एक तरफा प्यार में एक युवक ने लड़की की घर में घुसकर गोलियों की बौछार कर दीl गोली चलाता रहा और अनाप-शनाप बोलता रहाl घर के लोग घर के अंदर छुप कर किसी तरीके से अपनी जान बचाने में कामयाब रहेl लगातार कई राउंड फायरिंग होने से आसपास रहने वाले लोग भी डर गएl वारदात को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गयाl
यह वारदात है जैतपुर इलाके की, पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर दूसरों की जान को खतरे में डालना, धमकी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैl पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक गांव का रहने वाला हैl जिसका नाम मलकीत सिंह बताया गया हैl कुछ महीने से वह लड़की को परेशान करता थाl परिवार वालों ने उसकी शिकायत उसकी मां से की तो लड़के ने अपनी हरकतों से के लिए अपनी मां से माफी मांगी और कहने लगा कि आगे से नहीं होगाl
पुलिस ने बताया अप्रैल 2018 में लड़की की शादी हो गई थीl लेकिन कुछ दिन से उनकी बेटी मायके आई हुई थीl बुधवार को लड़की की पिता पास के पीर बाबा की मजार पर मत्था टेकने गए थेl और कुछ देर बाद मलकीत सिंह भी वहां पहुंच गयाl इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, मलकीत ने उनके साथ गाली-गलौज शुरु कर दीl शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गईl
यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा निक से करेंगी शादी?
पीर बाबा की मजार पर किसी तरह लोगों की भीड़ ने बीच बचाव करके मामले को शांत कर दियाl लेकिन कुछ देर बाद वह युवक मलकीत सिंह उनके घर पहुंच गयाl और गालियां देने लगा. गालियां देने के साथ-साथ उसने फायरिंग शुरू कर दीl और कहने लगा कि वह उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा, उन्होंने मेरा प्यार छीन लिया हैl यह सब बातें बोलते हुए उनके घर को निशाना बनाकर गोलियां चलानी शुरू कर दीl परिवार के लोग डर गए और घर में छिप कर अपनी जान बचाई. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर गएl किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी जब तक पुलिस पहुंची युवक वहां से फरार हो चुका थाl

No comments:
Post a Comment