हकदार भी होती है!

दरअसल यह मामला एक महिला से जुड़ा है! जिसने लिव इन रिलेशनशिप से एक बेटे को जन्म दिया था! महिला और उनके बेटे को फैमिली कोर्ट ने 2010 में गुजारा भत्ता दिए जाने का आदेश दिया था! इसके खिलाफ महिला के पार्टनर ने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया था!
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जो शादीशुदा महिला है! उन्हें ही सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता दिया जा सकता है! इस पर महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था!
जहां पर महिला को राहत कि खबर मिली! कोर्ट ने कहा कि अगर यह मान भी लिया जाए कि महिला शादीशुदा नहीं है तो भी घरेलू हिंसा कानून के तहत की हकदार है! कोर्ट ने माना शादीशुदा होने पर सीआरपीसी की धारा 125 के तहत महिला गुजारे की हकदार नहीं है!

Sunday, 7 October 2018

15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां होंगी जब्त: दिल्ली

अब दिल्ली में 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां ज्यादा दिनों तक सड़कों पर नहीं चल पाएंगी! क्योंकि दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पॉल्यूशन फैला रही इन डीजल गाड़ियों को जल्दी ही जब्त करने जा रही हैl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पोलूशन पर जाने वाली गाड़ियों के खिलाफ सोमवार से बड़ा अभियान शुरू कर चुकी हैl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीम पोलूशन फैलाने वाली गाड़ियों की धर पकड़ तो करेगी ही उसके साथ ही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट व एमसीडी की जॉइंट टीम डी रजिस्टर्ड की गई कारों को जप्त भी करेगीl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कुछ समय पहले ही 15 साल पुरानी दो लाख से ज्यादा डीजल गाड़ियों को डीरजिस्टर्ड किया है और इनके मालिकों के एड्रेस समेत लिस्ट तैयार की गई हैl



15 साल पुरानी गाड़ियां पब्लिक एरिया में पार्क नहीं

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने कहा  15 साल पुरानी गाड़ियां खासतौर पर हमारे निशाने पर हैं और पोलूशन के खिलाफ बड़े अभियान में हम इन 15 साल पुरानी गाड़ियों को जब्त करेंगे! ऐसा कहना है पोलूशन डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी का! डिपार्टमेंट ने साफ कर दिया है कि 15 साल पुरानी कारों, टू व्हीलर, लाइट व्हीकल समेत सभी वाहनों को पब्लिक प्लेस में पार्क नहीं होने दिया जाएगा! ऐसी गाड़ियों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और मालिकाना हक खत्म कर दिया जाएगा!


जब्त पुरानी गाड़ियां वापस नहीं लौट आई जाएंगी

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कुछ सीनियर अधिकारी के मुताबिक डी-रजिस्टर्ड की गई गाड़ियों की लिस्ट तैयार हैl उसी के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा!  बड़ी-बड़ी कॉलोनियों में टीम जाएगी और कॉलोनियों के आसपास पब्लिक स्ट्रीट व रोड पर चेकिंग की जाएगी! जो भी पुरानी गाड़ियां खड़ी पाई गई उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा! उस गाड़ी के मालिक को नहीं लौटाया जाएगा! दिल्ली सरकार ने हाल में ही स्क्रेपिंग पॉलिसी नोटिफाई की हैl जिसमें प्रावधान किया गया हैl कि 15 साल पुरानी डीजल कारों को जब कीजिए!  और उस पर मालिक का कोई हक नहीं होगाl यानी कि कार मालिकों नहीं लौटाई जाएगी!


इन गाड़ियों पर होगा एक्शन

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पोलूशन के खिलाफ बड़े अभियान में ओवरलोडेड गाड़ियां, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलने वाली गाड़ियां, विजिबल पोलूशन, अवैध बसों, नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली स्कूल बसें, प्राइवेट वैन व प्राइवेट स्कूल वैन, प्राइवेट कार का कमर्शियल यूज़ करना, ग्रामीण सेवा, ई रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राली पर एक्शन होगाl एनफोर्समेंट विंग की करीब 50 टीमों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया हैl

Tuesday, 25 September 2018

छोटी-छोटी बातों पर भूलने की आदत गंभीर बीमारी हो सकती हैl बचाव के लिए पढ़ें

बात करते-करते अचानक अपनी बातों को भूल जाना, धीरे धीरे यादाश्त कमजोर हो जाना! यह एक ऐसा रोग हैl जिसको हम अल्जाइमर्स रोग कहते हैंl क्या आप भी कुछ ऐसे लक्षणों से घिरे हुए हैंl तो हो जाइए सावधान! आपको भी हो सकती हैl यह भयंकर बीमारी जो आगे चलकर आपको परेशान करना शुरू कर  देगी!


अल्जाइमर्स एक गंभीर मानसिक बीमारी
अल्जाइमर्स एक ऐसा रोग हैl जिसमें इंसान को भूलने की बीमारी हो जाती हैl याददाश्त कम होने लगती है और वह सही समय पर कोई भी निर्णय नहीं ले पाताl इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को न सिर्फ बोलने में दिक्कत आती हैl बल्कि चीजें समझने में भी परेशानी होती हैl अगर आपको भी ऐसी कोई शिकायत हैl तो कृपया सावधान हो जाइएl बगैर लापरवाही करते इलाज शुरू करा दे तो रोग को और बढ़ने से रोका जा सकता हैl


अल्जाइमर्स एक गंभीर मानसिक बीमारी है जो मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाती हैl सिविल हॉस्पिटल में अल्जाइमर्स से पीड़ित एक महीने में करीब करीब 5 से 6 मरीज पहुंचते हैंl वहीं शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में 1 महीने में 10 मरीज अल्जाइमर्स इलाज कराने पहुंचे हैंl इन आंकड़ों के हिसाब से पता चलता है कि अल्जाइमर्स पीड़ित मरीजों की उम्र 50 से 80 साल के बीच पाई गई हैl

अल्जाइमर्स का बड़ा रूप है डिमेंशिया
मनोरोग विशेषज्ञ के एक डॉक्टर ने बताया की अक्सर लोग डिमेंशिया और अल्जाइमर्स को एक ही बीमारी समझते हैंl जबकि ऐसा नहीं हैl डिमेंशिया को विस्तार से समझा जा सकता है कि जिस तरह किसी व्यक्ति को बुखार होता हैl तो जब तक बुखार के कारण और लक्षण की पहचान नहीं हो जाती!  तब तक केवल बुखार ही समझा जाता हैl लेकिन पुष्टि होने के बाद पता चलता है कि बुखार वायरल, डेंगू , मलेरिया या सामान्य हैl इसी तरह डिमेंशिया अल्जाइमर्स का बड़ा रूप हैl इस बीमारी के कारण पीड़ित व्यक्ति को भूलने की बीमारी हो जाती हैl


अल्जाइमर्स के लक्षण
1. जरूरी चीजें भूलना
2. कपड़े उल्टे पहनना
3. हाल ही में हुई घटनाओं को भूल जाना
4. पैसे देकर भूल जाना
5. तारीख, सप्ताह महीना भूल जाना
6. गिनती करने में अटकना
7. शब्दों का अर्थ न समझ पाना
8. गुमसुम रहना
9. काम करते करते भूल जाना
10. अकेलापन महसूस करना

अल्जाइमर्स बीमारी से बचने के लिए हम इन उपाय पर ध्यान दे सकते हैंl ताकि इस बीमारी से बचा जा सके!

अल्जाइमर्स बीमारी से बचाव के उपाय
1. जब भी समय मिले अधिक से अधिक किताबें पढ़े!
2. अपने परिवार व दोस्तों को समय दें!
3. दिमागी कसरत वाले खेल खेलें!
4. मोबाइल पर ज्यादा ध्यान देने की जगह दूसरे कामों में एकाग्रता लाएं!
5. सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले!
6. अच्छी डाइट लें और स्वयं को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हो सके तो बच्चों के साथ समय बिताएं!

Wednesday, 19 September 2018

दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग: इसकी खासियत जानने के लिए पढ़ें

   जर्मनी में दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की टेस्टिंग हो चुकी हैl आपको बता दें कि इस हाइड्रोजन ट्रेन को फ्रांस की कंपनी Alstom ने 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया हैl कंपनी का दावा है कि इससे जरा सा भी कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलती है यह पोलूशन नहीं करती है यह ट्रेन भविष्य में एक अच्छा उपयोग साबित हो सकती है

नहीं निकलेगा कार्बन डाइऑक्साइड :
दुनिया में ऐसी ट्रेन का निर्माण पहली बार हुआ हैl फ्रांस की कंपनी Alstom ने काफी मेहनत करके प्रदूषण रहित ट्रेन को बनाए हैl कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह कैसी ट्रेन है जिससे हवा में बिल्कुल भी कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलेगीl दुनिया में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए हमने इसको तैयार किया हैl यह धुएं की जगह भाप उत्पन्न करेगीl


प्रदुषण होगा कम  :
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह भविष्य की ट्रेन हैl जोकि हवा को शुद्ध बनाए रखेगीl ट्रेन जरा सा भी प्रदूषण नहीं फैलाएगीl प्रवक्ता ने बताया की इंजन से कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न नहीं होगाl बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण बना रहेगाl जो कि भविष्य के लिए अच्छा होगाl


डीजल के मुकाबले महंगी :
हालांकि इससे ऑपरेट करना डीजल ट्रेन के मुकाबले बहुत महंगा साबित होगाl इसकी फुल स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा हैl प्रवक्ता ने बताया चाहे यह डीजल से महंगी क्यों ना हो परंतु प्रदूषण को देखते हुए यह ट्रेन बहुत अच्छी हैl इस ट्रेन की खूबियों को देखकर यह कहा जा सकता हैl कि प्रदूषण मुक्त ट्रेनों का यह भविष्य हैl आने वाले समय में ऐसी ट्रेनों की बहुत मांग होने वाली हैl

Tuesday, 11 September 2018

लांच होने जा रही है उड़ने वाली कार, ये है इसकी खासियत : जानने के लिए पढ़े

जल्द ही आपको उड़ने वाली कार देखने को मिलेगी! आपको बता दें Samson sky कंपनी उड़ने वाली कार को बनाया हैl यह कार कमर्शियल लॉन्च होगी!  आपको बता दें कमर्शियल लांच होने से पहले लगभग 800 से ज्यादा ग्राहकों ने इस कार को बुक किया हैl



प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 देशों के इन 800 ग्राहकों में से 46 अकेले अमेरिका से हैl जिन्होंने इस फ्लाइंग कार को बुक किया हैl कंपनी ने बताया कि हमें उम्मीद है की फ्लाइंग कार को बुक कराने वाले ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा होने वाली हैl क्योंकि यह बहुत ही खास तरीके से तैयार की जा रही हैl


कंपनी की 'स्विचब्लेड' नाम की यह कार हवा के साथ साथ जमीन पर भी चलती हैl ऐसा दावा किया जाता है की यह कार 305 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती हैl इसकी और भी बहुत सारी खासियत हैl जिसकी वजह से लोग इसको एडवांस में बुक कर रहे हैंl

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कार में चार सिलेंडर वाला इंजन है जो कि अधिकतम 190 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करने में सक्षम हैl जिसकी वजह से यह आसानी से उड़ान भर सकता हैl कंपनी ने इस फ्लाइंग कार में विंग्स और दो लोगों के बैठने की व्यवस्था की हैl यह दिखने में स्टैंडर्ड छोटे एयरप्लेन जैसा हैl जमीन पर इसकी क्लोजिंग स्पीड 257 किलोमीटर प्रति घंटा और टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान हैl


फ्लाइंग कार की स्पीड में बाधा
फ्लाइंग कार कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कार को उड़ान भरने में एक बड़ी बाधा यह है कि इस टेक ऑफ होने के लिए लगभग ग्यारह सौ सीट की जगह चाहिएl और इसको लैंड करते वक्त कम से कम 16 सौ फीट की जगह चाहिएl यह एक बड़ी बाधा हो सकती है हैl फिर भी इस पर कंपनी विचार कर रही हैl

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...