अब चीन ने अमेरिका और रूस से भी ज्यादा खतरनाक बम बनाने का दावा किया है। चीन ने कहा है कि हमारे पास अमेरिका और रूस के पास जो बम है, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक बम हमने तैयार किया है।
अब चीनी भी सबसे पावरफुल बम बनाने का दावा किया हैं। अभी तक अमेरिका की 'मदर ऑफ ऑल बम' और रूस के 'फादर ऑफ ऑल बम' ही सामने थे। लेकिन चीन ने अपने 'मदर ऑफ ऑल बम' को इन दोनों से ज्यादा खतरनाक बताया है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीन का दावा है कि किसी भी परमाणु हथियार के बाद यह बम दूसरा सबसे ज्यादा खतरनाक हथियार है। इस बम से होने वाली तबाही लगभग परमाणु बम जैसी ही होने की बात चीनी मीडिया ने कहा है।
चीनी बम अमेरिकी बम से छोटा और हल्का है, लेकिन इससे बचने वाली तबाही खतरनाक है। चीन ने पिछले साल इस बम का परीक्षण किया। मदर ऑफ ऑल बम को चीन के एच-6के के एयरक्राफ्ट से गिराया गया। जमीन से टकराने के बाद एक परमाणु धमाके की तरह ही बड़ा विस्फोट हुआ।
यह भी पढें :- 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां होंगी जब्त: दिल्ली
मीडिया के इन सभी रिपोर्टों के आधार पर विश्व में एक अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। क्योंकि चीन ने माना है कि यह परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक बम है।

No comments:
Post a Comment