Kamaal ki khabar

Friday, 6 April 2018

क्या सचमुच और भी सस्ता हो जाएगा इंटरनेट? जानने के लिए पढ़ें

        जल्द ही इंटरनेट यूज़ करने वालों को खुशखबरी मिलेगीl क्योंकि आने वाले समय में इंटरनेट के दामों में 90 फ़ीसदी की कटौती होने जा रही हैl

        टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की सिफारिशों को अगर मोदी सरकार मान लेती हैl तो देश में इंटरनेट की कीमतों में ऐतिहासिक 90 फीसदी तक की कमी हो जाएगीl बल्कि पूरे भारत में एक बार फिर पुराने दिनों के पीसीओ(PCO) जैसे बूथ जगह-जगह नजर आ सकते हैंl





आपको बता दें:
           कि यह बूथ फोन कॉलिंग के लिए नहीं बल्कि पब्लिक प्लेस पर बेहद सस्ती वाई-फाई की सुविधा देने के लिए होंगेl इनका नाम होगा PDO यानि पब्लिक डाटा ऑफिस प्रोवाइडर्सl यह पैसे लेकर या मुफ्त में वाईफाई हॉटस्पॉट उपलब्ध करवाएंगेl

           माना जा रहा है कि यह कदम देश कि विकास के लिए अहम जा रहा हैंl देश में वाई-फाई क्रांति लाने की दिशा में एक डिटेल्स रोडमैप ट्राई ने गुरुवार को सरकार के सामने पेश कियाl  देश में पब्लिक वाई-फाई हॉटस्पॉट को लेकर पहली बार ऐसी ठोस पहल की गई हैंl ट्राई ने जिस ग्रिड का प्रस्ताव रखा हैंl उसमें कई कंपनियां एक ही प्लेटफार्म पर आकर पब्लिक को वाई-फाई की सुविधा प्रदान करेंगीI



कम 10 से 15 गुना तक सस्ता होगा डाटा:
           जानकारों के अनुसार इस योजना से बड़ी संख्या में स्टार्टअप कंपनियां सामने आ सकती हैंl सूत्रों के अनुसार सरकार इसमें पूरा सहयोग देगीl ट्राई के अनुसार इससे डाटा पर लोगों का खर्च कम से कम 10 से 15 गुना तक सस्ता हो जाएगाl और यह उन लोगों के लिए खास है जो लोग किसी कारणवश डाटा यूज़ नहीं कर पाते थेl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...