Kamaal ki khabar

Tuesday, 25 September 2018

छोटी-छोटी बातों पर भूलने की आदत गंभीर बीमारी हो सकती हैl बचाव के लिए पढ़ें

बात करते-करते अचानक अपनी बातों को भूल जाना, धीरे धीरे यादाश्त कमजोर हो जाना! यह एक ऐसा रोग हैl जिसको हम अल्जाइमर्स रोग कहते हैंl क्या आप भी कुछ ऐसे लक्षणों से घिरे हुए हैंl तो हो जाइए सावधान! आपको भी हो सकती हैl यह भयंकर बीमारी जो आगे चलकर आपको परेशान करना शुरू कर  देगी!


अल्जाइमर्स एक गंभीर मानसिक बीमारी
अल्जाइमर्स एक ऐसा रोग हैl जिसमें इंसान को भूलने की बीमारी हो जाती हैl याददाश्त कम होने लगती है और वह सही समय पर कोई भी निर्णय नहीं ले पाताl इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को न सिर्फ बोलने में दिक्कत आती हैl बल्कि चीजें समझने में भी परेशानी होती हैl अगर आपको भी ऐसी कोई शिकायत हैl तो कृपया सावधान हो जाइएl बगैर लापरवाही करते इलाज शुरू करा दे तो रोग को और बढ़ने से रोका जा सकता हैl


अल्जाइमर्स एक गंभीर मानसिक बीमारी है जो मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाती हैl सिविल हॉस्पिटल में अल्जाइमर्स से पीड़ित एक महीने में करीब करीब 5 से 6 मरीज पहुंचते हैंl वहीं शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में 1 महीने में 10 मरीज अल्जाइमर्स इलाज कराने पहुंचे हैंl इन आंकड़ों के हिसाब से पता चलता है कि अल्जाइमर्स पीड़ित मरीजों की उम्र 50 से 80 साल के बीच पाई गई हैl

अल्जाइमर्स का बड़ा रूप है डिमेंशिया
मनोरोग विशेषज्ञ के एक डॉक्टर ने बताया की अक्सर लोग डिमेंशिया और अल्जाइमर्स को एक ही बीमारी समझते हैंl जबकि ऐसा नहीं हैl डिमेंशिया को विस्तार से समझा जा सकता है कि जिस तरह किसी व्यक्ति को बुखार होता हैl तो जब तक बुखार के कारण और लक्षण की पहचान नहीं हो जाती!  तब तक केवल बुखार ही समझा जाता हैl लेकिन पुष्टि होने के बाद पता चलता है कि बुखार वायरल, डेंगू , मलेरिया या सामान्य हैl इसी तरह डिमेंशिया अल्जाइमर्स का बड़ा रूप हैl इस बीमारी के कारण पीड़ित व्यक्ति को भूलने की बीमारी हो जाती हैl


अल्जाइमर्स के लक्षण
1. जरूरी चीजें भूलना
2. कपड़े उल्टे पहनना
3. हाल ही में हुई घटनाओं को भूल जाना
4. पैसे देकर भूल जाना
5. तारीख, सप्ताह महीना भूल जाना
6. गिनती करने में अटकना
7. शब्दों का अर्थ न समझ पाना
8. गुमसुम रहना
9. काम करते करते भूल जाना
10. अकेलापन महसूस करना

अल्जाइमर्स बीमारी से बचने के लिए हम इन उपाय पर ध्यान दे सकते हैंl ताकि इस बीमारी से बचा जा सके!

अल्जाइमर्स बीमारी से बचाव के उपाय
1. जब भी समय मिले अधिक से अधिक किताबें पढ़े!
2. अपने परिवार व दोस्तों को समय दें!
3. दिमागी कसरत वाले खेल खेलें!
4. मोबाइल पर ज्यादा ध्यान देने की जगह दूसरे कामों में एकाग्रता लाएं!
5. सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले!
6. अच्छी डाइट लें और स्वयं को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हो सके तो बच्चों के साथ समय बिताएं!

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...