Kamaal ki khabar

Sunday, 24 December 2017

What kind of craze is all about celebrity food all over the world

दुनिया भर में सिलेब्रिटीज़ के खाने को लेकर किस-किस तरह का क्रेज है|  हम आपको बताते हैं |


मर्लिन मुनरो:  यह एक्टर्स नाश्ते में गर्म दूध के साथ दो कच्चे अंडे देती थी | वह लंच नहीं करती थी और डिनर में ग्रिल लीवर, मीट की टिक्की या मेमने का गोश्त पांच गाजर के साथ खाती थी |

नोवान जोकोविच : टेनिस स्टार ग्लूटेन-फ्री डाइट पसंद करते हैं | साथ ही डेरी प्रोडक्ट्स, कैफीन और रिफाइंड शुगर से भी दूर रहते है | 2011 में राफेल नडाल को हराने के बाद वह इस कदर उत्साहित हो गए कि सेंटर कोर्ट की घास खाने लगे l अपना अनुभव बताते हुए जोकोविच ने कहा: उस समय वह खुद को जानवर जैसा महसूस करने लगे थे और घास का स्वाद भी लेना चाहते थे l इतने खुश हो गए थे |


किम जोंग इल :  उत्तर कोरिया के पूर्व तानाशाह की निजी सुशी सेफ कैंजी फुजिमोतो बताते हैं, कि जोंग इल के लिए जो चावल पकाया जाता था | उसके लिए सख्त निर्देश थे कि एक भी दाना चटका हुआ नहीं होना चाहिए. इसलिए एक-एक दाने को जांचा जाता था |

विंस्टन चर्चिल : पूर्व ब्रिटिश पीएम चर्चिल को स्टिल्टन चीज, ओएस्टर्स, डिजर्ट के तौर पर फ्रूट के ऊपर आइसक्रीम पसंद थी l उन्हें फ्रेंच व्यंजन भी बहुत पसंद थे. और वह यह सुनिश्चित करते थे कि युद्ध के मैदानों में भी उनको अच्छा खाना मिले |

रिचर्ड निक्सन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को केचप काफी पसंद थाl पसंदीदा नाश्ता कॉटेज चीज और अनानास से बना केचप थाl व्हाइट हाउस में आखिरी बार निक्सन यही विचित्र नाश्ता करके निकले थे l

हेनरी फोर्ड : फोर्ड मोटर कंपनी के यह संस्थापक बगीचे में उगने वाली जंगली घास खाते थे l  उन्हें अक्सर जंगली घास का सैंडविच खाते देखा जा सकता था l वह बहुत बार जंगली घास खाते थे l

चार्ल्स डार्विन : प्रसिद्ध जीवविज्ञानी को खुद के खोजें जीवों को खाने में बहुत मजा आता था l उन्होंने गोह, वर्मी( armadillos ), शुतुरमुर्ग जैसे रीस( rheas ) बड़े कछुए और उल्लू तक को खाया, उनका स्वाद चखा है l कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्होंने ( gourmet ) क्लब ज्वाइन कर रखा था l इस क्लब के सदस्य ज्यादा से ज्यादा विलक्षण जानवरों को खाने की मिशन पर काम करते थे l

स्टीव जॉब्स : ऐपल के फाउंडर को गाजर बेहद पसंद थे ताकि उनकी स्क्रीन चमकदार ऑरेंज कलर की हो जाए l वह जो भी खाते थे, उसे कई हफ्ते तक दोहराते रहते थे l वह अगर ऐपल खाते तो कई हफ्ते लगातार ऐपल खाते थे l उनका मानना था कि शाकाहारी खाने से उनके शरीर से दुर्गंध नहीं आती l

ईवो मोरालेस : बोलीविया के प्रेसिडेंट ने 2010 में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि चिकन खाने से पुरुषों के गे का खतरा होता हैं l कारण - चिकन में फीमेल हारमोंस डाला जाता है l मोरालेस को विशेष रुप से क्वीनोवा सूप पसंद है l उनका कहना है कि यह पश्चिमी फास्ट फूड नहीं है, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो जाए l
    ये भी पढ़ें

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...