Kamaal ki khabar

Sunday, 24 June 2018

क्या आप उदास रहते हैं, तो हो सकता डिप्रेशन : यह पढ़े

अगर आप छोटी-छोटी बातों को लेकर उदास होकर बैठ जाते हैं और लंबे समय तक किसी से बात नहीं करते हैंl तो यह कोई मामूली बात नहीं हैंl देखने में आता है कि उदास तो हम सभी लोग हो जाते हैं लेकिन जल्द ही हम नॉर्मल हो जाते हैंl लेकिन उदासी अगर लंबे समय तक चलती हैंl तो इसका असर हमारी जिंदगी पर पड़ना शुरू हो जाता हैl और धीरे-धीरे यह उदासी हमें डिप्रेशन में भी डाल सकती हैl


ऐसे पहचाने डिप्रेशन को :
फिजिकली तौर पर देखें तो :-
1. ज्यादा देर तक यानी लगातार ज्यादा थकान रहना
2. वजन अचानक बढ़ जाना यह अचानक काम हो जाना
3. सिर दर्द रहना और बदन दर्द की शिकायत लगातार बने रहना यह डिप्रेशन की पहचान हैl

साइक्लोजिकल :-
1. खुद को कोसते रहना
2. नेगेटिव बातें करना
3. ज्यादातर उदास या परेशान रहना
4. किसी से बातें ना करना
5. हर किसी से बच कर रहना
6. चिड़चिड़े स्वभाव हो जाना
7.खुशी के मौके पर भी दुखी रहना

बायोलॉजिकल देखें तो :-
1. खूब सोना ज्यादा देर तक सोना या बिल्कुल नहीं सोना यह भी परेशानी के करण 
2. भूख कम लगना या ज्यादा लगना यह भी दिक्कत हो सकती हैl


किस डॉक्टर को दिखाएं :
आप अगर किसी व्यक्ति को आप देखें कि 15 से 20 दिन तक वह उदास दिख रहा हैl या शांत रहता हैl किसी से बातें नहीं करता तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिएl जिस तरह हम अन्य बीमारी हो जाने पर डॉक्टर के पास जाते हैंl जैसे:- कि ब्लड प्रेशर, थायराइड की बीमारी हो जाने पर हम डॉक्टर के पास जाते हैंl इसी तरह डिप्रेशन के लिए डॉक्टर के पास जाना बहुत जरूरी हैl उसे इसके बारे में जानकारी देना बहुत जरूरी हैl इसके लिए सायकायट्रिस्ट से मिल सकते हैंl अगर बीमारी बहुत बड़ी नहीं है तो साइलोजिस से मिलने की सलाह दी जाती हैl सायकायट्रिस्ट काउंसलिंग के साथ-साथ मरीज को दवाई भी देता हैl अच्छी-अच्छी सलाह भी देता हैl


तुरंत हमें एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और उसके द्वारा बताए गए सारे नियम पर हमें विचार करना चाहिएl अमल करना चाहिए और रेगुलर दवाई लेनी चाहिएl ताकि हम डिप्रेशन की बीमारी से जल्द छुटकारा पा सके. हमें खुशनुमा माहौल में रहना चाहिएl म्यूजिक इत्यादि सुनते रहना चाहिएl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...