Kamaal ki khabar

Wednesday, 18 October 2017

घर की खुशहाली के लिए मुख्य द्वार पर जरूर करिए पांच उपाय

आज खुशियों का एक ऐसा त्यौहार है जिस को दीपावली के नाम से जाना जाता है | जिसकी प्रतीक्षा हर हिंदू धर्म के लोग करते हैं | इसे नई शुरुआत का भी त्यौहार माना जाता है | घरों का रंग रोगन किया जाता है | और लोग नए वस्त्र धारण कर साल भर की खुशहाली की कामना करते हैं |

इस दिन मां लक्ष्मी देवी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है | बहुत से लोग इस बारे में नहीं जानते कि दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे की पूजा का भी विशेष महत्व है| मुख्य दरवाजे की पूजा से मां लक्ष्मी देवी की अपार कृपा बनती है | नए रोजगार नौकरी और व्यापार में वृद्धि होती है | दिवाली के मौके पर हम पांच ऐसे उपाय बता रहे हैं | जिससे देवी लक्ष्मी की अपार कृपा प्राप्त की जा सकती है |

#1. चांदी का स्वास्तिक

घर के मुख्य दरवाजे पर चांदी का स्वास्तिक लगाना लाभदायक होता है | अगर चांदी का स्वास्तिक नहीं लगा पा सकते हैं | तो मुख्य दरवाजे पर रोली का स्वास्तिक बना सकते हैं | यह रोली का स्वास्तिक सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता रहता है | और मां लक्ष्मी देवी का आशीर्वाद बना रहे |


#2. तोरण बनाकर करें स्वागत

मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी देवी भक्तों के घरों में वास करने आती हैं | इसलिए घर के मुख्य द्वार दरवाजे पर मां लक्ष्मी देवी आगमन के लिए उनके स्वागत के लिए विधि विधान से तोरण बनाना चाहिए और आम और केले के पत्तों से तोरण बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है | इस में हम पुष्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं |

#3. साफ बर्तन में पानी भरकर रखें

मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए दीवाली के मौके पर सुंदर बर्तन में पानी भर कर रखना चाहिए पानी में मौसमी सुगंधित फूल भी डाल दे मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह को मुख्य दरवाजे पर अंकित करना चाहिए ध्यान रहे पैरों के निशान घर के अंदर की तरफ हो मानो मां लक्ष्मी घर के अंदर प्रवेश कर रही हो |

#4. दो कलश की स्थापना

दिन दो स्वच्छ कलश मुख्य दरवाजे पर रखने से लाभ मिलता है | कलश में जल भरकर मुख्य दरवाजे के दोनों और रख दें | ध्यान रहे एक कलश उत्तर दिशा की ओर दूसरा पूर्व कलश दिशा की ओर हो | इस तरह की विधि से धन प्राप्ति के सुंदर योग बनते |

#5. अष्टमंगला

दिवाली के मौके पर घर के मुख्य द्वार पर अष्टमंगल रखना शुभ माना जाता है | अष्टमंगला पर एक कमल का फूल भी रखना चाहिए | कमल के फूल में  मां लक्ष्मी विराजती हैं | इस उपाय से महालक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में वास करने आती है और अपने भक्तों को धन-धान्य से भरपूर कर देती है |

यह भी पढ़े:  जाने धनतेरस के महत्व और पूजा के शुभ मुहूर्त का समय...


No comments:

Post a Comment

8285178276

बापू को थी बीपी की बीमारी, सिर पर मिट्टी रख करते थे इलाज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति आज भी लोगों में काफी जिज्ञासा हैं। लोग उनके बारे में बहुत कुछ जानना चाहते हैं। बहुत कुछ पढ़ना चाहते हैं। ...