Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Saturday, 28 April 2018

सोशल मीडिया पर महिला की फोटो लगाकर की ठगी, पकड़ा गया

आज-कल लोग ठगी करने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैंl इसी तरह का एक मामला आया हैl एक व्यक्ति ने एक सुंदर महिला की तस्वीर का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी कर लीl



आरोप आकाश चौधरी के नाम के व्यक्ति पर लगा हैl जो 34 साल का है, और कॉमर्स ग्रेजुएट हैl फर्जी अकाउंट पर करीब 10लाख फॉलोवर हैंl वह अपने अकाउंट पर सूज, वॉच, सनग्लासेस, कपड़े और कैब सर्विस का प्रमोशन करने के लिए कंपनियों से हर महीने पैसे लेता थाl




DCP बिशवाल ने बताया कि लाजपत नगर में रहने वाली महिला ने कंप्लेंट दी कि एक फर्जी अकाउंट पर उनकी फोटो का इस्तेमाल हो रहा हैl  उनके अकाउंट से फोटोस उठाकर फर्जी अकाउंट में इस्तेमाल की गई हैंl कई ब्रांड के प्रमोशन में भी उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गयाl



तफ्तीश के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट खोलने वाला शख्स उन पर और फोटो उपलब्ध कराने की मांग कर रहा हैl  ऐसा नहीं करने पर वह उनकी फोटो अश्लील साइट्स पर डालने की धमकी दे रहा हैl


ACP केपी सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव मलिक और SI संदीप पवार की अगुवाई में एक टीम बनाई गईl टीम ने तफ्तीश करते हुए गुड़गांव सेक्टर 55 में आकाश चौधरी तक पहुंच गई, जो ट शॉप चलाता हैl उसके मोबाइल और लैपटॉप की बारीकी से जांच की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया,  पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पुरूषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता थाl यंग लड़की की तरह से रिक्वेस्ट देखकर हर कोई स्वीकार कर लेता थाl सेटिंग के बाद जब कोई शख्स मिलने की ख्वाहिश जाहिर करता थाl तो वह उनसे अपनी ई अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए कहता थाl इस दौरान आकाश चौधरी नामक आरोपी ने बहुत से लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया, कई लोगों को ठगा l




#  महिला की सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो उठाकर बनाया फर्जी अकाउंट
#  नई फोटो के लिए महिला पर दबाव डाला, नहीं देने पर दी धमकी.
#  पुरुषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और पैसा कमाता थाl
#  महिला पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप की जांच की तो पता चला कि फर्जी अकाउंट है.

Tuesday, 24 April 2018

शराब के नशे में बच्ची को मारी ईंट और तोड़ दिए दांत

शराब के नशे में बच्ची को मारी ईंट और तोड़ दिए दांत. शराब के नशे में एक आदमी इतनी नीचता पर उतर गया कि उसने एक 6 साल की बच्ची को ईंट मारकर जख्मी कर दियाl  मामला दिल्ली के शालीमार बाग इलाके का हैl ईंट बच्ची के सर पर लगी, जिससे उसके दांत टूट गएl आरोपी और उसके माता-पिता बच्ची के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहे थेl पुलिस ने बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैl


पुलिस का कहना है:  बिंदा प्रसाद परिवार के साथ शालीमार गांव में रहते हैंl वह यूपी के फैजाबाद के रहने वाले हैंl वह मकान में ही परचून की दुकान चलाते हैंl विनोद ने पुलिस को बताया कि उनकी दो बेटियां हैंl वह 6:00 बजे अपनी दुकान पर बैठे थेl इलाके में ही रहने वाला विनय शराब के नशे में दुकान पर आया और काउंटर पर बैठ गयाl विरोध करने पर वह लड़ाई करने पर उतारू हो गया और हाथापाई करने लगाl


यह भी पढ़ें:     Girl hanging on rap but not stopped crime.


जब दुकानदार ने विरोध किया तो फिर हाथ सफाई करने लगाl इस बीच विनय ने दुकान के बाहर पड़ी ईट उठाई और उनकी तरफ फेंक दीl यह उनकी बेटी के चेहरे पर लगी,  उसे काफी चोट लगी और दांत टूट गएl विनय ने उनको जान से मारने की धमकी दीl जब विनोद मामले की जानकारी विनय के माता-पिता को पीने के लिए उसके घर पर जाने लगे तो रास्ते में ही उसके माता-पिता ने रोक कर उनके साथ बदसलूकी की l


आरोप है:   कि उसके बाद भी उन लोगों ने ईट मारी तो उनके भाई महेश की आंख पर लगी, महेश बिंदा प्रसाद को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गयाl डॉक्टरों ने बच्ची को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया हैl और जांच करने शुरू कर दी हैl





विनोद का कहना है कि शराबी हर रोज शराब पीकर ऐसे ही दुकान के सामने गंदी-गंदी हरकतें करता हैl और मना करने पर लड़ाई करने लग जाता हैl

Monday, 23 April 2018

Girl hanging on rap but not stopped crime.

बच्चियों से रेप पर सख्त कानून बनने के बावजूद भी रेप कम होने का नाम नहीं ले रहा.   हरियाणा का यमुनानगर शहर जिसने गैंगरेप हुआ हैl अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर हैl इस रेप  के मामले से यमुनानगर में  काफी रोष हैl लोग  गुस्से में हैl



साथ ही हरियाणा के पानीपत में भी रेप की घटना हुई हैl जो काफी दुखद है और साथ ही दोनों मामलों में भी आरोपी पकड़ से बाहर हैंl  




यमुनानगर के रादौर में जठलाना  पुलिस थाने के गांव मोहड़ी में चार युवकों ने 13 साल की नाबालिक लड़की को शनिवार देर रात घर से किडनैप कर लिया गयाl उस वक्त घर में उसके भाई-बहन थेl मां-बाप घर पर नहीं थेl


चारों आरोपी उसी गांव के पास शिव मंदिर  के साथ बने कमरे में ले गएl आरोप है कि डरा धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया गयाl आरोपी मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर वहां से भाग खड़े हुएl पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और अपने माता-पिता के लौटने पर पूरी घटना बताएंl घर वाले उसे लेकर रात को ही महिला पुलिस थाना यमुनानगर पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराईl महिला पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में लाल उर्फ मेल्लू और विकास उर्फ काला के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया हैl  नामजद दोनों आरोपी शादीशुदा बताए जा रहे हैंl


इसके साथ आपको बता दें कि पानीपत में भी एक रेप की घटना से वहां का माहौल गर्म हो गया हैl  पानीपत के गांव  में कोई रेप की घटना से भी वहां का माहौल गर्मा गया हैl यहां के गांव में एक किशोरी को बहला-फुसला कर गन्ने के खेत में ले गएl वहां तीन लोगों ने किशोरी को  बंधक बनाया और एक ने किशोरी से रेप कियाl




परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में दबाव बनाया और कार्रवाई नहीं की,  पुलिस ने दबाव देकर समझौता कराने की कोशिश की. परिवार ने विधायक रविंद्र माछरौली को जानकारी दी तो पुलिस हरकत में आईl  इसके बाद पुलिस गांव में पहुंचे, किशोरी का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान करायाl   पुलिस ने जुनैद, साबिर और कलीम के खिलाफ केस दर्ज किया हैl रेप का आरोप कलीम पर हैl पुलिस ने कहा कि परिवार का पुलिस पर लगाया गया आरोप गलत हैl


Sunday, 22 April 2018

Now the sentence will be hanged on the rape, the law has passed, the decision will be in 6 months.

देश में हो रहे प्रतिदिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं.
जिसके कारण छोटे से लेकर बड़े तक की लड़कियां और औरतें दहशत में हैंl इन सब को देखते हुए देश में एक सख्त कानून की जरूरत हैंl



12 साल तक की बच्चियों से रेप के दोषी को फांसी की सजा मिलेगीl मोदी सरकार ने शनिवार को इस बारे में अध्यादेश को मंजूरी दी और आज राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून लागू होगाl इसके लिए मौजूदा पोक्सो कानून,  एविडेंस एक्ट, आईपीसी और सीआरपीसी की धारा में बदलाव किया गयाl राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है और इससे जुड़े प्रावधान कानून की शक्ल में आज से लागू हो गए हैंl हलाकि संसद के मानसून सत्र में अध्यादेश पर मंजूरी लेनी होगीl




कठुआ, सूरत में रेप की घटनाओं से हाल में देश में काफी गुस्सा हैl विपक्ष ने भी इस मुद्दे को उछाला थाl प्रधानमंत्री को कहना पड़ा थाl कि बेटियों को न्याय दिलाएंगेl उन्होंने शुक्रवार को लंदन से कैबिनेट मीटिंग बनाने का निर्देश दिया थाl


अध्यादेश के तहत पोक्सो कानून में बड़ा बदलाव किया गया हैl नए कानून में रेप के मामले में तेजी से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रावधान हैंl 16 साल तक तक की किशोरी से गैंगरेप में सीधे उम्र कैद होगीl हाईकोर्ट के सहयोग से ऐसे मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगेl रेप की जांच के लिए सभी थानों में अस्पतालों में को स्पेशल फॉरेंसिक किट दी जाएगीl साथ ही हर राज्य में स्पेशल फॉरेंसिक लैब  बनेगीl नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यौन अपराधों से जुड़े मामलों का डेटाबेस तैयार करेगाl  इसे राज्य से भी साझा किया जाएगाl पीड़ित की मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर देश के सभी जिलों में खोले जाएंगेl





कई कड़े प्रावधान किए गए

  • 2 महीने के अंदर केस की जांच पूरी करनी होगीl
  • ट्रायल भी 2 महीने में पूरा होगाl
  • 6 महीने में निपटाने होंगे अपील के मामलेl
  • नाबालिग से रेप में आरोपी को अग्रिम जमानत भी नहीं मिलेगीl
  • 12 साल तक की बच्चियों से रेप में फांसी भी हो सकेगीl
  • मिनिमम सजा भी बढ़कर 20 साल होगीl
  • 13 से 16 साल तक की किशोरी से रेप में अधिकतम सजा उम्र कैद सजा 20 साल होगीl
  • 10 साल में मिनिमम सजा अब महिलाओं से रेप में पहले 7 साल का प्रावधान थाl