Kamaal ki khabar

Friday, 30 March 2018

This weekend is going to fall from the space station debris

      हम  ऐसी खबर देने जा रहे हैंl को सुनकर आप परेशान हो जाएंगे, क्योंकि वीकेंड आसमान से 8.5 टन वजन का एक स्पेस स्टेशन धरती पर गिरने वाला हैl असल में चीन ने अपना पहला स्पेस स्टेशन ध्यान त्यांगगोंग-1 साल 2011 में लांच किया थाl मगर 2 साल पहले यह कंट्रोल से बाहर हो गया थाl अनुमान है कि शनिवार'रविवार के बीच यह 28 हजार किलोमीटर प्रति किलोमीटर की स्पीड से धरती पर गिरने वाला हैl

      माना जा रहा है कि 10 मीटर लंबे इस स्पेस स्टेशन का काफी हिस्सा धरती तक पहुंचने में कामयाब होगाl यह सैकड़ों वर्ग किलोमीटर इलाके में गिर सकता हैl इसका एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में गिर सकता हैl

        मगर चूंकि चीन ने कभी इसके मॉडल या डिजाइन का खुलासा नहीं किया,  इसलिए सटीक  अंदाजा क्रैश के आखरी घंटों में ही लग पाएगा

चोट लगने के चांस कम:
एक्सपर्ट की माने तो किसी को इस बेस मेटल से चोट लगने के चांस बहुत कम हैंl अनैलिस्ट एंड्र्यू अब्राहम के मुताबिक: ये इतने छोटे टुकड़े होंगे कि इन की फिक्र करना ही फिजूल की बात हैl  वैसे तो धरती पर आते समय स्पेस ऑब्जेक्ट जल जाते हैंl 

मगर त्यांगगोंग-1 के बारे में माना जा रहा है कि इसका 10 से 40% तक का हिस्सा ही बिना जले धरती पर गिरेगाl


कहां गिरने की आशंका:
त्यांगगोंग-1 का कच्चा धरती के उत्तरी भाग- सिएटल,  ब्रिटेन,  रूस में गिरने के चांस कम हैl  इसी तरह ऐंटार्कटिका, साउथ अमेरिका में भीगने के चांस नहीं हैl धरती के काफी बाकी बाग में इसकी गिरने के चांस हैl

अगर मलबा आपके ऊपर गिरता है तो क्या करें:
इस तरह की बहुत सारी चर्चाएं मीडिया में है की अगर यह आपके ऊपर गिरा तो सबसेे पहले हमें पुलिस को कॉल करके बताना चाहिएl उसके बाद सरकार के जरिए बात आगे पहुंचेगीl

यह भी पढ़ें:  chicken food may be deadly, but why?

      एक न्यूज़ वेबसाइट ने एक स्पेस लायर मारिया  के हवाले से कहा है कि सबसे पहले पुलिस को कॉल करेंl एक बार तय हो जाने पर की  चीनी स्पेस स्टेशन का मलबा iहै किसी नुकसान की एवज में मुआवजे के लिए दावा किया जा सकता हैl इस तरह के प्रोजेक्ट का इंश्योरेंस कवर पहले से ही रहता हैl सावधानी के तौर पर कहा गया है कि स्पेस से आए मलबे को छूना नहीं चाहिएl यह बहुत ही जहरीला,  बेहद गर्म या नुकीला, धारदार हो सकता हैl 1967 की आउटर स्पेस ट्रीटी के मुताबिक,  मलबा चाहे जहां भी गिरे  पर दावा हमेशा निर्माता देश का ही रहेगाl ऐसे मलबे को कोई नुकसान नहींपहुंचाया जा सकताl 1986 में एक शख्स ने स्पेस शटल से गिरे मलबे को ऑनलाइन बेचने की कोशिश की थीl जिस पर वह जेल जाते जाते बचा थाl ऐसा कुछ होता है तो आप लोगों को यह सब बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...