Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Monday, 27 August 2018

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश बाढ़ के हालात

दिल्ली एनसीआर में आज रात से हो रही बारिश लोगों को कुछ गर्मी से राहत दी हैl लेकिन गर्मी से राहत के साथ-साथ बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैl दिल्ली में जगह जगह पर पानी भर गया हैl पानी इतना भर गया है कि लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो रही हैl यहां तक की बहुत सारी गाड़ियां पानी में फंस गई हैl जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया हैl

मिंटो रोड पर भरा पानी
दिल्ली में मिंटो रोड पर पानी भर गया हैl जिसकी वजह से वहां लंबा जाम लग गया दो गाड़ी भी वहां पर फंस गई हैl मौसम विभाग ने 2 दिन पहले ही यह सूचना जारी की थी कि 27 और 28 तारीख को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना हैl बारिश मूसलाधार हो सकती हैl
नोएडा में भी सड़कों पर पानी भरा
दिल्ली में आने वाले सभी रास्ते पानी से भर गए हैl दो फुट पानी भर गया हैl साथ ही नोएडा में भी बारिश ने हालत नाजुक कर दिए हैl नोएडा से गाजियाबाद से जो भी रास्ते दिल्ली में आ रहे हैl उन सभी रास्तों पर पानी भर गए हैl लंबा जाम लग गया हैl बारिश के चलते हो सकता है कि ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी जाम से परेशानी उठानी पड़े !
गुडगांव में भी बारिश का असर
दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी बारिश ने अपना असर दिखा दिया हैl गुड़गांव में भी कई जगह पानी भर गया हैl जहां पर आने जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैl गुडगांव के डीएलएफ एरिया में भी काफी जगह पानी भर गया हैl
आज सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को बारिश की वजह से जाम में फसना पड़ सकता हैl क्योंकि आज रात से हो रही बारिश के कारण बहुत से सड़कों पर पानी भर गया हैl काफी जगह रास्ता जाम कर दिया हैl लंबी लंबी लाइन लग गई हैl गाड़ियां फंस गई हैं जिसकी वजह से यह स्थिति और बढ़ सकती क्योंकि बारिश अभी जारी हैl

No comments:

Post a Comment