Kamaal ki khabar

Thursday, 10 May 2018

अपनाया फिल्मी स्टाइल, छापेमारी करने पहुंच गए ठग

आज-कल लोग ठगने नए-नए तरीके आजमा रहे हैंl कभी कोई फिल्मी स्टाइल में ठगी करता है,  तो कोई सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगते हैंl ऐसी ही एक खबर गुड़गांव शहर से आई हैl


मानवाधिकार के कर्मचारी बनकर हाय थे, तीनों आरोपी :

खुद को एक मानवाधिकार आयोग का कर्मचारी बताकर दो महिलाओं समेत तीन लोग एक घर में छापेमारी करने पहुंच गएl उन्होंने शीतला कॉलोनी निवासी महिला पर वेश्यावृत्ति करने का आरोप लगाते हुए ₹5 लाख वसूलने का प्रयास कियाl इस पर महिला ने डरने की बजाय पड़ोसियों को बुला लिया,  इसके बाद पुलिस को सूचना दी गईl पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं को तो पकड़ लिया,  लेकिन एक व्यक्ति फरार हो गयाl




पुलिस को दी गई, शिकायत में शीतला कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया, कि वह छोटू राम चौक के पास रहती हैंl उनके पत्नी सेल्समेन की जॉब करते हैं और मंगलवार को काम पर गए थेl वह घर पर अकेली थीl ईसी दौरान दो महिला और एक पुरुष घर पर आएl तीनों जबरन अंदर घुस गए और कमरों की तलाशी लेने लगेl महिला ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि हम मानवाधिकार आयोग से हैं और रेड डाल रहे हैंl



वेश्यावृत्ति का लगाया आरोप :
उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली है, कि यहां वेश्यावृत्ति कराई जाती हैl महिला को डराते हुए उन्होंने कहा, कि यदि पुलिस कार्रवाई से बचना है तो ₹5 लाख दो वरना हम पुलिस बुलाकर तुम्हें गिरफ्तार करेंगेl  इस पर महिला ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुला लियाl


इस दौरान व्यक्ति को फरार हो गयाl जबकि दो ठग महिलाओं को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गयाl


पुलिस ने दो ठग महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार :

सेक्टर 5 थाने  की महिला एसआई किरण ने बताया, महिलाओं की पहचान दिल्ली के भजन पुरा निवासी पूजा शर्मा, शबाना सिद्धिकी के रूप में हुई हैl जबकि उनके साथी का नाम प्रहलाद हैl

तीनों मानव अधिकार आयोग के नाम पर जबरन वसूली करने पहुंचे थेl  महिलाओं को जेल भेज दिया गया हैl जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी हैl जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगाl  

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...