Kamaal ki khabar

Thursday, 17 May 2018

सरकार दे रही है इस चीज पर ढाई लाख रूपय तक की सब्सिडी, क्या आपको पता है?

केंद्र सरकार आपको एक नया उपहार देने की तैयारी में हैl जो लोग कार खरीदना चाहते हैंl उन लोगों के लिए यह एक उपहार से कम नहीं होगाl क्योंकि आने वाले समय में केंद्र सरकार आपको कार लेने में पर ढाई लाख रुपए तक की सब्सिडी का फायदा देने वाली हैl अगर आप नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं, तो कुछ दिन और रुक जाइए, कुछ दिन का इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता हैl आप सरकार की सब्सिडी योजना के तहत ढाई लाख रुपए तक का फायदा उठा सकते हैंl



इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को बढ़ावा:
केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए 9400 करोड रुपए के पैकेज के तहत नई कार खरीदने वालों के लिए ढाई लाख रूपय तक की सब्सिडी का एलान कर सकती हैl केंद्र सरकार बढ़ते प्रदूषण को कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही बड़ी योजना की घोषणा कर रही हैl


5 साल में खर्च करेगी 1500 करोड़:
केंद्र सरकार दोपहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से आने वाले 5 सालों में 15 सौ करोड रुपए खर्च करने की उम्मीद हैl इसमें से 1000 करोड़ रुपए से चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है, और बाकी से इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर छूट देने का प्लान हैl भारी उद्योग विभाग की तरफ से जारी किए गए प्रस्ताव के अनुसार, मेट्रो सिटी में हर 9 वर्ग किलोमीटर एरिया पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना हैl

हाईवे पर मिलेगा चार्जिंग स्टेशन 25 किलोमीटर के अंतर पर :
10 लाख से ज्यादा आबादी और स्मार्ट सिटी के साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे, दिल्ली-चंडीगढ़, चेन्नई-बेंगलुरु और मुंबई-पुणे हाईवे पर प्रत्येक 25 किलोमीटर के बाद चार्जिंग की सुविधा मिलेगी, आपको बता दें कि फरवरी 2018 में आयोजित ऑटो एक्सपो में कार निर्माता कंपनियों ने इलेक्ट्रिक विकल्प पर ज्यादा फोकस किया थाl कार निर्माताओं का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार को मदद करनी चाहिएl इसी के तहत केंद्र सरकार नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सब्सिडी देने पर विचार कर रही हैl


दो पहिया वाहन पर मिलेगी 30,000 की सब्सिडी: टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार सरकार की डीजल या पेट्रोल से चलने वाली कार को स्क्रैप करके इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर सब्सिडी देने की प्लानिंग हैl इसी तरह टू-व्हीलर लेने पर भी सब्सिडी का फायदा मिलेगाl पुरानी कार को स्क्रैप करके नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ढाई लाख रुपए तक की मदद सरकार की तरफ से दी जाएगी, वही वही डेढ़ लाख रुपए तक का टू-व्हीलर खरीदने पर ₹30,000 की सब्सिडी मिलेगी, खबर यह है कि सरकार ने इसे लेकर एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया हैl

बस के लिए अतिरिक्त सब्सिडी :
सरकार के इस प्लान में कैब एग्रीगेटर और बस मालिकों के लिए भी अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान हैl टैक्सी के लिए ई कार खरीदने वालों को 15 लाख रुपए तक की कार पर डेढ़ लाख रूपय से लेकर ढाई लाख रुपए तक की छूट दी जाएगी l इसके लिए नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ही यह छूट मिलेगीl इसके अलावा प्री-BS को स्क्रैप करके नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर छूट दी जाएगीl कार को स्क्रैप करने पर मान्यता प्राप्त स्क्रिप्टिंग सेंटर से ही सर्टिफिकेट मिलने पर सब्सिडी दी जाएगीl कार को स्क्रैप करने पर मान्यता प्राप्त क्लिपिंग सेंटर से सर्टिफिकेट लेना होगाl जिसके तहत आप को यह सब्सिडी मिल पाएगी l

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...