Kamaal ki khabar

Tuesday, 30 January 2018

Are not you eating chemicals with fish? ₹ 2 Test

यह खबर उन लोगों के लिए खास हैl जो अपने खाने में मछली का इस्तेमाल करते हैंl
हो सकता हैl आप को मछली खाना पसंद हैl आपको मछली का स्वादिष्ट भोजन पसंद हैl मगर यह जानकारी ना हो कि इसमें केमिकल हो सकता हैंl जो आपकी सेहत पर भारी असर डाल सकते हैंl

सरकार ने की टेस्ट किट लॉन्च:
सरकार ने जब आपकी सेहत को ध्यान में रखते हुए दो टेस्ट किट लॉन्च की हैl जो मछली में मिले केमिकल के बारे में तुरंत जानकारी दे सकती हैl हालांकि किट की कीमत अभी तय नहीं हुई हैl
सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इसके जरिए होने वाले टेस्ट पर मात्र ₹2 का खर्च आएगाl
कोच्चि के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फिशरीज टेक्नोलॉजी ने इसका विकास किया हैl केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मंगलवार को इन्हें यहां लॉन्च कियाl

यह भी पढ़ें:Coming Soon Smartphone Galaxy On7 prime
मछली को सुरक्षित रखने के लिए केमिकल का होता है  उपयोग:
मछली को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इस पर आमतौर पर फार्मेल्डिहाइड का लेप लगाया जाता हैl इसी तरह मछली को खराब होने से बचाने वाली बर्फ को पिघलने से रोकने के लिए उसमें अमोनिया डाल दिया जाता हैl फार्मेल्डिहाइड और अमोनिया के कारण मछली सेहत के लिए खतरनाक बन जाती हैl लांच की गई किट मछली में मौजूद इस रसायनों का तुरंत पता लगा लेती हैl
केमिकल मछली से होती है यह बीमारी:
इन रसायनों के मछली के जरिए पेट में जाने से सिर दर्द, उल्टी पेट, दर्द और बेहोशी हो सकती हैl फार्मेल्डिहाइड से कैंसर भी हो सकता हैंl यहां तक कि इंसान की मौत भी हो सकती हैl
इस किट लांच करने के मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक, फिश को सिर्फ बर्फ में रखा जाना चाहिए, उसे सुरक्षित रखने के लिए किसी केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए, जो सेहत के लिए हानिकारक हैl जिससे खाने में व्यक्ति को बीमारियां लगने का डर रहता हैl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...