Kamaal ki khabar

Sunday, 8 July 2018

अपनी मर्जी से दवाइयां लेना, जानलेवा हो सकती है

खबर दिल्ली से है एक 16 साल के बच्चे ने अपनी मर्जी से लूज मोशन की दवाई खा लेने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गईl वह कोमा में पहुंच गयाl जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो वह बेहोश थाl काफी दिनों तक इलाज के बाद उसकी तबीयत में अभी कुछ सुधार हुआ हैl लेकिन दवा के साइड इफेक्ट की वजह से बच्चा काफी तनाव में हैl काफी घबराया हुआ हैl किसी से ठीक से बात तक नहीं कर रहा हैl



जब डॉक्टरों ने बच्चे से दवाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मैंने अपनी मर्जी से लूज मोशन की दवाई खाई थीl उसके बाद मुझे चक्कर आने लगे और मैं बेहोश हो गयाl


डॉक्टरों का कहना है कि सेल्फ मेडिकेशन यानी अपनी मर्जी से दवा खाने का यह नतीजा हुआ हैl कभी भी किसी भी बीमारी में व्यक्ति को अपनी मर्जी से दवाई नहीं खानी चाहिएl डॉक्टर ने कहा कि शुक्र है कि उसके ब्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. अगर दवा का डोज हैवी होता तो जान को भी खतरा हो सकता थाl जान जा सकती थीl

गंगाराम हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताया, की दवाई की डोज से बेहोशी की स्थिति में बच्चे को अस्पताल लाया गया थाl उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह कोमा में चला गया थाl उसे तुरंत वेंटीलेटर पर लिया और आईसीयू में एडमिट कर दिया गयाl


उसे कुछ दिनों से लूज मोशन हो रहे थेl उसके बाद बच्चे ने अपनी मर्जी से मेट्रोनिडाजोल दवाई खा ली थीl जिसके बाद उसकी यह स्थिति हो गईl डॉक्टर ने बताया कि मेट्रोनिडाजोल दवाई खाने से इस के दिमाग में स्वेलिंग आ गई थीl इस वजह से वह कोमा में चला गया थाl बच्चे ने बताया कि उसने यह तीन चार बार दवाई खाई थीl डॉक्टर ने बताया कि दवाई की वजह से ब्रेन के अंदर डेंटेड न्यूक्लियस डैमेज हो गया हैl अभी बच्चे को काफी बेड रेस्ट की आवश्यकता हैl ताकि वह जल्दी से स्वस्थ हो सकेl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...