आए दिन लोग एक दूसरे को ठगने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं और लोगों को लूट रहे हैंl इसी इसी तरह का एक मामला आया हैl मेवात हरियाणा से जहां पर एक व्यक्ति को OLX पर कांटेक्ट कर मेवात बुला कर लूट लिया गयाl
मेवात में OLX पर फिर से लूट
मेवात में एक और शख्स को खरीद फरोख्त की वेबसाइट OLX पर फिर से लूट का शिकार बनाया गयाl आरोपी ने एक बिजनेसमैन को स्विमिंग पूल बनवाने के नाम पर मेवात में बुलाया l यहां आने पर उससे सोने की चेन मोबाइल फोन और ₹6000 लूट लिए गएl पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैl और जांच शुरु कर दीl

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में फिरोजपुर झिरका में इस तरह की बहुत सारी वारदात हो चुकी हैl
दिल्ली से मेवात गया साइट देखने के लिए
पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी देवकरण ने OLX पर स्विमिंग पूल के लिए जगह बेचने का ऐड देखा थाl उन्होंने वेबसाइट पर दिए नंबर पर संपर्क किया और स्विमिंग पूल बनाने के लिए बात की l इस पर उन्हें फिरोजपुर झिरका में साइट देखने के लिए बहाने बुलाया गयाl पीड़ित 13 मार्च को वह फिरोजपुर झिरका के आंबेडकर चौक पहुंच गएl

कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक वहां आएl वह देवकरण को गांव अलीपुर तिगरा की ओर ले गएl देवकरण अपनी कार से उनके पीछे-पीछे चलने लगेl अलीपुर तिगरा के टोल नाके के करीब आधा किलो मीटर आगे चल कर आरोपियों ने एक अन्य को बाइक दे दी और खुद देव की कार में बैठ गएl
आरोप है कि कुछ दूर जा कर उन्होंने देसी कट्टे की नोक पर देवकरण से सोने की चेन, मोबाइल फोन और ₹6000 लूट लिएl कार की चाबी लूटने के दौरान हाथा-पाई होने लगीl शोर सुनकर कुछ लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी फरार हो गएl इसके बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को शिकायत की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैl और गिरफ्तार करने के लिए छापे मार रही हैंl