Kamaal ki khabar

Saturday, 28 April 2018

सोशल मीडिया पर महिला की फोटो लगाकर की ठगी, पकड़ा गया

आज-कल लोग ठगी करने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैंl इसी तरह का एक मामला आया हैl एक व्यक्ति ने एक सुंदर महिला की तस्वीर का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी कर लीl



आरोप आकाश चौधरी के नाम के व्यक्ति पर लगा हैl जो 34 साल का है, और कॉमर्स ग्रेजुएट हैl फर्जी अकाउंट पर करीब 10लाख फॉलोवर हैंl वह अपने अकाउंट पर सूज, वॉच, सनग्लासेस, कपड़े और कैब सर्विस का प्रमोशन करने के लिए कंपनियों से हर महीने पैसे लेता थाl




DCP बिशवाल ने बताया कि लाजपत नगर में रहने वाली महिला ने कंप्लेंट दी कि एक फर्जी अकाउंट पर उनकी फोटो का इस्तेमाल हो रहा हैl  उनके अकाउंट से फोटोस उठाकर फर्जी अकाउंट में इस्तेमाल की गई हैंl कई ब्रांड के प्रमोशन में भी उनकी फोटो का इस्तेमाल किया गयाl



तफ्तीश के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी फोटो का इस्तेमाल करके फर्जी अकाउंट खोलने वाला शख्स उन पर और फोटो उपलब्ध कराने की मांग कर रहा हैl  ऐसा नहीं करने पर वह उनकी फोटो अश्लील साइट्स पर डालने की धमकी दे रहा हैl


ACP केपी सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर राजीव मलिक और SI संदीप पवार की अगुवाई में एक टीम बनाई गईl टीम ने तफ्तीश करते हुए गुड़गांव सेक्टर 55 में आकाश चौधरी तक पहुंच गई, जो ट शॉप चलाता हैl उसके मोबाइल और लैपटॉप की बारीकी से जांच की गई तो उसने गुनाह कबूल लिया,  पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पुरूषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता थाl यंग लड़की की तरह से रिक्वेस्ट देखकर हर कोई स्वीकार कर लेता थाl सेटिंग के बाद जब कोई शख्स मिलने की ख्वाहिश जाहिर करता थाl तो वह उनसे अपनी ई अकाउंट में पैसे जमा कराने के लिए कहता थाl इस दौरान आकाश चौधरी नामक आरोपी ने बहुत से लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया, कई लोगों को ठगा l




#  महिला की सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो उठाकर बनाया फर्जी अकाउंट
#  नई फोटो के लिए महिला पर दबाव डाला, नहीं देने पर दी धमकी.
#  पुरुषों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था और पैसा कमाता थाl
#  महिला पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप की जांच की तो पता चला कि फर्जी अकाउंट है.

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...