1 सितंबर से बाइक और कार के इंश्योरेंस के समय सीमा में काफी बड़ा बदलाव किया हैl अब आपको बाइक और कार का इंश्योरेंस लंबे समय के लिए लेना अनिवार्य होगाl लंबे समय का इंश्योरेंस लेने के कारण आपको गाड़ी की शुरुआती कीमत में बढ़ोतरी मिलेगीl गाड़ी खरीदते वक्त आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगेl
सुप्रीम कोर्ट का आदेश :
सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को इस विषय पर विचार करते हुए आदेश दिया थाl नई कार खरीदते वक्त कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 3 साल की लिए करना अनिवार्य होगाl टू-व्हीलर्स के लिए 5 साल की इंश्योरेंस पॉलिसी लेना अनिवार्य होगाl जो कि 1 सितंबर से सभी तरह की पॉलिसी पर लागू होगाl
यह भी पढ़ें : ऐसा क्या हुआ कि अमिताभ ने कह डाला, मुझे इनसे लगता है डर.
कोर्ट ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों को लॉन्ग टर्म थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर ऑफर करने का आदेश दिया थाl क्योंकि ज्यादातर देखा गया है कि गाड़ियों का इंश्योरेंस अनिवार्य होने के बावजूद बहुत कम लोग कार इंश्योरेंस कराते थेl सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पुराने वाहन होने पर और वैल्यू कम होने पर व्हीकल मालिक अपने वाहन का इंश्योरेंस नहीं कराते थेl यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस कवर देने का आदेश दिया हैl
लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस अनिवार्य :
इस साल सितंबर से नई कार और दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए क्रमशः 3 साल और 5 साल का अपफ्रंट इंश्योरेंस लेना अनिवार्य होगाl लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम पेमेंट करने से नई गाड़ी की शुरुआती कीमत बढ़ जाएगीl हालांकि इससे कस्टमर को सालाना इंश्योरेंस रिन्यूअल कराने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगाl जिससे कस्टमर को काफी फायदा होगाl
लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस से रिन्यूअल कराने की समस्या कम :
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भी हो सकता है कि कमर्शियल वाहन को लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस नियम से बाहर रखा जायेl 1500 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली नई प्राइवेट कार के लिए शुरुआती इंश्योरेंस कवर कम से कम ₹24,305 का होगा, जो अभी ₹7,890 का हैl
यह भी पढ़ें : बारिश का कहर, लंबा जाम फंसी गाड़ियां.
इसी तरह 350 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली मोटरसाइकिल के लिए खरीददार को 13,024 रुपए का पेमेंट करना होगाl जो फिलहाल 2,323 रुपए का हैl
इसके साथ इंश्योरेंस प्रीमियम हर मॉडल के मुताबिक अलग-अलग भी हो सकता हैl जिसकी वजह से खरीददार को कुछ ज्यादा पेमेंट करनी पड़ सकती हैl 


No comments:
Post a Comment