Kamaal ki khabar

Monday, 2 April 2018

दलित वर्ग का आंदोलन जिसने हिला दिया पूरा भारत


      आज दलितों का भारत बंद का असर देखने को मिलाl  दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों ने मिलकर भारत के सभी जिलों में में भारत बंद का पुरजोर समर्थन कियाl  यह भारत बंद का ऐलान दलित वर्ग के लोगों ने काफी समय पहले कर दिया थाl  जब से सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया कि SC/ST की कार्यवाही में तुरंत गिरफ्तारी ना होl  इसी को लेकर दलित वर्ग के लोग बहुत दुखी थेl क्योंकि यह है दलित वर्ग के लोगों के हित के खिलाफ थाl



देश के 14 राज्यों में आंदोलन:
देश के 14 राज्यों में आज दलित वर्ग के आंदोलन के वजह से काफी जगह ट्रेन रोकी गईl आगजनी की गईl
उसी दिन से लेकर दलित वर्ग के लोग अपने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए 2 अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया थाl आज इस भारत बंद का असर UP, MP, राजस्थान और काफी जिलों में हिंसा की खबरें आई l

आंदोलन 5 लोगों की मौत:
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद देश में कई जगह हिंसा देखने को मिलीl आज 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान काफी तोड़फोड़ हिंसा अंजाम दिया गयाl इस हिंसा के दौरान मध्य प्रदेश में 4 और राजस्थान में एक व्यक्ति की मौत हो गईl


    इन सब घटनाओं को जिम्मेदार दलित लोग केंद्र सरकार को ठहरा रहे हैंl

 दलित वर्ग के लोगों का कहना है:
कि हमारा हक हमें चाहिएl  यह पहचान हमें बाबा भीमराव अंबेडकर जी ने दी हैंl हम इसको कायम रखना चाहते हैंl भीमराव अंबेडकर हमारे भगवान हैंl उन्हीं की वजह से हमें पहचान मिलीl आज हम इस भारत देश में चैन से जी रहे हैं और केंद्र सरकार मिलकर हमारा हक सब कुछ छीनना चाहती हैl जबकि आज केंद्र सरकार ने हिंसा को उग्ररूप होते देख सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की हैl कि SC/ST के इस केस में फिर से सुनवाई की जाए l


उत्तर प्रदेश में कई जगह ट्रेन रोकी गई और एक पुलिस की मोटरसाइकिल को आग लगा दी गईl पंजाब में भी कई जगह हिंसा देखने को मिलीl पंजाब में धारा 144 लगा दी गईl राजस्थान में भी काफी तोड़फोड़ की गई जहां एक आदमी की मौत की भी खबर हैंl वहां मध्यप्रदेश में भी 4 लोगों की मौत की खबर हैंl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...