Kamaal ki khabar

Thursday, 24 May 2018

सड़क हादसे में गई जान तो मिलेगा ज्यादा इंश्योरेंस क्लेम, घायल व्यक्ति को भी मिनिमम 50 हजार

देश की जनता के लिए सरकार ला रही है, जल्दी एक फार्मूला,  जिसके तहत सरकार सड़क पर हादसे के दौरान मरने वाले व्यक्ति को मुआवजा अधिक से अधिक मिलेगाl
सरकार ने सड़क हादसे के पीड़ितों को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि तय करने के लिए एक फार्मूला तैयार किया हैl इसमें विकलांगता के प्रतिशत के आधार पर राशि तय होगीl





स्थाई विकलांगता की स्थिति में किसी भी हालत में कम से कम ₹50000 का मुआवजा दिया जाएगाl  
अगर चोट लगती हैl मामूली रुप से घायल होता है, तो उस स्थिति में भी पीड़ित को ₹25000 का मुआवजा मिलेगाl यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका हैl




22 मई से कोई भी थर्ड पार्टी मुआवजे के लिए क्लेम करता है तो उसे उसी हिसाब से रकम मिलेगी जो कि संशोधन में हैंl नोटिफिकेशन के अनुसार 1 जनवरी 2019 से सभी प्रकार की क्लेम के लिए मुआवजे की राशि सालाना 5 फ़ीसदी बढ़ाई जाएगी, यानी एक्सीडेंट में जान जाने की स्थिति में 1 जनवरी 2019 से मुआवजे की राशि में 5 फ़ीसदी का इजाफा होगाl थर्ड पार्टी को 5,25000 रुपए की राशि दी जाएगी जो कि अनिवार्य हैl

Wednesday, 23 May 2018

पेट्रोल डीजल पर टैक्स नहीं होगा कम: सरकार! अब हो सकता है 100 के पार पेट्रोल डीजल

कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार 11वें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गएl  सरकार से उम्मीद थी, कि सरकार कुछ पेट्रोल डीजल महंगाई पर रोक लगाएगी,  लिहाजा सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम नहीं होगाl जिससे यह महंगा ही बना रहेगाl
  

चढ़ते तेल पर फैसले में देरी
पेट्रोल डीजल की महंगाई से राहत देने के बारे में बुधवार को सरकार ने कहा, कि का फैसला जल्दबाजी में नहीं होगाl कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हालात से निपटने को ट्रंम लॉन्ग व्यू रखा जाएगाl एक्साइज ड्यूटी में कटौती के सवाल का उन्होंने साफ जवाब नहीं दियाl


देश में लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैंl कर्नाटक चुनाव के बाद 11वें दिन भ भी पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए गएl सरकार से उम्मीद थी कि वह पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला टैक्स कम करेंगे,  लेकिन सरकार ने टैक्स करने कम करने से मना कर दियाl अब पेट्रोल डीजल पर टैक्स कम नहीं होगाl

जब की विदेश से तेल ₹37.16 पैसे के हिसाब से आता हैl उस पर सरकार 40 रुपए के करीब टैक्स लगाकर डबल रेट पर आम जनता को परोसा जा रहा हैl सरकार इतना ज्यादा टैक्स लगा कर जनता पर महंगाई की मार डाल रही हैl

बढ़ते-बढ़ते आज इस मुकाम पर आ गए हैं, कि दिल्ली में डीजल 68.53 और पेट्रोल ₹77.47 हो गया हैl वह दिन दूर नहीं जब पेट्रोल डीजल के रेट 100 रुपए के पार होंगेl


अब आपको और भी ज्यादा महंगाई का सामना करना पड़ सकता हैl क्योंकि पेट्रोल डीजल के रेट ऐसे ही बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं कि पेट्रोल डीजल 100 के बाद होंगेl पेट्रोल डीजल की वजह से महंगाई बढ़ जाएगी, जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी. पेट्रोल डीजल रेट बढ़ने की वजह से ही आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया हैl जबकि सरकार महंगाई कम करने पर अपने आप को सिद्ध करने पर लगी हुई है कि सरकार ने महंगाई कम कर दीl

निपाह वायरस से अभी तक आप सेफ है, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

कई दिनों से निपाह वायरस को लेकर केरल में अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी हैl वायरस को लेकर लोगों में बहुत घबराहट हैl लोग डरे हुए हैंl सहमे हुए हैंl क्योंकि यह निपाह वायरस जो है,  बताया जा रहा है कि इससे 24 घंटे के अंदर ही व्यक्ति की मौत हो जाती हैl



निपाह वायरस के बारे में बताया जाता है
कि यह वायरस चमगादड़ के संपर्क में आने से फैलता हैl लोगों का कहना है,  कि चमगादड़ के वायरस से एक भयानक बीमारी फैलती हैl जो व्यक्ति इसके संपर्क में आता हैl वह या तो कोमा में चला जाता है या उसकी मौत हो जाता हैl


निपाह वायरस को लेकर बहुत सारे लोग परेशान हैंl लेकिन ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैl डॉक्टरों का कहना है कि यह वायरस की वाला अभी केरल के कोझिकोड तक ही सीमित हैl केरल में किसी दूसरी जगह वायरस नहीं फैला हैl 

एक्सपर्ट की माने तो पर्सन टू पर्सन निपाह वायरस बहुत कम फैलता हैl यह चमगादड़ के जरिए ज्यादा तेजी से फैलता हैl अगर आप लोग केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप बेफिक्र होकर केरल घूमने जा सकते हैंl

एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर ने बताया, कि वायरल वाले चमगादड़ के कोंटेक्ट में जो लोग आएंगे, उनमें यह फैलेगा l वायरस की डिटेल्स जुटाने के लिए एम्स के डॉक्टर आशुतोष विश्वास केरल गए हैंl मेडिसिन के एक अन्य डॉक्टर ने कहा है कि यह वायरस 4 से 18 दिन तक शरीर में रह सकते हैंl तब मरीज को करीब महीना भर आइसोलेशन में रखा जाता हैl डॉक्टर का कहना है कि सबसे ज्यादा जरूरी है कि जहां पर वायरस पाया गया हैl उसे ही आइसोलेट कर दिया जाए l मोमेंट रोक दी जाए ताकि यह वायरस ना फैले l


इन बातों का रखें ध्यान:
1. जमीन पर गिरे फलों और दूसरी चीजें खाने से बचना चाहिएl
2. सिर दर्द , बुखार , बेहोशी , उल्टी आए तो तुरंत डॉक्टर को बताएंl
3. कभी पीड़ित से मिलना भी पड़े तो बाद में हाथों को अच्छे से धोएं l
4.  बीमार व्यक्ति से मिलते वक्त अपनी नाक को अच्छी तरह से ढक कर रखेंl

Tuesday, 22 May 2018

हवा से हो रहा है पानी तैयार, इस पर्वतीय रेलवे स्टेशन पर

पर्वतीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर पानी की दिक्कत रहती हैl इसी को देखते हुए ऑड़ीसा के पर्वतीय और आदिवासी बहुल इलाके के एक रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए हवा से पानी तैयार किया जा रहा हैl


पूर्व तटीय रेलवे (ईसीआर) के एक अधिकारी ने बताया कि रेल नेटवर्क में यह ऐसा पहला प्रयोग हैl उन्होंने बताया कि यह है कामयाब होने के बाद अन्य रेलवे स्टेशन पर भी उपलब्ध कराया जाएगाl


अधिकारी ने बताया, कि यह रेलवे स्टेशन भुवनेश्वर से 407 किलोमीटर दूर रावली के दुर्गम इलाके में पड़ता हैl यहां पीने का पानी बराबर सप्लाई करने में बड़ी मुश्किल आ रही थीl यहां तक कि ट्यूबवेल लगाने की कोशिश का भी कोई नतीजा नहीं निकलाl अब जो मशीन लगी हैl वह वातावरण से हवा पाकर उसे एक कंडेंसर से गुजरती हैl ताकि गर्मी के चलते भाप पानी में तब्दील हो जाएl

ओडिशा के रायगढ़ जिले में रायगढ़ सिंगल लाइन की स्टेशन पर 25 अप्रैल को यह मशीन लगाई गई थीl यहां 3 ट्रेनें रुकती हैंl यह मशीन 50 फ़ीसदी की कम आद्रता पर भी और 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पर काम करती हैl यह 1 दिन में 120 लीटर पानी बना सकती हैl इससे पेयजल संकट खत्म हो गया हैl इस पर ₹2 लाख का खर्चा आया हैl अब इसका सफल भविष्य की सफलता को देखते हुए अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी इस उपकरण को लगाया जाएगाl ताकि पानी की किल्लत ना होl

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...