Kamaal ki khabar

Saturday, 14 April 2018

जल्द ही मिलेगा Mi A2 बेहतरीन स्मार्टफोन 25 अप्रैल को होगा लॉन्च


Mi शाओमी आपके लिए एक से एक बढ़कर Android स्मार्टफोन लॉन्च कर रही iहै आपके लिए शाओमी में कई तरह के ऑप्शन हैंl कई तरह की Android फोन है जो आप की रेंज के हैंl इसके साथ जल्द ही Mi A2  फोन लांच होने जा रहा हैl


Mi 1A शाओमी का  Android स्मार्टफोन बहुत सक्सेसफुल रहा.  यह 2017 का सबसे बेहतरीन स्मार्ट फोन में से एक हैl इसी की सेक्स के बाद कंपनी Mi A2 लांच करने जा रही हैl अब कंपनी इसकी सेक्ससर पर Mi A2  को लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हैl




शाओमी 25 अप्रैल को एक इवेंट होस्ट कर रही है. इस इवेंट में कंपनी Mi A2  स्टोर लॉन्च कर सकती हैl पिछले साल लॉन्च हुए Mi 5X शाओमी ने भारत में Mi A1 नाम के साथ लॉन्च किया थाl ऐसे में Mi 6X चीन के बाजारों में इसका नाम हो सकता हैl लेकिन इसका भारतीय बाजार में नाम MiA2 होने की उम्मीद जताई जा रही हैl

शाओमी ने अपने वीबो (चीनी सोशल मीडिया ) अकाउंट पर 25 अप्रैल को Mi 6X/Mo A2 चीन में लॉन्च होने की जानकारी दी हैl इसके अलावा शाओमी कि सीनियर वीपी वॉन्‍ग शियांग ने इसकी जानकारी दी हैl

हाल ही में Mi A2 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था.  इसके मुताबिक आने वाले इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच की स्क्रीन दी जा सकती हैl जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आ सकती हैl इसमें वर्टिकल डुअल रियर कैमरा दिया है जो इसे रेडमी नोट 5 प्रो जैसा लुक देगा.   Mi A2 को पावर देने के लिए 2910mAh की बैटरी दी गई हैl

इसके अलावा Mi A2 को लेकर खबर है कि इसमें 2.2 GHz स्नैप ड्रैगन 626 प्रोसेसर और 4जीबी रैम दी जाएगी. इसमें 64 GB की स्टोरेज मेमोरी दी जाएगी.


इसके कैमरे को लेकर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 20 मेगापिक्सल प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर कैमरा दिया गया हैl खबर यह भी है कि आने वाले इस मिड रेंज स्मार्टफोन में iPhone X जैसा नोच भी दिया जाएगाl




Mi 2 स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है उसने 4जीबी रैम दी जाएगी और इसमें 64 GB की स्टोरेज भी दी जाएगी.

फटाफट खबरों के लिए हमें फॉलो करें
Facebook: kamaalkikhabar

Thursday, 12 April 2018

सरकार ने माना कमजोर हुआ एससी एसटी एक्ट, ऑर्डर को बदलने के लिए अपील की

     सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को एससी/एसटी एक्ट में बदलाव किया थाl जिसमें कहा गया था कि एससी/एसटी एक्ट में अब न तो सीधे FIR दर्ज होगी और नहीं सीधे गिरफ्तारी हो सकेगी.  FIR से पहले शुरुआती जांच होगीl अग्रिम जमानत भी दी जा सकेगीl


सुप्रीम कोर्ट ने फैसले को रखा था सुरक्षित :
     इस फैसले को लेकर देश में काफी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और 2 अप्रैल को भारत बंद हुआ थाl जिसमें काफी भारी हिंसा हुई थीl दलित संगठनों के दबाव में सरकार ने फैसले पर फिर से याचिका दायर की थीl लेकिन उस पर भी कोई अमल नहीं किया गया थाl


        सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के द्वारा की गई अपील पर सुनवाई करते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया हैl वह SC/ST के खिलाफ नहीं हैl SC/ST एक्ट को कमजोर करने के लिए नहीं हैl सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम अपने फैसले पर कायम हैl

सरकार ने दोबारा से की अपील 
      सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाल में जो फैसला दिया हैl वह एक्ट को कमजोर करता हैl इससे देश में भारी नुकसान हुआ हैl इस फैसले से भ्रम पैदा हुआ हैl उसे दूर करने की जरूरत हैl

      एससी/एसटी एक्ट को लेकर सरकार ने गुरुवार को लिखित दलील देते हुए अटार्नी जनरल ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील हैंl अदालत ने इस एक्ट में गैप भरने की बजाय कानून में बदलाव कर दिया.


       अदालत को संसद के अधिकारों में दखल देने का हक नहीं हैl केंद्र ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट में अग्रिम जमानत की इजाजत नहीं होनी चाहिएl

      दलितों के 2 अप्रैल के बाद बंद के दौरान काफी हिंसा हुई थी और 10 लोगों की मौत हो गई थीl जिससे सरकार की काफी फजीहत हुई थीl उसके बाद सरकार ने अपनी दलील सुप्रीम कोर्ट में दीl 

Wednesday, 11 April 2018

मच्छर की शिकायत करना यात्री को पड़ा महंगा स्टाफ ने धक्का देकर उतारा कहा दूसरी फ्लाइट से जाओ

         हम आपको ऐसी खबर से अवगत करा रहे हैंl जो सुनकर आपको अजीब लगेगाl  यह खबर लखनऊ एयरपोर्ट की हैl जहां पर एक यात्री को प्लेन में मच्छर होने की शिकायत करना भारी पड़ गयाl

         लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार को सुबह Indigo की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में सवार हार्ट सर्जन डॉक्टर सौरभ राय मच्छर काटने से बेहद परेशान हो गए थेl उन्होंने इस बात की शिकायत एयरलाइंस कर्मियों से की तो काफी बहस के बाद डॉक्टर सौरभ राय को धक्का देकर प्लेन से उतार दिया गयाl


       आरोप के मुताबिक स्टाफ ने प्लेन से उतारते हुए डॉक्टर से कहा, कि मच्छरों से ज्यादा परेशानी है तो दूसरी फ्लाइट से जाओ.  जहां डॉक्टर ने सोशल मीडिया का सहारा लिया. डॉक्टर ने सोशल मीडिया पर घटना के बारे में बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर कियाl वहीं Indigo ने उन्हें उतारे जाने के पीछे सुरक्षा का हवाला दिया l

नागरिक उड्डयन मंत्री प्रभु ने ट्वीट किया:
       इस घटना के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को मामले की जांच के आदेश दिए.  सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया, 'मैंने लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री डॉक्टर सौरभ राय को हिंदी को से उतारे जाने की घटना के जांच के आदेश दिए हैंl'


डॉक्टर सौरभ राय के मुताबिक, 
        वह सुबह से 06:05 बजे Indigo की 6E 541 फ्लाइट से लखनऊ से बेंगलुरु जा रहे थेl वह बेंगलुरु के नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के हार्ड स्पेशलिस्ट हैंl विमान रवाना होने से पहले उन्होंने क्रू मेंबर से मच्छर काटने की शिकायत की थी.  इसके बाद एयरलाइंस कर्मियों और डॉक्टर में कहासुनी होने लगीl कर्मचारियों ने उन्हें नीचे उतार दिया और फ्लाइट रवाना हो गईl बाद में डॉक्टर दूसरी फ्लाइट से बेंगलुरु रवाना हुए.

डॉक्टर ने  सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया:
       जिस वीडियो में लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के अंदर यात्री मच्छर उड़ते हुए देखे जा रहे हैंl
       दूसरी वीडियो में डॉक्टर ने कहा, कि मैंने प्लेन में मच्छर होने की शिकायत की, तो स्टाफ ने मुझे धक्का देकर विमान से उतार दिया और कहा कि दूसरी फ्लाइट से जाओ.

विमान कंपनी का पक्ष:
         हम शिकायत दूर करने वाले थेl लेकिन डॉक्टर यात्रियों को उकसाने लगे और हाईजैक शब्द बोलने लगेl इन्हीं कारणों से हमें उन्हें नीचे उतारना पड़ा l

Monday, 9 April 2018

WhatsApp ने कहा हम मैसेज ट्रैक नहीं करते, प्राइवेसी, सिक्योरिटी महत्वपूर्ण

Facebook डेटा लीक मामले के बाद अब WhatsApp पर भी यह आरोप लगा है कि WhatsApp भी डाटा लीक करता हैl हालांकि अभी तक इस मामले में कोई ठोस सबूत नहीं मिला हैl


अब Facebook के स्वामित्व वाले WhatsApp ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया हैl जिसमें उन पर यह आरोप लगा है कि WhatsApp अपने यूजर्स के मैसेज को ट्रैक करता हैl हालांकि WhatsApp ने कहा है कि वह काफी कम डाटा कलेक्ट करता हैl और सभी मैसेजे एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होते हैंl


हालांकि WhatsApp ने माना है कि कुछ मैसेज हम कलेक्ट करते हैंl लेकिन हम उनका मिस यूज नहीं करतेl  हम अपना डाटा किसी को शेयर नहीं करतेl यह सभी मैसेज को एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होते हैंl


कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था, कि WhatsApp के यूजर्स का डाटा इस प्लेटफार्म पर सिक्योर नहीं हैl इसके अलावा WhatsApp के कुछ यूज़र एग्रीमेंट पर भी सवाल उठा रहे हैंl और यह दावा किया गया था कि इसमें कुछ ऐसे प्रोविजन हैंl जिनमें किसी भी गलत काम के लिए कोई हल नहीं या उन्हें चेंज नहीं किया जा सकता हैl
WhatsApp ने कहा:
यूजर्स अपने परिवार या फ्रेंड को जो भी मैसेज भेजते हैंl हम उन्हें ट्रैक नहीं करतेl WhatsApp ने कहा पर हमारे यूजर्स के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी काफी महत्वपूर्ण हैl हम नहीं चाहते कि हमारी प्रति यूजर्स के मन में कोई सवाल खड़ा होl 

Sunday, 8 April 2018

फेसबुक ने किए ये बड़े बदलाव, अब वेरिफिकेशन होगी जरूरी

फ़ेसबुक के डाटा लीक मामले की बहुत सारी खबरें काफी दिन से सुनी जा रही हैंl फ़ेसबुक डाटा लीक मामले में चौतरफा घिरे फ़ेसबुक अब अपनी साख बचाने के लिए एक्शन में दिख रहा हैl अब वह एक ऐसा कदम उठाने जा रहा हैl जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच सकती हैl
दरअसल, कैंब्रिज एनालिटिका स्कैंडल में फंसे फ़ेसबुक और उसके CEO मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि अब राजनीतिक विज्ञापन बिना किसी वेरिफिकेशन कि नहीं मिलेंगेl इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों के पेज का भी वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगाl बिना वेरिफिकेशन के कोई भी राजनीतिक पार्टी अपना एड नहीं लगा सकताl



जकरबर्ग ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी:
मार्क जकरबर्ग ने शुक्रवार को फ़ेसबुक पर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दीl मार्क जकरबर्ग ने लिखा कि आने वाले समय में अमेरिका, मेक्सिको, ब्राजील, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों में चुनाव होने वाले हैंl और 2018 के लिए हमारा उद्देश्य है कि हम इस चुनाव के लिए सकारात्मक माहौल बनाए रखें और इसमें हस्तक्षेप न करेंl




साल 2016 में अमेरिका में हुए चुनाव में रूस के हस्तक्षेप के बारे में पता लगने के बाद हमने 2017 में नए टूल्स लगाएं और कई जाली अकाउंट बंद किएl  अब हम दो बड़े कदम उठाने जा रहे हैंl


डेटा उल्लंघन के और भी मामले आ सकते हैं:
फ़ेसबुक का कहना है कि यूजर्स की निजी डेटा के उल्लंघन के और भी मामले सामने आने की आशंका हैंl
कंपनी की COO शेरिल सैंडबर्ग ने कहा कि कंपनी ऑडिट कर रही हैl लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि डाटा उल्लंघन के और मामले सामने आ सकते हैंl उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि और मामले सामने नहीं आएंगे, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया कंपनी ने हमेशा प्राइवेसी की देखभाल की है, लेकिन मैं मानती हूं कि संतुलन बिगड़ गया हैl कुछ गलतियां हुई हैंl



पहचान और लोकेशन लेने पर फोकस:
जकरबर्ग ने कहा है कि जो भी एड एडवरटाइजर अब पॉलिटिकल ऐड देना चाहता है तो उसे उसका वेरिफिकेशन करना अनिवार्य होगा और उसके लिए एडवरटाइजर को अपनी लोकेशन और पहचान कंफर्म करानी होगीl जो भी इन शर्तों को पूरा करने में असफल रहेगाl उसका विज्ञापन फ़ेसबुक पर नहीं दिखाया जाएगाl


इसके अलावा राजनीतिक विज्ञापनों के साथ पैसा देने वाली संस्था का नाम भी पोस्ट किया जाएगाl ताकि किसी को कोई परेशानी ना होl राजनीतिक विज्ञापनों में और ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए एक ऐसा टूल्स फ़ेसबुक में यूज़ करने जा रहे हैंl जिसकी जरिए कोई भी उन सारे राजनीतिक विज्ञापनों को देख सकता हैl जो एक पेज पर चल रहे हैl बड़े राजनीतिक विज्ञापनों का भी अब वेरिफिकेशन अनिवार्य होगाl इसके लिए फ़ेसबुक हजारों लोगों को नियुक्त करने जा रहा हैl फ़ेसबुक यह काम 2018 के चुनाव से पहले करने की सोच रहा हैl




1.  फ़ेसबुक ने पॉलिसी में किया बदलाव, राजनीतिक विज्ञापनों के वेरिफिकेशन के साथ-साथ पैसे देने वाले का भी नाम दिखेगा.


2.  कैंब्रिज एनालिटिका पर घिरी फ़ेसबुक इस साल चुनाव के लिए नई सकारात्मक माहौल बनाने की सोच रही हैl

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...