देश में बढ़ते पोलूशन की वजह से अस्थमा की बीमारी का प्रकोप बढ़ गया हैl इस बीमारी से छोटे से लेकर बड़े तक प्रभावित हैंl मुंबई में एक स्कूल में बच्चे को अस्थमा का अटैक आया, लेकिन कोई भी इस इमरजेंसी को समझ नहीं पाया और बच्चे की मौत हो गईl इसके मद्देनजर दिल्ली के डॉक्टरों ने देशभर में नेशनल अस्थमा अवेयरनेस प्रोग्राम फॉर स्कूल ( NAAPS )प्रोग्राम लॉन्च किया है, ताकि इमरजेंसी की स्थिति में बच्चों का स्कूल स्टाफ खुद इलाज कर सकेंl दिल्ली के 11 स्कूल से अडॉप्ट करने का फैसला कर चुके हैंl
गंगाराम हॉस्पिटल के सेंटर फॉर चेस्ट सर्जरी के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद कुमार ने कहा, कि हमने राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रोग्राम लॉन्च किया हैl उन्होंने कहा, कि दिल्ली में भी कुछ स्कूलों में बच्चों को समय पर अस्थमा का इलाज नहीं मिलने की घटनाएं सामने आई हैंl इसलिए हम स्कूलों की टीचर और स्टाफ को ट्रेंड करेंगे , जो इमरजेंसी की स्थिति में इलाज कर सकेंगेl
स्कूली बच्चों में अस्थमा की बीमारी को लेकर एम्स की पल्मोनरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉक्टर जी.सी. खिलनानी ने एक वीडियो जारी किया हैl उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 5 से 10 परसेंट स्कूली बच्चों में इसके लक्षण होते हैंl अगर किसी स्कूल में 1000 स्टूडेंट है, तो कम से कम 50 से 100 बच्चे अस्थमा से पीड़ित होते हैंl इसलिए इसकी जानकारी सबको होनी चाहिएl यह भी पता होना चाहिए कि अस्थमा के शुरुआती लक्षण क्या है?
डॉक्टर अरविंद ने कहा कि स्कूलों को इमरजेंसी के लिए एक कीट रखनी चाहिएl जिसमें इनहेलर , स्पेसर और नेबुलाइजर होl अगर किसी बच्चे को अटैक आता है, तो तुरंत उसे इसकी मदद से इलाज देंl ताकि खतरे को टाला जा सकेl
लंग्स केयर फाउंडेशन ने यह पहल की हैl जो स्कूल अपने यहां इसकी ट्रेनिंग चाहेंगे, वह वेबसाइट पर रिक्वेस्ट कर सकते हैंl अब तक ग्यारस स्कूलों ने लेने की इच्छा जाहिर कर दी हैंl 40-50 के तैयार होने पर एक साथ ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि अस्थमा से होने वाली इमरजेंसी में उनको सहायता मिल सके और बच्चों को अस्थमा की बीमारी होने पर उसका समय से इलाज हो सकेl

No comments:
Post a Comment