Kamaal ki khabar

Monday, 7 May 2018

जब आपका बच्चा टेंशन या प्रेशर में दिखे तो हल्के में ना लें .......

जब आपका बच्चा शांत और गुमसुम नजर आने लगे तो समझ लेना, कि आपका बच्चा किसी टेंशन में हैl किसी परेशानी में हैl यह लक्षण डर और एंग्जाइटी के हो सकते हैंl इसे मोटे तौर पर चिंता बेचैनी या उतावलापन कह सकते हैंl यह एक बायोलॉजिकल  मेनिजम है जिसके जरिए हमारा शरीर तनाव वाली स्थिति का सामना करने के लिए तैयार होता हैl इसमें बच्चा किसी व्यक्ति, वस्तु या परिस्थिति को अपने लिए खतरनाक मान लेता हैl ऐसी स्थिति में उसका दिमाग नर्वस सिस्टम को इस बारे में संदेश भेजता हैl इस संदेश से शरीर में 'फाइट या फ्लाइट  रेस्‍पांस'  पैदा होता है यानी कि या तो वह उस स्थिति से लड़ेगा या भागेगाl  यह डर वास्तविक भी हो सकता और काल्पनिक भीl इससे शरीर, मन और व्यवहार के सतर पर नीचे बताए गए लक्षण दिखाई देते हैंl इसका असर उसकी पढ़ाई या रोजमर्रा के दूसरे कामों पर पड़ने लगता हैl
आजकल प्रेशर के माहौल में 6 साल की उम्र के बच्चों में भी एंजाइटी के लक्षण देखे जा सकते हैंl हालांकि दिए गए लक्षण किसी और बीमारी के भी हो सकते हैंl
क्या है वजह :
एग्जाम या रिजल्ट का दबाव
किसी एक्सीडेंट के कारण डर बैठ जाना
किसी चीज का हो गया होना जयश्री की ऊंचाई भीड़ बंद कमरे या कुत्ते का
अचानक माहौल में बहुत बड़ा बदलाव आना जैसी की बिना मर्जी के हॉस्टल भेज देना या फिर परिवार में किसी ऐसे शख्स की एंट्री जिससे बच्चा पसंद ना करता हो
अपने किसी करीबी को खो देना
पेरेंट्स की आपसी रिश्ते खराब होना
यह वजह हो सकती है
ऐसे करें पहचान एंग्जाइटी की:
उल्टी होना या आने को होना
बच्चे का बेचैन होना या घबराहट रहना
बार बार सुसु, पॉटी करना
यह भी पढ़ें   :  एक बार फिर दहेज लोभियों ने ले ली नवविवाहिता की जान
गुमसुम रहना खेलने न जाना
दिल की धड़कन बढ़ जाना
थकान, सिरदर्द, पेट दर्द आदि रहना
सांस लेने में दिक्कत
ठीक से पढ़ाई ना कर पाना
मुंह सूखना
इम्तिहान में नंबर कम लाना
हकलाने लगना
का अपना स्कूल जाने से कतराना
बिना किसी बात के चिड़चिड़ा रहना
छोटे-मोटे फैसले भी न ले पाना
फ्रेंड से बचना अकेले रहना
बहुत ज्यादा या बहुत कम सोना, बहुत ज्यादा या बहुत कम खाना
इस दौरान पेरेंट्स को क्या करना चाहिए ?
सबसे पहले बच्चे से बातचीत करके यह जानने की कोशिश करें कि उसके मन में क्या चल रहा हैl
बातचीत के लिए बच्चे के साथ ऐसे बैठे की दोनों की आंखों का लेवल  होl इससे आपके बड़े होने के डर से बाहर निकलेगाl
बच्चा अगर आपके साथ शेयर नहीं करना चाहता है तो उस पर दबाव ना डालेंl उसे धीरे-धीरे खोलने की कोशिश करेंl
बच्चे को दोस्त बनाएं, उसके साथ जोक्स-कहानियां शेयर करेंl इस तरह से आप उसका भरोसा जीत पाएंगेl
उससे पूछो कि वह क्या महसूस कर रहा है? क्या तुम्हें किसी का कोई डर है? क्या किसी ने तुम्हें कोई धमकी दी है? क्या तुम्हें किस चीज की टेंशन है? किसी शख्स या बात से तुम ना खुश हो? क्या तुम्हें गुस्सा आ रहा है? क्या तुम उदास हो? क्या तुम टेंशन में हो?
फिर वह जो कहना चाहता हैl वह सुने बिना उसके बारे में कोई राय बनाए, बच्चा अगर कोई सवाल बार-बार पूछे या कुछ नहीं बोले तो पेशंस बनाए रखें, वह धीरे-धीरे से खुलेगाl
यह भी पढ़ें  : अब अस्थमा बीमारी की इमरजेंसी से निपटने के लिए स्कूलों में मिलेगी ट्रेनिंग
अगर किसी मसले पर आप बच्चे से इत्तेफाक नहीं रखते तो भी उसे उलझे नहीं, न उसे डांटे l उसे यह न कहे कि तुम गलत हो और तुम्हें यह नहीं करना चाहिए थाl
जब वह बोल रहा हो उसे बोलने दो बीच में न टोंके, उसकी वजह जाने की समस्या क्या है? स्कूल में है या घर में है? या रास्ते में? उसे बताएं कि हर समस्या का हल है? अगर उसका डर सच्चा है तो उसे हल करने की कोशिश करें और अगर काल्पनिक है तो उसे लगातार बातचीत कर समझा कर यह उसके मन से निकाल दें.
जब वह अपनी कमी या गलती बताएं तो कह सकते हैंl की यह कमी तो मुझमें भी है या बचपन में मुझसे भी यह गलती हुई थीl इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा और थोड़ा खुश होगाl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...