दुनिया भर में सिलेब्रिटीज़ के खाने को लेकर किस-किस तरह का क्रेज है| हम आपको बताते हैं |
मर्लिन मुनरो: यह एक्टर्स नाश्ते में गर्म दूध के साथ दो कच्चे अंडे देती थी | वह लंच नहीं करती थी और डिनर में ग्रिल लीवर, मीट की टिक्की या मेमने का गोश्त पांच गाजर के साथ खाती थी |
नोवान जोकोविच : टेनिस स्टार ग्लूटेन-फ्री डाइट पसंद करते हैं | साथ ही डेरी प्रोडक्ट्स, कैफीन और रिफाइंड शुगर से भी दूर रहते है | 2011 में राफेल नडाल को हराने के बाद वह इस कदर उत्साहित हो गए कि सेंटर कोर्ट की घास खाने लगे l अपना अनुभव बताते हुए जोकोविच ने कहा: उस समय वह खुद को जानवर जैसा महसूस करने लगे थे और घास का स्वाद भी लेना चाहते थे l इतने खुश हो गए थे |
किम जोंग इल : उत्तर कोरिया के पूर्व तानाशाह की निजी सुशी सेफ कैंजी फुजिमोतो बताते हैं, कि जोंग इल के लिए जो चावल पकाया जाता था | उसके लिए सख्त निर्देश थे कि एक भी दाना चटका हुआ नहीं होना चाहिए. इसलिए एक-एक दाने को जांचा जाता था |
विंस्टन चर्चिल : पूर्व ब्रिटिश पीएम चर्चिल को स्टिल्टन चीज, ओएस्टर्स, डिजर्ट के तौर पर फ्रूट के ऊपर आइसक्रीम पसंद थी l उन्हें फ्रेंच व्यंजन भी बहुत पसंद थे. और वह यह सुनिश्चित करते थे कि युद्ध के मैदानों में भी उनको अच्छा खाना मिले |
रिचर्ड निक्सन : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति को केचप काफी पसंद थाl पसंदीदा नाश्ता कॉटेज चीज और अनानास से बना केचप थाl व्हाइट हाउस में आखिरी बार निक्सन यही विचित्र नाश्ता करके निकले थे l
हेनरी फोर्ड : फोर्ड मोटर कंपनी के यह संस्थापक बगीचे में उगने वाली जंगली घास खाते थे l उन्हें अक्सर जंगली घास का सैंडविच खाते देखा जा सकता था l वह बहुत बार जंगली घास खाते थे l
चार्ल्स डार्विन : प्रसिद्ध जीवविज्ञानी को खुद के खोजें जीवों को खाने में बहुत मजा आता था l उन्होंने गोह, वर्मी( armadillos ), शुतुरमुर्ग जैसे रीस( rheas ) बड़े कछुए और उल्लू तक को खाया, उनका स्वाद चखा है l कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में उन्होंने ( gourmet ) क्लब ज्वाइन कर रखा था l इस क्लब के सदस्य ज्यादा से ज्यादा विलक्षण जानवरों को खाने की मिशन पर काम करते थे l
स्टीव जॉब्स : ऐपल के फाउंडर को गाजर बेहद पसंद थे ताकि उनकी स्क्रीन चमकदार ऑरेंज कलर की हो जाए l वह जो भी खाते थे, उसे कई हफ्ते तक दोहराते रहते थे l वह अगर ऐपल खाते तो कई हफ्ते लगातार ऐपल खाते थे l उनका मानना था कि शाकाहारी खाने से उनके शरीर से दुर्गंध नहीं आती l
ईवो मोरालेस : बोलीविया के प्रेसिडेंट ने 2010 में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि चिकन खाने से पुरुषों के गे का खतरा होता हैं l कारण - चिकन में फीमेल हारमोंस डाला जाता है l मोरालेस को विशेष रुप से क्वीनोवा सूप पसंद है l उनका कहना है कि यह पश्चिमी फास्ट फूड नहीं है, जिससे कैंसर जैसी बीमारी हो जाए l
ये भी पढ़ें
ये भी पढ़ें





No comments:
Post a Comment