Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Thursday, 30 August 2018

ऐसा क्या हुआ कि अमिताभ ने कह डाला, मुझे इनसे लगता है डर

इस सदी के महानायक एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति  के दसवें से सीजन में  दर्शकों के सामने आ रहे हैं! जल्द ही सोनी टीवी पर मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के दसवें सीजन के शुरू होने जा रहा हैl  इससे लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन ने कहाकि उन्हें नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम करते हुए डर लगता हैl यह बात सुनकर वहां पहुंचे लोग हंसने लगे!


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस सदी के सबसे फेमस चर्चित अभिनेता रहे हैं! उनको चलता फिरता एक्टिंग इंस्टिट्यूट भी कहा जाता हैl आजकल वह कौन बनेगा करोड़पति के सीजन की तैयारियों में जुटे हैl बिग बी नई पीढ़ी के कलाकारों की अभिनय क्षमता के मुरीद हैl क्योंकि अक्षर नई पीढ़ी के कलाकारों की तारीफ करते रहते हैl


ऐसा ही एक मौका Sony TV के मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के दसवें सीजन लॉन्च के मौके पर देखने को मिला, कौन बनेगा करोड़पति शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से पत्रकारों ने उनसे कुछ सवाल पूछे! उन सवालों में कुछ पसंदीदा हीरोइस के बारे में पूछा गया तो मुस्कुराते हुए जवाब दिया, की मीना कुमारी, वहीदा रहमान, नूतन और साउथ फिल्मों की अभिनेत्री सावित्री की एक्टिंग मुझे बहुत पसंद हैl
इसके साथ जब नई पीढ़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ अजीब सा जवाब दिया! उन्होंने कहा नई पीढ़ी की हीरोइन अनुष्का, दीपिका , आलिया की एक्टिंग को देखकर उनके साथ काम करने को डर लगता हैl आज की नई पीढ़ी की सोच और उनके काम करने की क्षमता कुछ अलग हैl

वहीदा जी का मैं बहुत बड़ा फैन हूंl मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिलेगाl रही बात मीना जी के साथ काम करने का मुझे अवसर नहीं मिलाl लेकिन नूतन जी के साथ एक फिल्म सौदागर की थी! उस समय की कई बातें मुझे याद हैl


जब अमिताभ से नई पीढ़ी की हीरोइन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की नई पीढ़ी की जो हीरोइन हैl उनमें आलिया, अनुष्का या दीपिका इतनी सक्षम कलाकार हैl कि इनके साथ काम करते वक्त मुझे डर लगता हैl ऐसा लगता है जैसे कि यह खा जाएंगे!  हमने बहुत कुछ सीखा, लेकिन आज की कलाकार इन सब बातों को बहुत जल्दी सीख लेते हैl उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना हैl


बिग बी ने रणवीर,  वरुण, राजकुमार राव और सुशांत के बारे में भी बतायाl उन्होंने कहा कि इन सब का काम बहुत अच्छा हैl मैं तो इन लोगों को फूल भेजने और बधाई भेजने में लगा रहता हूंl मैं नए कलाकारों की एक्टिंग को देखकर बहुत खुश होता हूंl अच्छा लगता है आज के जमाने में इतना कंपटीशन का दौर होते हुए यह सब अच्छा काम करते हैl

No comments:

Post a Comment