आज-कल लोग ठगी करने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैंl इसी तरह का एक मामला आया हैl एक व्यक्ति ने एक सुंदर महिला की तस्वीर का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी कर लीl
आरोप आकाश चौधरी के नाम के व्यक्ति पर लगा हैl जो 34 साल का है, और कॉमर्स ग्रेजुएट हैl फर्जी अकाउंट पर करीब 10लाख फॉलोवर हैंl वह अपने अकाउंट पर सूज, वॉच, सनग्लासेस, कपड़े और कैब सर्विस का प्रमोशन करने के लिए कंपनियों से हर महीने पैसे लेता थाl
यह भी पढ़ें : शराब के नशे में बच्ची को मारी ईंट और तोड़ दिए दांत
DCP बिशवाल ने बताया कि लाजपत नगर में रहने वाली महिला ने कंप्लेंट दी कि एक फर्जी अकाउंट पर उनकी फोटो का इस्तेमाल हो रहा हैl उनके अकाउंट से फोटोस उठाकर फर्जी अकाउंट में इस्तेमाल की गई हैंl कई ब्रांड के प्रमोशन में भी उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गयाl
तफ्तीश के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट खोलने वाला शख्स उन पर और फोटो उपलब्ध कराने की मांग कर रहा हैl ऐसा नहीं करने पर वह उनकी फोटो अश्लील साइट्स पर डालने की धमकी दे रहा हैl
ACP केपी सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव मलिक और SI संदीप पवार की अगुवाई में एक टीम बनाई गईl टीम ने तफ्तीश करते हुए गुड़गांव सेक्टर 55 में आकाश चौधरी तक पहुंच गई, जो ट शॉप चलाता हैl उसके मोबाइल और लैपटॉप की बारीकी से जांच की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया, पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पुरूषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता थाl यंग लड़की की तरह से रिक्वेस्ट देखकर हर कोई स्वीकार कर लेता थाl सेटिंग के बाद जब कोई शख्स मिलने की ख्वाहिश जाहिर करता थाl तो वह उनसे अपनी ई अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए कहता थाl इस दौरान आकाश चौधरी नामक आरोपी ने बहुत से लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया, कई लोगों को ठगा l
यह भी पढ़ें : फर्जी लाइसेंस से चला रहा था कैब, डेढ़ साल बाद पकड़ा गया
# महिला की सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो उठाकर बनाया फर्जी अकाउंट
# नई फोटो के लिए महिला पर दबाव डाला, नहीं देने पर दी धमकी.
# पुरुषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और पैसा कमाता थाl
# महिला पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप की जांच की तो पता चला कि फर्जी अकाउंट है.




