Kamaal ki khabar

Friday, 9 February 2018

Who will spread rumors and hate on social media, will be action

यह खबर उन लोगों के लिए विशेष हैl जो सोशल मीडिया पर लगातार अफवाह फैलाने का काम करते हैंl अगर अब कोई सोशल मीडिया पर लगातार हेट कंटेंट, अफवाह या पोर्न कंटेट प्रसारित करता दिखा तो न सिर्फ उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई होगी, बल्कि ऐसे लोगों क डेटाबेस भी बनेगा l

होम मिनिस्ट्री करेगी पहचान:
होम मिनिस्ट्री पूरे देश में ऐसे लोगों की पहचान करेगीl इसके लिए मिनिस्ट्री ने सभी राज्यों के डीजीपी को लेटर भी लिखा हैl
मिनिस्ट्री के मुताबिक सभी राज्यों को अपने सभी जिलों में साइबर सेल गठित करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैंl और लगभग सभी जिलों में इसका काम पूरा हो चुका हैl

साइबर सेल पर जिम्मेदारी, गलत कंटेंट पर तुरंत एक्शन लें:
साइबर सेल पर जिम्मेदारी तय करते हुए कहा गया हैl कि वह अपने अपने इलाके में सोशल मीडिया पर आने वाली किसी भी तरह की गलत कंटेंट पर तुरंत एक्शन लेंl ताकि कोई दुष्परिणाम सामने न आएl

निर्देश के तहत ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर तुरंत एक्शन लेने को भी कहा गया हैl जिसके तहत यह भी प्रावधान किया गया हैl कि जिला स्तर पर ऐसे लोगों की पहचान कर उन का डेटाबेस बनाएं और उन पर लगातार निगरानी करेंगे l


उन लोगों पर होगी नजर, जो फैलाते अफवाह:
ऐसा व्यक्ति अगर एक से ज्यादा बार अफवाह  या पोर्न कंटेंट का प्रसार करते हुए पाया जाता हैl तो उसके लिए बेहद कड़ी सजा का प्रावधान हैl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार इसके लिए नियम में भी बदलाव करने जा रही हैl और आईपीसी में संशोधन कर सकती हैl हर जिले में गठित साइबर सेल को SP रैंक अधिकारी हेड करते हैंl अभी कासगंज दंगे के बाद भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते हुए लोगों को गिरफ्तार किया गया थाl

इन लोगों पर भी सरकार का ध्यान:
प्राप्त जानकारी के अनुसार उन लोगों को भी इस श्रेणी में रखा जायेगा जो सोशल मीडिया पर धार्मिक देवी-देवताओं की तस्वीरों पर कई तरह के कमैंट्स करते हैंl जिससे लोगों को ठेस पहुंचती हैंl

धार्मिक देवी देवता की तस्वीर पर लिखते हैंl कि इन तस्वीरों को लाइक करो और शेयर करोl आपको 2 घंटे में खुशखबरी मिलेगी, नहीं करोगे तो आपको बुरी खबर मिलेगीl ऐसी खबर अंधविश्वास को बढ़ावा देती हैंl इस पर भी रोक लगाने का सरकार का ध्यान हैंl

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...