इस बार आम बाजार में कम देखने को मिलेंगेl क्योंकि इस बार आम की फल में झुमका नामक रोग लग गयाl इस बार खूब बौर आया लेकिन आम कम होगाl
जो आम खाने को मिलेगाl उसकी क्वालिटी भी अच्छी नहीं होगीl इसकी वजह बहुत गंभीर हैl पहले तो झुमका नामक रोग लग गयाl उसके साथ-साथ आम के फल में कीड़े लग गएl यूपी में मलिहाबाद सहित आसपास के सभी जिलों में यही हाल हैl
सामान्य तौर पर आम की पैदावार एक साल कम होती हैंl तो दूसरी साल ज्यादा होती हैl पिछले साल में कम पैदावार हुई थीl ऐसे में इस साल ज्यादा पैदावार होने की उम्मीद थीl पेड़ बौर से लग गए थेl तो किसानों की उम्मीद और बढ़ गई थीl
लेकिन किसानों की उम्मीद पर उस वक्त पानी फिर गयाl जब आम के फल पर झुमका रोग लग गयाl इसके बाद जो आम आया तो थ्रिप्स और हॉपर कीटों का प्रकोप हुआl किसानों ने बाजार से दवाई खरीद कर छिड़काव कियाl लेकिन उसके बाद भी कीड़ों पर कोई असर नहीं हुआl आमिया जैसे ही लगनी शुरू हुई तो सिर्फ उसे चट करने लग गएl
थ्रिप्स नामक कीड़ा मुलायम पत्तियां और मुलायम फल को खाता हैl हॉपर साल में कभी भी लग सकता हैl और नुकसान पहुंचाता रहता हैl इस साल किसानों का इतना नुकसान हो चुका है कि घने गुच्छे नजर नहीं आ रहेl एक गुच्छे में दूर-दूर कुछ ही आम नजर आ रहे हैl
किसानों का कहना है:
इस बार हमें बहुत उम्मीद थी और हमारी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गयाl जबकि इस साल पिछले साल से ज्यादा आम होने की उम्मीद थीl हमने पूरी मेहनत की और अब झुमका रोग ने हमारी पूरी फसल को खराब कर दियाl हमें बहुत नुकसान हुआ हैl
किसान बोले उम्मीदों पर पानी फिरा:
आम की सबसे ज्यादा पैदावार वाली जिला के मलिहाबाद के किसान कहते हैं कि आम इस बार सामान्य से भी कम हैl वह बताते हैं शुरुआत में खूब बौर लग रहा थाl कि इस बार खूब आम आएगाl दवा का भी खूब छिड़काव किया लेकिन कीड़ा मरता ही नहीं हैl
यह भी पढ़ें: 90 करोड़ के लिए नरबलि, शव को यमुना में फेंका
किसान बोलते हैं कि पिछले साल से भी कम हम इस बार आने की उम्मीद हैl पिछले साल तो आम कुछ कम थाl लेकिन क्वालिटी बहुत अच्छी थीl लेकिन इस बार ना आम होगा ना आम की क्वालिटी अच्छी होगीl

No comments:
Post a Comment