Kamaal ki khabar

Sunday, 8 July 2018

यूपी के जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या 10 गोलियां मारी

यूपी के जेल में एक पूर्वांचल कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गईl इस कैदी को डॉन मुन्ना बजरंगी के नाम से जाना जाता हैl यह कैदी एक बीजेपी नेता की हत्या के मामले में सजा काट रहा थाl आज इस की पेशी होनी थीl इस वजह इसको कल रुड़की से बागपत जेल में लाया गया थाl

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 8 जुलाई को रुड़की की जेल से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया थाl क्योंकि आज इस की पेशी होनी थीl यह कैदी एक बीजेपी नेता की हत्या में कैद सजा काट रहा थाl जिस व्यक्ति पर इसकी हत्या का आरोप लगा हैl वह भी जेल में ही सजा काट रहा थाl उस व्यक्ति का नाम कुख्यात  अपराधी सुनील राठी हैl


यूपी की जेल में कुख्यात अपराधी डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप एक दूसरे कुख्यात अपराधी पर लगा हैl जिसका नाम सुनील राठी आपको बता देंl कि कुछ समय पहले मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने यह बताया थाl कि उसके पति की जान को खतरा हैl लेकिन उसके बावजूद भी सरकार ने इस बात पर अमल नहीं कियाl इसी के तहत उसकी हत्या कर दीl


मुन्ना बजरंगी की हत्या में कार्रवाई :
मामले की न्यायिक जांच के आदेश यूपी सरकार ने दिए, बागपत जेल के कर्मचारी सस्पेंड. इस कार्रवाई में डिप्टी जेलर शिवाजी यादव और जेलर उदय प्रताप सिंह दोनों को सस्पेंड कर दिया गया हैl इसके साथ हेड वार्डन अरजिंदर सिंह सस्पेंड, माधव कुमार सस्पेंड वार्डन मामले की जांच के आदेश दिएl योगी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में योगी ने जांच के आदेश दिएl

राजस्थान में एक बड़ा सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

अजमेर राजस्थान में एक बड़ा दर्दनाक रोड हादसा हो गयाl इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गईl अजमेर में बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर टक्कर हो गईl इस आमने-सामने टक्कर में बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा खत्म हो गयाl

बताया जाता है कि इस सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गईl जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैंl घायलों का इलाज नजदीकी JLN हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैl राजस्थान सरकार की तरफ से मृतक परिवारजनों को ₹50000 और घायल व्यक्ति के परिवारजनों को ₹10000 की सहायता देने की बात कहीं हैl




प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआl उस वक्त एक डंपर पर रॉन्ग साइड से आ रहा थाl और सामने से आ रही बस में टक्कर मार दीl टक्कर इतनी जोरदार थीl की बस का एक हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गयाl


जब इस दुर्घटना की जोरदार आवाज सुनी तो लोगों में हाहाकार मच गयाl देखते ही देखते सड़क पर कोहराम मच गयाl यह हादसा एक डंपर रॉन्ग साइड आने की वजह से हुआl बस के ड्राइवर ने काफी कोशिश की बस को बचाने की लेकिन ऐसा नहीं हो सकाl और यह बहुत बड़ा हादसा हो गयाl जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल हैl इस दुर्घटना में 12 लोग अपनी जान गवा बैठेl जबकि 21 लोग अपनी जीवन जिंदगी बचाने के बीच झूल रहे हैl

अपनी मर्जी से दवाइयां लेना, जानलेवा हो सकती है

खबर दिल्ली से है एक 16 साल के बच्चे ने अपनी मर्जी से लूज मोशन की दवाई खा लेने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गईl वह कोमा में पहुंच गयाl जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो वह बेहोश थाl काफी दिनों तक इलाज के बाद उसकी तबीयत में अभी कुछ सुधार हुआ हैl लेकिन दवा के साइड इफेक्ट की वजह से बच्चा काफी तनाव में हैl काफी घबराया हुआ हैl किसी से ठीक से बात तक नहीं कर रहा हैl



जब डॉक्टरों ने बच्चे से दवाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मैंने अपनी मर्जी से लूज मोशन की दवाई खाई थीl उसके बाद मुझे चक्कर आने लगे और मैं बेहोश हो गयाl


डॉक्टरों का कहना है कि सेल्फ मेडिकेशन यानी अपनी मर्जी से दवा खाने का यह नतीजा हुआ हैl कभी भी किसी भी बीमारी में व्यक्ति को अपनी मर्जी से दवाई नहीं खानी चाहिएl डॉक्टर ने कहा कि शुक्र है कि उसके ब्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. अगर दवा का डोज हैवी होता तो जान को भी खतरा हो सकता थाl जान जा सकती थीl

गंगाराम हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताया, की दवाई की डोज से बेहोशी की स्थिति में बच्चे को अस्पताल लाया गया थाl उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह कोमा में चला गया थाl उसे तुरंत वेंटीलेटर पर लिया और आईसीयू में एडमिट कर दिया गयाl


उसे कुछ दिनों से लूज मोशन हो रहे थेl उसके बाद बच्चे ने अपनी मर्जी से मेट्रोनिडाजोल दवाई खा ली थीl जिसके बाद उसकी यह स्थिति हो गईl डॉक्टर ने बताया कि मेट्रोनिडाजोल दवाई खाने से इस के दिमाग में स्वेलिंग आ गई थीl इस वजह से वह कोमा में चला गया थाl बच्चे ने बताया कि उसने यह तीन चार बार दवाई खाई थीl डॉक्टर ने बताया कि दवाई की वजह से ब्रेन के अंदर डेंटेड न्यूक्लियस डैमेज हो गया हैl अभी बच्चे को काफी बेड रेस्ट की आवश्यकता हैl ताकि वह जल्दी से स्वस्थ हो सकेl

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...