Kamaal ki khabar

Saturday, 18 November 2017

मिस वर्ल्ड बनी, भारत की मानुषी छिल्लर

17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत की मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड बनी | चीन के सनाया शहर में हुई मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत की मानुषी चिल्लर ने सभी को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड का ताज जीता है|  20 साल की मानुषी हरियाणा के रोहतक से है | 


118 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया

इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से आयी 118 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था |  जिसमें भारत की मानुषी छिल्लर भी शामिल थी | मानुषी छिल्लर ने सभी को पछाड़ते हुए पीछे छोड़ दिया |  दूसरे नंबर पर मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर रही मिस इंग्लैंड |





मानुषी चिल्लर की वजह से भारत ने 17 साल के बाद यह गौरव हासिल किया है | इससे पहले सन 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता था |

मिस वर्ल्ड का ताज जीता 

मानुषी चिल्लर ने जैसे ही मिस वर्ल्ड का ताज जीता पूरे भारत में खुशी की लहर दौड़ गई |
मानुषी के ताज जीत ही पुरे सोशल मीडिया साइट्स पर खुशियों का माहौल बन गया हैं  देश भर की हस्तियों ने इस मिस वर्ल्ड की जीत पर मानुषी छिल्लर को ट्वीट कर बधाइयां दी हैi

मानुषी छिल्लर 67 विश्व सुंदरी बनी है | मानुषी 20 साल की है | जो रोहतक से हैं |

शिक्षा और कैरियर
मेडिकल स्टूडेंट हैं, कार्डिएक सर्जन का कोर्स कर रही हैl  और उसे पैराग्लाइडिंग बंजी जंपिंग और स्कूबा  डाइविंग बहुत पसंद हैl उसका शौक रहा है ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी है, और स्केचिंग और पेंटिंग भी बनाती हैl

मिस इंडिया के दौरान मानुषी चिल्लर ने कहा था
मैं दुनिया बदल सकती हूं, मानुषी पूरे मिस इंडिया प्रतियोगिता के दौरान भी आत्मविश्वास से लबरेज थी | मिस इंडिया के फाइनल में पहुंचे प्रतिभागियों से पूछा गया था | कि 30 दिनों की ट्रेनिंग के दौरान आप क्या साथ लेकर जाएंगी | 

उस दौरान मानुषी ने कहा था की इस ट्रेनिंग के दौरान मैंने विश्वास पाया हैl  कि मैं दुनिया बदल सकती हूं |  मैं अपने साथ यह भरोसा लेकर जाऊंगी कि मैं दुनिया बदल सकती हूं |

मानुषी ने सभी का आभार प्रकट किया


मानुषी छिल्लर को मिली बधाइयों के बीच मानुषी ने सभी का आभार प्रकट किया |
मानुषी ने कहा आप सब के प्यार और सपोर्ट का शुक्रिया,  भरोसा नहीं हो रहा है कि मैं खिताब जीत चुकी हूं |  देश का नाम रोशन करने की बेहद खुशी है |  

आगे भी देश का नाम रोशन करती रहूंगी,  मेरे माता-पिता मेरे आधार के स्तंभ रहे हैं | मेरी तरफ से आप सब को भी ढेर सारी बधाई |

यह भी पढ़े:  ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान अचानक यात्री के मोबाइल में हुआ ब्लास्ट

No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...