देश में गर्मी अपने पूरे जोर पर हैl गर्मी के कारण कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत हैl लोगों को कई-कई दिनों तक पीने का पानी नसीब नहीं होता, क्योंकि वहां पर पानी नहीं पहुंच पाता.
इन स्टेशन पर करते है पानी खराब :
देखने में पाया गया है कि दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर पालम, बिजवासन और गुडगांव काफी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और गुडगांव दूध सप्लाई करने वाले लोग अपने दूध के ड्रम्स स्टेशन पर धोते हैंl जिससे बहुत सारा पानी खराब होता हैl साथ ही साथ आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती हैl वहां पर पानी इतना भरा होता है कि जाने के लिए बड़ी समस्या होती हैl
रेलवे के अधिकारी बेखबर :
जबकि रेलवे के अधिकारी इस बात से बेखबर हैं l कि किस तरह दूध सप्लाई करने वाले लोग पानी को खराब कर रहे हैंl यहां पर कई बार देखा गया है कि रेलवे स्टेशन पर पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं होता और यहां पर है कि दूध सप्लाई करने वाले लोग यहां पर पानी खराब करते हैl
जब दूध बेचने वाले आदमी से पूछा गया कि आप लोग दूध के ड्रम्स यहां क्यों धोते हो तो वह उल्टा हंसने लग गएl कहने लगे आपको इससे क्या मतलब हैl यह हमारा रोज का काम हैl हमें इससे कोई दिक्कत नहीं हैl हमने कई जगह रेलवे कर्मचारियों से भी बात कि वह कहने लगे कि हमें इस बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली हैl

No comments:
Post a Comment