Kamaal ki khabar

Sunday, 13 May 2018

3 महीने की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले को मिली फांसी की सजा

देश में हो रहे नाबालिग रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने के बाद 3 महीने की  बच्ची को अगवा कर रेप और बेरहमी से हत्या करने  वाले आरोपी को इंदौर की जिला अदालत ने महज 22 दिनों में फैसला सुनाते हुए  26 साल की नवीन गाडके को फांसी की सजा सुनाई हैl




इंदौर जिला कोर्ट ने 3 महीने की बच्ची के साथ रेप की निर्मम हत्या करने वाले नवीन गाडके को मौत की सजा सुनाई हैl समाज को शर्मसार करने वाले इस कांड में पुलिस ने बेहद तेज गति से जांच पूरी की और आरोप पत्र पेश किए जाने के बाद अदालत ने हर रोज सुनवाई करते हुए,  वारदात के 22 दिनों के भीतर फैसला सुना दिया,  हालांकि यह साफ नहीं है, कि सजा पॉक्सो एक्ट में संशोधन अध्यादेश के तहत दी गई है या नहींl


अदालत ने अपने 51पेज के फैसले में टिप्पणी की, 'मुजरिम ने जिस जघन्य और वीभत्स तरीके से क्रूरतापूर्ण और जंगली कृत्य किया हैl इसे देखते हुए यह शख्स समाज में गैंगरीन रोग की तरह हैl


कोर्ट में जज ने कहा, 'कि जिस तरह चिकित्सक किसी रोगी के शरीर के गैंगरीन प्रभावित हिस्से को ऑपरेशन के लिए अलग कर देता हैl उसी तरह ऐसे अपराधी को समाज को बचाने के लिए उसे समाज से अलग करना आवश्यक हैl ऐसा व्यक्ति समाज के लिए घातक हैl


गौरतलब है कि पिछले महीने मध्यप्रदेश के रजवाड़ा क्षेत्र में 3 महीने की बच्ची के साथ बर्बरता से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थीl इस घटना ने जांच करने वाले पुलिसकर्मियों को भी हिला कर रख दिया थाl उनकी आंखों में आंसू आ गए थेl मामले पर पूरे मध्यप्रदेश के लोगों ने जमकर गुस्सा उतारा थाl




यहां तक कि मामले की सुनवाई के लिए वकील कोर्ट में आरोपी का पक्ष रखने को भी तैयार नहीं थेl इंदौर बार एसोसिएशन ने किसी भी बलात्कार के आरोपी का केस न लड़ने का फैसला किया थाl
जानकारी के अनुसार, दोषी व्यक्ति बच्ची का दूर का रिश्तेदार थाl बच्ची 19 फरवरी को अपने परिवार के साथ रजवाड़ी कि बाहर बनी बरामदे में सो रही थीl इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गयाl मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गई थीl इस घटना के वक्त इलाके में पुलिस गश्त दे रही थीl सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी और उसे गिरफ्तार किया गया थाl गिरफ्तार होने के बाद हकीकत बयां कर दी

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...