Kamaal ki khabar

Wednesday, 29 August 2018

बारिश का कहर, लंबा जाम फंसी गाड़ियां

दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही दो दिन से बारिश ने बुरा हाल कर रखा हैl गुड़गांव में जगह जगह पर पानी भरा हैl गलियों में पानी भरा पड़ा हैl गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैl लेकिन पानी का कोई निकास नहीं हैl ना सरकार इस बारे में कुछ अमल कर रही हैl

गुडगांव में पानी से चक्का जाम:
गुडगांव साइबर सिटी के नाम से जाने जाती हैl लेकिन आज बारिश की वजह से साइबर सिटी का बुरा हाल हैl जगह जगह बारिश का पानी भरा हुआ हैl जिसकी वजह से बहुत सारी गाड़ियां पानी में बंद पड़ी हैl जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया हैl


पुलिस वालों की बढ़ी दिक्कतें:
बारिश के चलते पुलिस वालों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैl क्योंकि जगह-जगह पर पानी भरने की वजह से जाम लगा हुआ हैl पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैl पानी के बीच में जाकर के गाड़ियों को धीरे-धीरे जाम से निकालने की कोशिश करती दिखाई दी!


गुडगांव बस स्टैंड पर भरा पानी:
गुडगांव बस स्टैंड पर बुरी तरह पानी भरा हुआ हैl जिससे आने जाने वाले सवारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैl
बस स्टैंड प्रवेश गेट और बाहर निकलने वाले रास्ते पर दोनों तरफ पानी भरा हुआ हैl जिस से पैदल यात्री ना तो बाहर निकल सकते हैं ना ही अंदर जा सकते हैl प्रशासन इस मामले पर सुस्त दिखाई दे रही हैl अभी तक कुछ समाधान नहीं हुआ हैl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...