Kamaal ki khabar

Tuesday, 5 June 2018

WhatsApp ग्रुप प्रोफाइल फोटो बदलनी पड़ी भारी, कर दी हत्या

आज का दौर सोशल मीडिया का दौर हैl जहां पर लोग हर काम के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं और सोशल मीडिया से बहुत कुछ सीखते हैंl लेकिन बहुत लोग सोशल मीडिया को गलत तरीके से लेते हैंl उसका अंजाम बुरा होता हैl


हरियाणा के सोनीपत जिले में एक अजीब घटना हुई हैl यहां पर WhatsApp ग्रुप की प्रोफाइल फोटो बदलने के चक्कर में एक आदमी की पीट-पीटकर हत्या कर दीl


घटना हरियाणा के सोनीपत जिले की हैl जहां पर जोहर परिवार के कुछ लोगों का एक WhatsApp ग्रुप बना हुआ थाl जिस पर रविवार के दिन कई लोगों के बीच में बहस चल रही थीl बताया जाता है कि इस ग्रुप में कई लोग एडमिन है, तो उन एडमिन में से किसी एक आदमी ने प्रोफाइल फोटो चेंज कर दिया और किसी दूसरे व्यक्ति का फोटो लगा दियाl इस पर दूसरे कई लोगों ने आपत्ति जताई थीl

बताया गया कि दिल्ली कैंट निवासी लव जोहर ने इस फोटो पर आपत्ति करते हुए, उसे ग्रुप से बाहर करने की बात कही थीl सुनने में आया है कि इस पर आरोपी दिनेश उर्फ बंटी ने उसे ग्रुप से बाहर कर दियाl बाद में उसने प्रोफाइल फोटो बदल कर लव जोहर को फिर से ग्रुप में जोड़ दियाl


इसके बाद दिनेश बंटी सहित कई लोगों ने फोटो हटाए जाने पर पार्टी देने की बात कही थी और ग्रुप के सदस्य लोगों को सहित कई युवकों को घर से बाहर मिलने के लिए बुलाया थाl
पुलिस को पता चला है, कि लव जोहर जैसे ही घर से बाहर आया तो दिनेश उर्फ बंटी उसके परिवार के कई सदस्य और अन्य लोग में खड़े थेl आरोपियों ने लव पर लाठी-डंडों से हमला बोल दियाl लव को बचाने आए उमेश, कमाल व सोनू पर भी हमला बोल दियाl जिससे वे लोग बुरी तरह से घायल हो गएl इस घटना में लव जोहर की मौत हो गईl

पुलिस ने अजय के बयान पर दिनेश उर्फ बंटी उसके भाई राकेश, उसकी पत्नी गीता , दो बेटों, चचेरे भाई मुकेश सहित आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैंl
मृतक लव जोहर के शरीर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिवारजनों को सौंप दिया और पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गईl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...