Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Thursday, 15 November 2018

कोर्ट ने माना लिव इन पार्टनर से गुजारा भत्ता ले सकती है महिला

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है! लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला अपने


पार्टनर के खिलाफ घरेलू हिंसा के तहत गुजारे भत्ते के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटा सकती है!
सुप्रीम कोर्ट ने लीव इन के एक मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि घरेलू हिंसा मैंने न सिर्फ शारीरिक, मानसिक बल्कि आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने के मामले में लिव-इन में रह चुकी महिलाएं अपने पार्टनर के खिलाफ कानूनी सहारा ले सकती हैं! अपना हक पा सकती है!

कोर्ट ने माना की अगर लिव इन रिलेशनशिप में रहते वक्त अगर किसी महिला के साथ गलत व्यवहार हुआ है तो वह कानूनी तौर पर अपनी सहायता ले सकती है! और वह महिला कानून के तहत गुजारा भत्ते की हकदार भी होती है!

दरअसल यह मामला एक महिला से जुड़ा है! जिसने लिव इन रिलेशनशिप से एक बेटे को जन्म दिया था! महिला और उनके बेटे को फैमिली कोर्ट ने 2010 में गुजारा भत्ता दिए जाने का आदेश दिया था! इसके खिलाफ महिला के पार्टनर ने झारखंड हाई कोर्ट का रुख किया था!
हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जो शादीशुदा महिला है! उन्हें ही सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता दिया जा सकता है! इस पर महिला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था!
जहां पर महिला को राहत कि खबर मिली! कोर्ट ने कहा कि अगर यह मान भी लिया जाए कि महिला शादीशुदा नहीं है तो भी घरेलू हिंसा कानून के तहत की हकदार है! कोर्ट ने माना शादीशुदा होने पर सीआरपीसी की धारा 125 के तहत महिला गुजारे की हकदार नहीं है!

Sunday, 7 October 2018

15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां होंगी जब्त: दिल्ली

अब दिल्ली में 15 साल पुरानी डीजल गाड़ियां ज्यादा दिनों तक सड़कों पर नहीं चल पाएंगी! क्योंकि दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पॉल्यूशन फैला रही इन डीजल गाड़ियों को जल्दी ही जब्त करने जा रही हैl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पोलूशन पर जाने वाली गाड़ियों के खिलाफ सोमवार से बड़ा अभियान शुरू कर चुकी हैl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की एनफोर्समेंट टीम पोलूशन फैलाने वाली गाड़ियों की धर पकड़ तो करेगी ही उसके साथ ही ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट व एमसीडी की जॉइंट टीम डी रजिस्टर्ड की गई कारों को जप्त भी करेगीl ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कुछ समय पहले ही 15 साल पुरानी दो लाख से ज्यादा डीजल गाड़ियों को डीरजिस्टर्ड किया है और इनके मालिकों के एड्रेस समेत लिस्ट तैयार की गई हैl



15 साल पुरानी गाड़ियां पब्लिक एरिया में पार्क नहीं

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के एक सीनियर अधिकारी ने कहा  15 साल पुरानी गाड़ियां खासतौर पर हमारे निशाने पर हैं और पोलूशन के खिलाफ बड़े अभियान में हम इन 15 साल पुरानी गाड़ियों को जब्त करेंगे! ऐसा कहना है पोलूशन डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी का! डिपार्टमेंट ने साफ कर दिया है कि 15 साल पुरानी कारों, टू व्हीलर, लाइट व्हीकल समेत सभी वाहनों को पब्लिक प्लेस में पार्क नहीं होने दिया जाएगा! ऐसी गाड़ियों को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और मालिकाना हक खत्म कर दिया जाएगा!


जब्त पुरानी गाड़ियां वापस नहीं लौट आई जाएंगी

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कुछ सीनियर अधिकारी के मुताबिक डी-रजिस्टर्ड की गई गाड़ियों की लिस्ट तैयार हैl उसी के मुताबिक एक्शन लिया जाएगा!  बड़ी-बड़ी कॉलोनियों में टीम जाएगी और कॉलोनियों के आसपास पब्लिक स्ट्रीट व रोड पर चेकिंग की जाएगी! जो भी पुरानी गाड़ियां खड़ी पाई गई उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा! उस गाड़ी के मालिक को नहीं लौटाया जाएगा! दिल्ली सरकार ने हाल में ही स्क्रेपिंग पॉलिसी नोटिफाई की हैl जिसमें प्रावधान किया गया हैl कि 15 साल पुरानी डीजल कारों को जब कीजिए!  और उस पर मालिक का कोई हक नहीं होगाl यानी कि कार मालिकों नहीं लौटाई जाएगी!


इन गाड़ियों पर होगा एक्शन

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पोलूशन के खिलाफ बड़े अभियान में ओवरलोडेड गाड़ियां, बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के चलने वाली गाड़ियां, विजिबल पोलूशन, अवैध बसों, नियमों को ताक पर रखकर चलने वाली स्कूल बसें, प्राइवेट वैन व प्राइवेट स्कूल वैन, प्राइवेट कार का कमर्शियल यूज़ करना, ग्रामीण सेवा, ई रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्राली पर एक्शन होगाl एनफोर्समेंट विंग की करीब 50 टीमों को अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया हैl

Tuesday, 25 September 2018

छोटी-छोटी बातों पर भूलने की आदत गंभीर बीमारी हो सकती हैl बचाव के लिए पढ़ें

बात करते-करते अचानक अपनी बातों को भूल जाना, धीरे धीरे यादाश्त कमजोर हो जाना! यह एक ऐसा रोग हैl जिसको हम अल्जाइमर्स रोग कहते हैंl क्या आप भी कुछ ऐसे लक्षणों से घिरे हुए हैंl तो हो जाइए सावधान! आपको भी हो सकती हैl यह भयंकर बीमारी जो आगे चलकर आपको परेशान करना शुरू कर  देगी!


अल्जाइमर्स एक गंभीर मानसिक बीमारी
अल्जाइमर्स एक ऐसा रोग हैl जिसमें इंसान को भूलने की बीमारी हो जाती हैl याददाश्त कम होने लगती है और वह सही समय पर कोई भी निर्णय नहीं ले पाताl इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को न सिर्फ बोलने में दिक्कत आती हैl बल्कि चीजें समझने में भी परेशानी होती हैl अगर आपको भी ऐसी कोई शिकायत हैl तो कृपया सावधान हो जाइएl बगैर लापरवाही करते इलाज शुरू करा दे तो रोग को और बढ़ने से रोका जा सकता हैl


अल्जाइमर्स एक गंभीर मानसिक बीमारी है जो मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाती हैl सिविल हॉस्पिटल में अल्जाइमर्स से पीड़ित एक महीने में करीब करीब 5 से 6 मरीज पहुंचते हैंl वहीं शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में 1 महीने में 10 मरीज अल्जाइमर्स इलाज कराने पहुंचे हैंl इन आंकड़ों के हिसाब से पता चलता है कि अल्जाइमर्स पीड़ित मरीजों की उम्र 50 से 80 साल के बीच पाई गई हैl

अल्जाइमर्स का बड़ा रूप है डिमेंशिया
मनोरोग विशेषज्ञ के एक डॉक्टर ने बताया की अक्सर लोग डिमेंशिया और अल्जाइमर्स को एक ही बीमारी समझते हैंl जबकि ऐसा नहीं हैl डिमेंशिया को विस्तार से समझा जा सकता है कि जिस तरह किसी व्यक्ति को बुखार होता हैl तो जब तक बुखार के कारण और लक्षण की पहचान नहीं हो जाती!  तब तक केवल बुखार ही समझा जाता हैl लेकिन पुष्टि होने के बाद पता चलता है कि बुखार वायरल, डेंगू , मलेरिया या सामान्य हैl इसी तरह डिमेंशिया अल्जाइमर्स का बड़ा रूप हैl इस बीमारी के कारण पीड़ित व्यक्ति को भूलने की बीमारी हो जाती हैl


अल्जाइमर्स के लक्षण
1. जरूरी चीजें भूलना
2. कपड़े उल्टे पहनना
3. हाल ही में हुई घटनाओं को भूल जाना
4. पैसे देकर भूल जाना
5. तारीख, सप्ताह महीना भूल जाना
6. गिनती करने में अटकना
7. शब्दों का अर्थ न समझ पाना
8. गुमसुम रहना
9. काम करते करते भूल जाना
10. अकेलापन महसूस करना

अल्जाइमर्स बीमारी से बचने के लिए हम इन उपाय पर ध्यान दे सकते हैंl ताकि इस बीमारी से बचा जा सके!

अल्जाइमर्स बीमारी से बचाव के उपाय
1. जब भी समय मिले अधिक से अधिक किताबें पढ़े!
2. अपने परिवार व दोस्तों को समय दें!
3. दिमागी कसरत वाले खेल खेलें!
4. मोबाइल पर ज्यादा ध्यान देने की जगह दूसरे कामों में एकाग्रता लाएं!
5. सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले!
6. अच्छी डाइट लें और स्वयं को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हो सके तो बच्चों के साथ समय बिताएं!

Wednesday, 19 September 2018

दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की टेस्टिंग: इसकी खासियत जानने के लिए पढ़ें

   जर्मनी में दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की टेस्टिंग हो चुकी हैl आपको बता दें कि इस हाइड्रोजन ट्रेन को फ्रांस की कंपनी Alstom ने 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया हैl कंपनी का दावा है कि इससे जरा सा भी कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलती है यह पोलूशन नहीं करती है यह ट्रेन भविष्य में एक अच्छा उपयोग साबित हो सकती है

नहीं निकलेगा कार्बन डाइऑक्साइड :
दुनिया में ऐसी ट्रेन का निर्माण पहली बार हुआ हैl फ्रांस की कंपनी Alstom ने काफी मेहनत करके प्रदूषण रहित ट्रेन को बनाए हैl कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह कैसी ट्रेन है जिससे हवा में बिल्कुल भी कार्बन डाइऑक्साइड नहीं निकलेगीl दुनिया में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए हमने इसको तैयार किया हैl यह धुएं की जगह भाप उत्पन्न करेगीl


प्रदुषण होगा कम  :
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह भविष्य की ट्रेन हैl जोकि हवा को शुद्ध बनाए रखेगीl ट्रेन जरा सा भी प्रदूषण नहीं फैलाएगीl प्रवक्ता ने बताया की इंजन से कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न नहीं होगाl बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण बना रहेगाl जो कि भविष्य के लिए अच्छा होगाl


डीजल के मुकाबले महंगी :
हालांकि इससे ऑपरेट करना डीजल ट्रेन के मुकाबले बहुत महंगा साबित होगाl इसकी फुल स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा हैl प्रवक्ता ने बताया चाहे यह डीजल से महंगी क्यों ना हो परंतु प्रदूषण को देखते हुए यह ट्रेन बहुत अच्छी हैl इस ट्रेन की खूबियों को देखकर यह कहा जा सकता हैl कि प्रदूषण मुक्त ट्रेनों का यह भविष्य हैl आने वाले समय में ऐसी ट्रेनों की बहुत मांग होने वाली हैl

Tuesday, 11 September 2018

लांच होने जा रही है उड़ने वाली कार, ये है इसकी खासियत : जानने के लिए पढ़े

जल्द ही आपको उड़ने वाली कार देखने को मिलेगी! आपको बता दें Samson sky कंपनी उड़ने वाली कार को बनाया हैl यह कार कमर्शियल लॉन्च होगी!  आपको बता दें कमर्शियल लांच होने से पहले लगभग 800 से ज्यादा ग्राहकों ने इस कार को बुक किया हैl



प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 देशों के इन 800 ग्राहकों में से 46 अकेले अमेरिका से हैl जिन्होंने इस फ्लाइंग कार को बुक किया हैl कंपनी ने बताया कि हमें उम्मीद है की फ्लाइंग कार को बुक कराने वाले ग्राहकों की संख्या बहुत ज्यादा होने वाली हैl क्योंकि यह बहुत ही खास तरीके से तैयार की जा रही हैl


कंपनी की 'स्विचब्लेड' नाम की यह कार हवा के साथ साथ जमीन पर भी चलती हैl ऐसा दावा किया जाता है की यह कार 305 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती हैl इसकी और भी बहुत सारी खासियत हैl जिसकी वजह से लोग इसको एडवांस में बुक कर रहे हैंl

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कार में चार सिलेंडर वाला इंजन है जो कि अधिकतम 190 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करने में सक्षम हैl जिसकी वजह से यह आसानी से उड़ान भर सकता हैl कंपनी ने इस फ्लाइंग कार में विंग्स और दो लोगों के बैठने की व्यवस्था की हैl यह दिखने में स्टैंडर्ड छोटे एयरप्लेन जैसा हैl जमीन पर इसकी क्लोजिंग स्पीड 257 किलोमीटर प्रति घंटा और टॉप स्पीड 201 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान हैl


फ्लाइंग कार की स्पीड में बाधा
फ्लाइंग कार कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कार को उड़ान भरने में एक बड़ी बाधा यह है कि इस टेक ऑफ होने के लिए लगभग ग्यारह सौ सीट की जगह चाहिएl और इसको लैंड करते वक्त कम से कम 16 सौ फीट की जगह चाहिएl यह एक बड़ी बाधा हो सकती है हैl फिर भी इस पर कंपनी विचार कर रही हैl

Sunday, 9 September 2018

किसी को मिर्गी दौरा पड़ने पर, क्या करें क्या ना करें? जानने के लिए पढ़ें

आज के इस दौर में लोगों के पास समय बहुत कम हैl लोग इतने बिजी रहते है की उसके साथ-साथ उसके खाने पीने में भी बदलाव आ गया हैl जिसकी वजह से आज बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न हो गई हैl देखने में आया हैं कि ज्यादातर लोगों को मिर्गी के दौरे पड़ने लगे हैंl


आइए हम आपको बताते हैं :
अगर किसी व्यक्ति को मिर्गी का दौरा पड़ा तो क्या करना चाहिए! मिर्गी दौरे के स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने बताया कि मिर्गी दौरे के दौरान बहुत सारी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी हैl क्योंकि मिर्गी दौरे के दौरान व्यक्ति बहुत मुश्किल घड़ी में होता हैl और हमें चाहिए कि उसको एक खुले स्थान पर ले जाएं ताकि उसको ठीक तरह से हवा लगती रहेl


इन बातों का रखें ध्यान :
1. सबसे पहले मिर्गी दौरे वाले मरीज के सभी कपड़ों को ढीला करना बहुत जरूरी हैl जल्दी से मरीज के टाइट कपड़ों को ढीला कर देना चाहिएl
2. मरीज को जल्दी से करवट दिला कर लिटा देंl जिसकी वजह से उसका थूक फेफड़ों में ना जाएl उसको और ज्यादा परेशानी ना होl
3. मरीज के पास सभी व्यक्तियों को घबराना नहीं चाहिए और ना घबरा करके आसपास में शोर शराबा मचाएl उस स्थिति में सभी को शांति बनाकर रखना बहुत जरूरी हैl यह मरीज के लिए बहुत ठीक रहेगाl


4. मिर्गी दौरे के मरीज के आसपास ज्यादा भीड़ ना लगाएंl उसको खुले स्थान पर ले जाएं, ताकि उसको सही तरीके से हवा मिलती रहेl
5. अगर मरीज को 5 से 7 मिनट में होश ना आए तो तुरंत उसे किसी नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाना चाहिएl


मिर्गी दौरे की स्थिति में क्या ना करें :
1. मिर्गी दौरे के मरीज के अकड़े हुए अंगों को जबरदस्ती सीधा करने की कोशिश ना करेंl उससे शरीर को चोट लग सकती हैl
2. मरीज के हाथ पैरों की मालिश नहीं करनी चाहिये और ना उसे चप्पल सूंघाने की कोशिश करेंl
3. मरीज के मुंह में कभी चम्मच नहीं डालनी चाहिएl उससे मरीज के दांत टूट सकते हैंl दांत टूट कर उसके गले में फंस सकते हैंl जो जानलेवा साबित हो सकती हैl
4. मरीज को दौरे की स्थिति में कभी भी ना कुछ पिलाएं ना कुछ खिलाने की कोशिश करेंl
इन सब बातों का ध्यान रखकर मिर्गी दौरे वाले व्यक्ति की काफी हद तक हम मदद कर सकते हैंl यह छोटे-छोटे टिप्स आजमा कर हम मिर्गी दौरे वाले व्यक्ति की जान भी बचा सकते हैंl

Saturday, 8 September 2018

कहीं आपके बच्चे को तो नहीं यह आंखों की बीमारी : ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें

अगर आपका बच्चा 7 साल से कम उम्र का हैl तो उनकी आंखों की जांच करवाते रहना चाहिएl एक रिसर्च के बाद यह बात सामने आई हैl की छोटी उम्र के बच्चों में लेजी आई के नाम से बीमारी  हो जाती हैl जिसका पता आंखों की बार-बार जांच करवाने के बाद पता चलता हैl

डॉक्टर के मुताबिक :
कहीं आपका बच्चा भी लेजी आई की बीमारी से पीड़ित तो नहीं हैl अगर ऐसा है तो आपको तुरंत किसी आंखों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास उनका इलाज कराना चाहिएl इस बीमारी में अक्सर एक आंख से दिखता है और दूसरी आंख से नहीं दिखताl यही वजह है कि इस बीमारी को लेजी आई कहते हैंl बच्चे की इस बीमारी के बारे में आपको पता नहीं हो और इसकी वजह से बच्चे की ब्रेन को भी विजन का सिग्नल मिलना कम होने लगता हैl जिससे ब्रेन का वह हिस्सा डेवलप नहीं हो पाता हैl

जब एक आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाली बात बताई: डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की जन्म से लेकर 7 साल तक विजन डेवलप होता हैl इस दौरान आई ग्रोइंग के साथ-साथ विजन एडजस्ट होता हैl इस बीमारी में बच्चों को चश्मे का नंबर लगना होता हैl लेकिन जांच नहीं होने की वजह से नंबर नहीं लगता हैl और जिससे बच्चा धीरे-धीरे उस एक आंख से देखना कम कर देता हैl

समय-समय पर कराए आंखों की जांच :
डॉक्टर ने बताया की बच्चे की आई चेकअप 1 साल के बाद जरूर करानी चाहियेl ताकि बीमारी का पता चल सकेl हर बच्चे को 7 साल की उम्र तक तीन बार आंखें चेक करानी चाहियेl पहला 1 साल, दूसरा 3 साल और 5 साल में जांच करानी चाहिएl जिससे आंखों की बीमारी का पता चल सकेl एक अन्य किसी डॉक्टर ने बताया कि पावर की वजह से होता हैं तो बीमारी का इलाज में पावर सही किया जा सकता हैl डॉक्टर ने बताया इस बीमारी की वजह में चोट लगना होता हैl उसमें भी इसी तरह से इलाज किया जाता हैl कुछ बच्चों में बीमारी का आंखों के तीखेपन की वजह से होता हैl जो बिना चेकअप के पता नहीं लगताl

Friday, 7 September 2018

एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ट्रे टॉयलेट से कहीं ज्यादा गंदी: यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम का दावा

हम आपको एक ऐसी खबर से अवगत कराने जा रहे हैंl जो आपकी सेहत से जुड़ी हुई हैl यदि आप अक्सर हवाई यात्रा करते हैंl तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी हैl क्योंकि यह आपकी सेहत से जुड़ी हैl



रिसर्च के अनुसार:
यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम की रिसर्च के अनुसार, एयरपोर्ट पर इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक सिक्योरिटी ट्रे किसी भी पब्लिक टॉयलेट के मुकाबले कई गुना ज्यादा गंदे होते हैंl उन्होंने दावा किया कि इन ट्रे के इस्तेमाल से इंसान को कई तरह की भयंकर बीमारी हो सकती हैl उनसे व्यक्ति की जान तक जा सकती हैl

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम की लंबे समय तक चली रिसर्च के बाद पता चला कि यह किसी भी इंसान को निमोनिय, सर्दी-जुखाम और यहां तक कि ब्लैडर इंफेक्शन भी दे सकता हैl इतने भयंकर वायरस इस सिक्योरिटी ट्रे में पाए गए हैl

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम के कुछ वैज्ञानिकों ने फिनलैंड के हेलसिंकी वंता एयरपोर्ट की अलग-अलग जगह पर कई सारे सैंपल इकट्ठे किए! इन सभी सैंपल को एकत्र करने की बाद टेस्ट के दौरान इनमें सरफेस 10 पर्सेंट और हवा में 25पर्सेंट तक वायरस पाए गये, जो किसी भी स्वस्थ व्यक्ति को बीमार कर सकते हैंl

वायरस से इन बीमारियों का खतरा :
रिसर्च में पाया कि गले में दर्द, ब्रोंकाइटिस, पिंक आई, ब्लैडर इंफेक्शन, निमोनिया , पेट दर्द , बुखार के साथ-साथ ब्रेन डैमेज जैसी बीमारी पैदा करने वाले वायरस मिले हैंl जिनको देखकर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर जोनाथन वान टैम ने कहा:  इस रिसर्च को इसलिए किया गया है जिससे लोगों को पता चले की वायरल संक्रमण कैसे फैलता हैl कैसे लोग एक दूसरे के टच में आने से बीमार पड़ते हैंl यही वजह है कि बहुत सारी बीमारियां देश से दूसरे देशों में चली जाती हैंl जो कि घातक सिद्ध होती हैंl

Thursday, 30 August 2018

1 सितंबर से नई कार के लिए 3 साल,मोटरसाइकिल का 5 साल के लिए इंश्योरेंस लेना अनिवार्य! ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े:

1 सितंबर से बाइक और कार के इंश्योरेंस के समय सीमा में काफी बड़ा बदलाव किया हैl अब आपको बाइक और कार का इंश्योरेंस लंबे समय के लिए लेना अनिवार्य होगाl लंबे समय का इंश्योरेंस लेने के कारण आपको गाड़ी की शुरुआती कीमत में बढ़ोतरी मिलेगीl गाड़ी खरीदते वक्त आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगेl


सुप्रीम कोर्ट का आदेश :

सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को इस विषय पर विचार करते हुए आदेश दिया थाl नई कार खरीदते वक्त कार का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस 3 साल की लिए करना अनिवार्य होगाl टू-व्हीलर्स के लिए 5 साल की इंश्योरेंस पॉलिसी लेना अनिवार्य होगाl जो कि 1 सितंबर से सभी तरह की पॉलिसी पर लागू होगाl


कोर्ट ने सभी इंश्योरेंस कंपनियों को लॉन्ग टर्म थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर ऑफर करने का आदेश दिया थाl क्योंकि ज्यादातर देखा गया है कि गाड़ियों का इंश्योरेंस अनिवार्य होने के बावजूद बहुत कम लोग कार इंश्योरेंस कराते थेl सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि पुराने वाहन होने पर और वैल्यू कम होने पर व्हीकल मालिक अपने वाहन का इंश्योरेंस नहीं कराते थेl यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस कवर देने का आदेश दिया हैl

लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस अनिवार्य :

इस साल सितंबर से नई कार और दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए क्रमशः 3 साल और 5 साल का अपफ्रंट इंश्योरेंस लेना अनिवार्य होगाl लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम पेमेंट करने से नई गाड़ी की शुरुआती कीमत बढ़ जाएगीl हालांकि इससे कस्टमर को सालाना इंश्योरेंस रिन्यूअल कराने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगाl जिससे कस्टमर को काफी फायदा होगाl

लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस से रिन्यूअल कराने की समस्या  कम :

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भी हो सकता है कि कमर्शियल वाहन को लॉन्ग टर्म इंश्योरेंस नियम से बाहर रखा जायेl 1500 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली नई प्राइवेट कार के लिए शुरुआती इंश्योरेंस कवर कम से कम ₹24,305 का होगा, जो अभी ₹7,890 का हैl


इसी तरह 350 सीसी से ज्यादा क्षमता वाली मोटरसाइकिल के लिए खरीददार को 13,024 रुपए का पेमेंट करना होगाl जो फिलहाल 2,323 रुपए का हैl
इसके साथ इंश्योरेंस प्रीमियम हर मॉडल के मुताबिक अलग-अलग भी हो सकता हैl जिसकी वजह से खरीददार को कुछ ज्यादा पेमेंट करनी पड़ सकती हैl

ऐसा क्या हुआ कि अमिताभ ने कह डाला, मुझे इनसे लगता है डर

इस सदी के महानायक एक बार फिर से कौन बनेगा करोड़पति  के दसवें से सीजन में  दर्शकों के सामने आ रहे हैं! जल्द ही सोनी टीवी पर मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के दसवें सीजन के शुरू होने जा रहा हैl  इससे लॉन्चिंग के मौके पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन ने कहाकि उन्हें नई पीढ़ी के कलाकारों के साथ काम करते हुए डर लगता हैl यह बात सुनकर वहां पहुंचे लोग हंसने लगे!


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस सदी के सबसे फेमस चर्चित अभिनेता रहे हैं! उनको चलता फिरता एक्टिंग इंस्टिट्यूट भी कहा जाता हैl आजकल वह कौन बनेगा करोड़पति के सीजन की तैयारियों में जुटे हैl बिग बी नई पीढ़ी के कलाकारों की अभिनय क्षमता के मुरीद हैl क्योंकि अक्षर नई पीढ़ी के कलाकारों की तारीफ करते रहते हैl


ऐसा ही एक मौका Sony TV के मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के दसवें सीजन लॉन्च के मौके पर देखने को मिला, कौन बनेगा करोड़पति शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से पत्रकारों ने उनसे कुछ सवाल पूछे! उन सवालों में कुछ पसंदीदा हीरोइस के बारे में पूछा गया तो मुस्कुराते हुए जवाब दिया, की मीना कुमारी, वहीदा रहमान, नूतन और साउथ फिल्मों की अभिनेत्री सावित्री की एक्टिंग मुझे बहुत पसंद हैl
इसके साथ जब नई पीढ़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ अजीब सा जवाब दिया! उन्होंने कहा नई पीढ़ी की हीरोइन अनुष्का, दीपिका , आलिया की एक्टिंग को देखकर उनके साथ काम करने को डर लगता हैl आज की नई पीढ़ी की सोच और उनके काम करने की क्षमता कुछ अलग हैl

वहीदा जी का मैं बहुत बड़ा फैन हूंl मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे मिलेगाl रही बात मीना जी के साथ काम करने का मुझे अवसर नहीं मिलाl लेकिन नूतन जी के साथ एक फिल्म सौदागर की थी! उस समय की कई बातें मुझे याद हैl


जब अमिताभ से नई पीढ़ी की हीरोइन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की नई पीढ़ी की जो हीरोइन हैl उनमें आलिया, अनुष्का या दीपिका इतनी सक्षम कलाकार हैl कि इनके साथ काम करते वक्त मुझे डर लगता हैl ऐसा लगता है जैसे कि यह खा जाएंगे!  हमने बहुत कुछ सीखा, लेकिन आज की कलाकार इन सब बातों को बहुत जल्दी सीख लेते हैl उन्हें पता होता है कि उन्हें क्या करना हैl


बिग बी ने रणवीर,  वरुण, राजकुमार राव और सुशांत के बारे में भी बतायाl उन्होंने कहा कि इन सब का काम बहुत अच्छा हैl मैं तो इन लोगों को फूल भेजने और बधाई भेजने में लगा रहता हूंl मैं नए कलाकारों की एक्टिंग को देखकर बहुत खुश होता हूंl अच्छा लगता है आज के जमाने में इतना कंपटीशन का दौर होते हुए यह सब अच्छा काम करते हैl

Wednesday, 29 August 2018

बारिश का कहर, लंबा जाम फंसी गाड़ियां

दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही दो दिन से बारिश ने बुरा हाल कर रखा हैl गुड़गांव में जगह जगह पर पानी भरा हैl गलियों में पानी भरा पड़ा हैl गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैl लेकिन पानी का कोई निकास नहीं हैl ना सरकार इस बारे में कुछ अमल कर रही हैl

गुडगांव में पानी से चक्का जाम:
गुडगांव साइबर सिटी के नाम से जाने जाती हैl लेकिन आज बारिश की वजह से साइबर सिटी का बुरा हाल हैl जगह जगह बारिश का पानी भरा हुआ हैl जिसकी वजह से बहुत सारी गाड़ियां पानी में बंद पड़ी हैl जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया हैl


पुलिस वालों की बढ़ी दिक्कतें:
बारिश के चलते पुलिस वालों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैl क्योंकि जगह-जगह पर पानी भरने की वजह से जाम लगा हुआ हैl पुलिस मुस्तैदी से अपना काम कर रही हैl पानी के बीच में जाकर के गाड़ियों को धीरे-धीरे जाम से निकालने की कोशिश करती दिखाई दी!


गुडगांव बस स्टैंड पर भरा पानी:
गुडगांव बस स्टैंड पर बुरी तरह पानी भरा हुआ हैl जिससे आने जाने वाले सवारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैl
बस स्टैंड प्रवेश गेट और बाहर निकलने वाले रास्ते पर दोनों तरफ पानी भरा हुआ हैl जिस से पैदल यात्री ना तो बाहर निकल सकते हैं ना ही अंदर जा सकते हैl प्रशासन इस मामले पर सुस्त दिखाई दे रही हैl अभी तक कुछ समाधान नहीं हुआ हैl

Monday, 27 August 2018

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश बाढ़ के हालात

दिल्ली एनसीआर में आज रात से हो रही बारिश लोगों को कुछ गर्मी से राहत दी हैl लेकिन गर्मी से राहत के साथ-साथ बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैl दिल्ली में जगह जगह पर पानी भर गया हैl पानी इतना भर गया है कि लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत हो रही हैl यहां तक की बहुत सारी गाड़ियां पानी में फंस गई हैl जिसकी वजह से काफी लंबा जाम लग गया हैl

मिंटो रोड पर भरा पानी
दिल्ली में मिंटो रोड पर पानी भर गया हैl जिसकी वजह से वहां लंबा जाम लग गया दो गाड़ी भी वहां पर फंस गई हैl मौसम विभाग ने 2 दिन पहले ही यह सूचना जारी की थी कि 27 और 28 तारीख को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना हैl बारिश मूसलाधार हो सकती हैl
नोएडा में भी सड़कों पर पानी भरा
दिल्ली में आने वाले सभी रास्ते पानी से भर गए हैl दो फुट पानी भर गया हैl साथ ही नोएडा में भी बारिश ने हालत नाजुक कर दिए हैl नोएडा से गाजियाबाद से जो भी रास्ते दिल्ली में आ रहे हैl उन सभी रास्तों पर पानी भर गए हैl लंबा जाम लग गया हैl बारिश के चलते हो सकता है कि ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी जाम से परेशानी उठानी पड़े !
गुडगांव में भी बारिश का असर
दिल्ली से सटे गुड़गांव में भी बारिश ने अपना असर दिखा दिया हैl गुड़गांव में भी कई जगह पानी भर गया हैl जहां पर आने जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैl गुडगांव के डीएलएफ एरिया में भी काफी जगह पानी भर गया हैl
आज सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को बारिश की वजह से जाम में फसना पड़ सकता हैl क्योंकि आज रात से हो रही बारिश के कारण बहुत से सड़कों पर पानी भर गया हैl काफी जगह रास्ता जाम कर दिया हैl लंबी लंबी लाइन लग गई हैl गाड़ियां फंस गई हैं जिसकी वजह से यह स्थिति और बढ़ सकती क्योंकि बारिश अभी जारी हैl

Sunday, 29 July 2018

श्रीगंगानगर में बड़ा हादसा, शेड की छत गिरने से ढाई सौ लोग घायल

श्रीगंगानगर राजस्थान में ट्रैक्टर प्रतियोगिता के दौरान एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। जहां पर बहुत लोग ट्रेक्टर रेस प्रतियोगिता देखने के लिए आए हुए थे। जहां पर लोग दर्शक दीर्घा में बैठे हुए थे। जहां पर जो शेड बना हुआ था। उस उस शेड पर लोग क्षमता से ज्यादा बैठे हुए थे। जिसकी वजह से वह शेड गिर गया और बहुत बड़ा हादसा हो गया।
करीब ढाई सौ लोग घायल:
धानमंडी में बनने शेड से करीब ढाई सौ लोगों के गिरने से घायल होने की जानकारी मिली है। जो शेड गिरा उस पर करीब 300 से ज्यादा लोग उस शेड पर चढ़े हुए थे। जिसकी वजह से वह  टीन शेड छत धड़धडा कर गिर गई। और करीब 260 लोग जख्मी हो गए।
घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में दाखिल कराया:
घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इस हादसे के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। भगदड़ की वजह से भी काफी लोगों को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
क्षमता से अधिक लोगों के कारण शेड गिरा :
यह घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ है। जहां पर एक ट्रैक्टर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां पर बहुत लोग पहुंचे हुए थे। इस दौरान वहां धान मंडी में बनी एक टीन शेड पर क्षमता से कहीं अधिक लोग छत पर चढ़ने की वजह से यह हादसा हो गया और शेड धड़धडा कर गिर गया।
पुलिस के मुताबिक:
एडिशनल SP ने बताया कि यह ट्रैक्टर प्रतियोगिता गलत तरीके से की जा रही थी। इस ट्रैक्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम की कोई भी इजाजत नहीं ली गई थी। ना ही प्रशासन को इसकी खबर थी। एडिशनल SP ने प्रशासन की चूक माना है। कहा है कि यह एक प्रशासन की अचूक है।

Sunday, 8 July 2018

यूपी के जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या 10 गोलियां मारी

यूपी के जेल में एक पूर्वांचल कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गईl इस कैदी को डॉन मुन्ना बजरंगी के नाम से जाना जाता हैl यह कैदी एक बीजेपी नेता की हत्या के मामले में सजा काट रहा थाl आज इस की पेशी होनी थीl इस वजह इसको कल रुड़की से बागपत जेल में लाया गया थाl

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 8 जुलाई को रुड़की की जेल से बागपत जेल में शिफ्ट किया गया थाl क्योंकि आज इस की पेशी होनी थीl यह कैदी एक बीजेपी नेता की हत्या में कैद सजा काट रहा थाl जिस व्यक्ति पर इसकी हत्या का आरोप लगा हैl वह भी जेल में ही सजा काट रहा थाl उस व्यक्ति का नाम कुख्यात  अपराधी सुनील राठी हैl


यूपी की जेल में कुख्यात अपराधी डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप एक दूसरे कुख्यात अपराधी पर लगा हैl जिसका नाम सुनील राठी आपको बता देंl कि कुछ समय पहले मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने यह बताया थाl कि उसके पति की जान को खतरा हैl लेकिन उसके बावजूद भी सरकार ने इस बात पर अमल नहीं कियाl इसी के तहत उसकी हत्या कर दीl


मुन्ना बजरंगी की हत्या में कार्रवाई :
मामले की न्यायिक जांच के आदेश यूपी सरकार ने दिए, बागपत जेल के कर्मचारी सस्पेंड. इस कार्रवाई में डिप्टी जेलर शिवाजी यादव और जेलर उदय प्रताप सिंह दोनों को सस्पेंड कर दिया गया हैl इसके साथ हेड वार्डन अरजिंदर सिंह सस्पेंड, माधव कुमार सस्पेंड वार्डन मामले की जांच के आदेश दिएl योगी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में योगी ने जांच के आदेश दिएl

राजस्थान में एक बड़ा सड़क हादसा, बस-डंपर की टक्कर, 12 लोगों की मौत

अजमेर राजस्थान में एक बड़ा दर्दनाक रोड हादसा हो गयाl इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गईl अजमेर में बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर टक्कर हो गईl इस आमने-सामने टक्कर में बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा खत्म हो गयाl

बताया जाता है कि इस सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गईl जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैंl घायलों का इलाज नजदीकी JLN हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैl राजस्थान सरकार की तरफ से मृतक परिवारजनों को ₹50000 और घायल व्यक्ति के परिवारजनों को ₹10000 की सहायता देने की बात कहीं हैl




प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआl उस वक्त एक डंपर पर रॉन्ग साइड से आ रहा थाl और सामने से आ रही बस में टक्कर मार दीl टक्कर इतनी जोरदार थीl की बस का एक हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गयाl


जब इस दुर्घटना की जोरदार आवाज सुनी तो लोगों में हाहाकार मच गयाl देखते ही देखते सड़क पर कोहराम मच गयाl यह हादसा एक डंपर रॉन्ग साइड आने की वजह से हुआl बस के ड्राइवर ने काफी कोशिश की बस को बचाने की लेकिन ऐसा नहीं हो सकाl और यह बहुत बड़ा हादसा हो गयाl जिसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल हैl इस दुर्घटना में 12 लोग अपनी जान गवा बैठेl जबकि 21 लोग अपनी जीवन जिंदगी बचाने के बीच झूल रहे हैl

अपनी मर्जी से दवाइयां लेना, जानलेवा हो सकती है

खबर दिल्ली से है एक 16 साल के बच्चे ने अपनी मर्जी से लूज मोशन की दवाई खा लेने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गईl वह कोमा में पहुंच गयाl जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो वह बेहोश थाl काफी दिनों तक इलाज के बाद उसकी तबीयत में अभी कुछ सुधार हुआ हैl लेकिन दवा के साइड इफेक्ट की वजह से बच्चा काफी तनाव में हैl काफी घबराया हुआ हैl किसी से ठीक से बात तक नहीं कर रहा हैl



जब डॉक्टरों ने बच्चे से दवाई के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मैंने अपनी मर्जी से लूज मोशन की दवाई खाई थीl उसके बाद मुझे चक्कर आने लगे और मैं बेहोश हो गयाl


डॉक्टरों का कहना है कि सेल्फ मेडिकेशन यानी अपनी मर्जी से दवा खाने का यह नतीजा हुआ हैl कभी भी किसी भी बीमारी में व्यक्ति को अपनी मर्जी से दवाई नहीं खानी चाहिएl डॉक्टर ने कहा कि शुक्र है कि उसके ब्रेन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा. अगर दवा का डोज हैवी होता तो जान को भी खतरा हो सकता थाl जान जा सकती थीl

गंगाराम हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ने बताया, की दवाई की डोज से बेहोशी की स्थिति में बच्चे को अस्पताल लाया गया थाl उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह कोमा में चला गया थाl उसे तुरंत वेंटीलेटर पर लिया और आईसीयू में एडमिट कर दिया गयाl


उसे कुछ दिनों से लूज मोशन हो रहे थेl उसके बाद बच्चे ने अपनी मर्जी से मेट्रोनिडाजोल दवाई खा ली थीl जिसके बाद उसकी यह स्थिति हो गईl डॉक्टर ने बताया कि मेट्रोनिडाजोल दवाई खाने से इस के दिमाग में स्वेलिंग आ गई थीl इस वजह से वह कोमा में चला गया थाl बच्चे ने बताया कि उसने यह तीन चार बार दवाई खाई थीl डॉक्टर ने बताया कि दवाई की वजह से ब्रेन के अंदर डेंटेड न्यूक्लियस डैमेज हो गया हैl अभी बच्चे को काफी बेड रेस्ट की आवश्यकता हैl ताकि वह जल्दी से स्वस्थ हो सकेl

Friday, 6 July 2018

फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम! बढ़ सकती है महंगाई.

आखिरकार फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम! यह आप लोगों के लिए बहुत बुरी खबर हैl  पेट्रोल डीजल के रिटेल दामों में बढ़ोतरी का दौर फिर से शुरू हो गया हैl आपको बता दें कि 29 मई के बाद इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की ऊंची कीमतों के चलते गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ा दिए हैंl

आने वाले समय में आपको पेट्रोल-डीजल में और भी काफी की कीमत बढ़ने का झटका लग सकता हैl पेट्रोल डीजल की मार आपके बजट को बिगाड़ सकती हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार अबकी बार पेट्रोल डीजल की मार बहुत भारी पड़ने वाली हैl अबकी बार पेट्रोल डीजल का रेट लगभग ₹4 से ₹5 बढ़ सकता हैl जो महंगाई को साथ लेकर आएगाl


दूसरी तरफ एक्सपर्ट का कहना है कि क्रूड के दाम बढ़ने की आशंका हैl ऐसे में पेट्रोल डीजल की कीमतों में और भी तेजी से वृद्धि हो सकती हैl यह भी संभव हैl की यह हालात कुछ दिनों तक बरकरार रह सकती हैl अभी क्रूड के दाम $80 प्रति बैरल पर जा सकते हैl ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ समय के लिए बढ़ोतरी हो सकती हैl


पिछले कुछ दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमत $71 प्रति बैरल से बढ़कर $78 प्रति बैरल तक पहुंच गई हैl इसके चलते तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी की.  ऑयल कंपनी के एक उच्च अधिकारी ने बताया: पेट्रोल और डीजल दोनों सरकारी नियंत्रण से बाहर हो चुके हैंl ऐसे में इन दोनों में नुकसान उठाने का सवाल ही नहीं उठता!  ऐसे में क्रूड के इंटरनेशनल प्राइज के हिसाब से देश में पेट्रोल और डीजल रेट में बढ़ोतरी होती रहेंगीl ऐसे में कीमतों को लेकर किसी प्रकार के समझौते का सवाल ही नहीं उठता. आने वाले समय में और भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैंl इसमें कोई आशंका नहीं हैl

Wednesday, 4 July 2018

सोनाली बेंद्रे को हुआ कैंसर, इलाज के लिए पहुंची न्यूयॉर्क

जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर हो गया हैl यह सोनाली बेंद्रे की फैंस के लिए बुरी खबर हैl बड़े-बड़े फिल्म अभिनेता के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इतने दिनों बहुत कठिन परिस्थितियों में हैl 


सोनाली बेंद्रे को कैंसर हो गया हैl सोनाली बेंद्रे ने शाहरुख खान, अजय देवगन जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करके कई हिट फिल्में दी हैंl

सोनाली बेंद्रे ने अपनी बीमारी की खबर खुद सोशल मीडिया पर दी हैl सोनाली बताया है कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर हो गया हैl मेरे परिवार ने तुरंत ही हमने इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया हैl


सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि 'जब आप अपने जीवन से खुशियों की उम्मीद रखते हैं, तो वह एक जोरदार झटका देती हैl' फिर उन्होंने बताया कि हाल ही में मुझे पता चला है कि मुझे हाई ग्रेड कैंसर हैl मेरे साथ मेरे दोस्त और मेरा परिवार हैl मैं उनकी शुक्रगुजार हूंl


अभी मेरे पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं हैl अब मुझे डॉक्टर की सलाह के अनुसार तुरंत ही न्यूयॉर्क जाकर इलाज कराना हैl अब मेरा पूरा इलाज न्यूयॉर्क में ही होगाl मैं इस मुस्किल घड़ी से निकलने की कोशिश करूंगी l



पिछले कुछ दिनों में मुझे लोगों का बहुत प्यार मिलाl इस प्यार को पाकर मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब समझती हूंl इस मुश्किल घड़ी में मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा हैl मैं अपने फैंस का भी धन्यवाद करती हूंl जिन्होंने मुझे इतना प्यार दियाl हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सोनाली बेंद्र शीघ्र ही स्वस्थ होकर लौटे.

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: आज से दिल्ली में चलेगा केजरीवाल का राज

आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए बताया गयाl कि दिल्ली राज्य में एक व्यक्ति को सारी शक्तियां नहीं दी जा सकतीहैंl दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा निर्वाचित उपराज्यपाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री को मिलकर काम करना चाहिएl इसके साथ ही उपराज्यपाल को कुछ अपनी सीमाएं बताई गईl

ज्यादातर फैसला दिल्ली राज्य मुख्यमंत्री केजरीवाल के हक में गयाl अब केवल तीन अधिकार ही उपराज्यपाल के पास होंगेl इसके अलावा ज्यादातर फैसले अरविंद केजरीवाल भी सकते हैंl उपराज्यपाल के हक में लैंड,  पब्लिक आर्डर और पुलिस डिपार्टमेंट रहेंगे l




जानकारी के मुताबिक : अब दिल्ली के मुख्यमंत्री जनता के प्रति जवाब दे होंगेl अब उनको देखना है कि वह कैसे दिल्ली में काम करते हैंl अब वह अपने तौर तरीकों से जनता के लिए नई नीति , तरीके अपना सकते हैंl काम कर सकते हैंl
अब उपराज्यपाल दिल्ली सरकार द्वारा गई भेजी फाइलें ज्यादा दिनों तक नहीं रोक सकेंगेl अब भेजी फाइलें उनको जल्दी ही पास करना होगाl कुछ ऐसी फाइलें हैंl जिन पर सहमति नहीं बनती हैl तो उनको तुरंत राष्ट्रपति हाउस भेजना होगाl


यह भी पढ़ें  : ₹1 के चक्कर में बैंक ने रोका, 3:30 लाख का सोना


सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कहा कि जनता द्वारा चुनी हुई सरकार की ही जवाबदेही बनती हैl कि वह अच्छे से काम करेंl सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल को उनके काम में सहयोग देने को कहा हैl सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनी हुई सरकार के पास अधिकार होना जरूरी हैl संविधान के अनुच्छेद 239 एए के तहत पब्लिक ट्रस्ट का प्रावधान हैl यानी दिल्ली में चुनी हुई सरकार जवाब दे होगीl

Tuesday, 3 July 2018

इस बैंक ने रोका ₹1 के चक्कर में 3.5 लाख का सोना

यह अजीब तरह का जिक्र एक तमिलनाडु के बैंक का हैl जिसमें तमिलनाडु के एक बैंक पर एक ग्राहक को छोटी सी बात के लिए परेशान करने का आरोप लगा हैl ग्राहक ने आरोप लगाया है,  कि महज ₹1 के लिए 'एक कोआपरेटिव बैंक ने उन पर 1रूपए की डिफाल्ट का आरोप लगाकर, 3.5 लाख रूपय का सोना जप्त कर लिया हैl' उसे वापस नहीं दिया जा रहा हैl


आपको बता दें कि यह मामला अब हाईकोर्ट में पहुंच गया हैl कांचीपुरम कि पीड़ित कस्टमर सी कुमार ने दावा किया, कि एक कॉपरेटिव बैंक ने ₹1 के डिफाल्ट का आरोप लगाकर उनका रखा गिरवी (169 ग्राम) ₹3.5 लाख का सोना बैंक ने जप्त कर लिया हैl जो कि उसे वापस नहीं दिया जा रहा हैl


कुमार ने दावा किया :
जब मैं ₹1 का भुगतान करने गया तो वहां के कर्मी मुझे परेशान करने लगे मैंने उन को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं समझ पाए मुझे परेशान करने लगे l इसके बाद ग्राहक सी कुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैl




सी कुमार याचिकाकर्ता के वकील के मुताबिक कुमार ने बैंक से कई बार गहने लौटाने और पेंटिंग ₹1 स्वीकार करने की अपील कीl लेकिन बैंक ने परेशान करना नहीं छोड़ाl उसको उसी तरह से परेशान करते रहेl याचिका दायर कर्ता के वकील ने बताया कि पुलिस ने भी बैंक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया हैl लेकिन अब तक उनको कहने वापस नहीं मिले हैl


सी कुमार का कहना है कि उनका गिरवी रख कर गहना उस शायद उनके पास नहीं हैl मुझे गहनों की सुरक्षा को लेकर शक हैl इसलिए अब उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैl c कुमार का कहना है कि मैं कई बार बैंक गयाl कई बार बैंक कर्मचारियों से बात की,  लेकिन वह मुझे इसी तरीके से परेशान करते रहेl




हाई कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की, जस्टिस टी राजा ने सरकारी वकील को 2 सप्ताह के भीतर अथॉरिटी से निर्देश देने को कहा हैl ताकि इस फैसले की अगली सुनवाई की जाएl उसका कहना उसे वापस मिल जाए l

Monday, 2 July 2018

मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के करीब हादसा , गोखले ब्रिज का हिस्सा गिरा

मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन के करीब हादसा, करीब सुबह 7:30 बजे हुआl रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, गोखले फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरा! पश्चिमी रेलवे की ट्रेन रोकी गईl ब्रिज का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिर गयाl मलबे के नीचे कुछ लोग दबे होने की आशंका हैl अभी राहत कार्य जारी हैl


बताया जाता है कि मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैंl अंधेरी ईस्ट को वेस्ट से जोड़ने वाली लाइन को बंद कर दिया गया हैl मुंबई रोड ब्रिज का स्लैप गिर गया हैl ब्रिज गिरने की वजह से यह यातायात ठप हो गया हैl  2 लोगों के जख्मी होने की सूचना मिली हैl बारिश के चलते हैं हादसा हुआl


हादसे में मलबे में कुछ लोग दबे होने की आशंका हैl फायर ब्रिगेड ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हैl अंधेरी ईस्ट वेस्ट को जोड़ने वाली ट्रेन को बंद कर दिया गया हैl अंधेरी से विरार लोकल सेवा बंद कर दिया गया हैl अंधेरी स्टेशन रोड ओवर ब्रिज का हिस्सा गिर गया हैl


जिसकी वजह से यातायात ठप हो गयाl यह हादसा बारिश के कारण हुआ हैंl गोखले रोड ओवर ब्रिज नाम का हिस्सा गिर गया हैl जिसका हिस्सा पटरी पर गिर गया हैंl जिससे यह हादसा हो गया हैl यह हादसा बहुत बड़ा भी हो सकता थाl यह हादसा बारिश की वजह से हुआl

11 लोगों की मौत का रहस्य गहराया, सामने आया एक बाबा का नाम

अंधविश्वास के चलते आत्महत्या, एक बाबा की तलाश हैl बताया जाता है कि बुराड़ी में मिले 11 लोगो के शवों के पीछे एक बाबा का हाथ हो सकता हैl कुछ समय से यह परिवार बाबा से संपर्क में थाl अब इस बाबा की तलाश जारी हैl


घर के किसी कोने में छोटी से मंदिर के पास मिले रजिस्टर में लिखा हुआ थाl की मोक्ष की प्राप्ति मोक्ष की प्राप्ति के लिए
1.  बड़ की पूजा करना
2.  सभी के आंखों पर और मुंह पर पट्टी बांध के रखना
3.  हाथों को पीछे बांध के रखना
4.  यह काम 12:00 से 1:00 के बीच करना
5.  शनिवार की रात करना

1 जुलाई 2018 को हुए बुराड़ी इलाके में जो घटना हुई जिसमें 11 लोगों के शव लटके हुए मिलेl जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गईl पुलिस के मुताबिक पहले ही मामले में आत्महत्या का केस बता रही हैl लेकिन घर के दरवाजे खुला होना भी दूसरी तरफ इशारा करता हैl हो सकता है यह कोई साजिश होl

लेकिन घर के किसी मंदिर से एक रजिस्टर मिला हैl जिसमें मोक्ष की प्राप्ति के लिए कुछ तर्क दिए गए हैंl हो सकता है इसके पीछे अंधविश्वास होl कुछ लोगों का कहना है कि यह अंधविश्वास के चलते उन्होंने आत्महत्या की हैl

कुछ समय से यह परिवार एक बाबा से जुड़े हुए थेl अब उस बाबा की तलाश जारी हैl रजिस्टर में लिखा हुआ थाl की मोक्ष की प्राप्ति, उसके बाद उसमें लिखा था की अपने आंखों पर पट्टी बांधनी हैl मुंह पर पट्टी बांधनी हैl दोनों हाथ बांधने हैl एक जगह यह भी लिखा था कि बेबी ज्यादा देर नहीं खड़ी हो सकती तो उसको अलग कमरे में लिटा दिया जाएl इन्हीं सब बातों से लगता है कि यह है अंधविश्वास के चलते आत्महत्या हैl 11 लोगों की मौत अभी तक रहस्य बना हुआ हैl

Sunday, 1 July 2018

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गएl जबकि भूकंप की रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गईl दिल्ली से 45 किलोमीटर दूर सोनीपत रहा भूकंप का केंद्र.


हरियाणा में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गएl आज यानी कि रविवार के दिन करीब 3:37 पर भूकंप के झटके महसूस किए गएl




जबकि बताया जाता है कि भूकंप केंद्र सोनीपत रहा हैl रोहतक, पानीपत, सोनीपत में काफी जगह भूकंप के झटके महसूस किए गएl अभी तक कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं हैl


भूकंप ज्यादा गति का नहीं थाl दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गएl भूकंप 4.0 प्रगति वाला थाl ज्यादा नुकसान नहीं हैl दिल्ली एनसीआर यूपी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गएl उत्तर प्रदेश में भी काफी जगह भूकंप के झटके महसूस किए गएl भूकंप के हल्के झटके महसूस होने पर लोग अपने घरों से बाहर निकल आएl अभी तक कोई जान माल का नुकसान नहींl

Saturday, 30 June 2018

दिल्ली में मिली 11 डेड बॉडी, सभी छत की ग्रिल पर लटके हुए थी हत्या का शक

दिल्ली के बुराड़ी नगर इलाके में एक दुख भरी खबर हैl एक ही परिवार के 11 लोगों के शव मिले हैंl सभी शव उनकी घर की छत की ग्रिल पर लटके हुए थेl जिनमें 7 महिलाएं और 11 पुरुष के शव हैंl



पुलिस के मुताबिक आत्महत्या हैl जांच जारी हैl शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा हैl लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही हैl




पुलिस ने बताया कि सभी लोगों के मुंह पर पट्टी बंधी हुई थीl आंखों पर पट्टी बंधी हुई थीl साथ में यह भी बताया जा रहा है कि उन लोगों के हाथ और पैर भी बंधे हुए थेl हाथ पैर बंधे होने के कारण यह एक हत्या का मामला भी बताया जा रहा हैl


आसपास के लोगों को कहना है कि परिवार बहुत ही शांत स्वभाव वाला थाl इनकी फर्नीचर की दुकान, किराने की दुकान और दूध का व्यापार भी थाl यह बताया जा रहा है कि इस ललित भाटी नाम का व्यक्ति का घर हैl जहां पर यह घटना घटी हैl इसमें यह भी बताया गया कि इसमें एक वृद्ध महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ थाl



पुलिस मौके पर पहुंच चुकी हैl सभी जांच जारी हैl अभी फॉरेंसिक जांच टीम अपनी जांच में जुटी हैl जल्दी इस घटना की असलियत का पता लग जाएगाl यह बहुत दुखद घटना हैl

दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों के शव मिले, सभी शव लटके हुए थे!

दिल्ली के बुराड़ी में 11 लोगों के शव मिले, सभी शव लटके हुए थेl बताया जाता है की यह आत्महत्या हैl लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी हैl यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह सुसाइड है ?


पुलिस के मुताबिक जांच में तो ऐसा ही लगता है कि यह आत्महत्या हैl पुलिस के मुताबिक सभी के आंखों पर और मुंह पर पट्टी बंधी हुई थीl और सभी शव लटके  हुई थीl जिनमें 7 महिलाएं और चार पुरुष हैंl यह भी बताया जाता है कि फर्नीचर और दूध के काम से जुड़े हुए थेl यह सब दूध और फर्नीचर का काम करते थेl




दिल्ली के बुराड़ी में एक घर से मिले 11 सभी लटके हुए थे इससे अंदाजा लगाया जा रहा हैl कि यह आत्महत्या हैl अभी कुछ कहा नहीं जा सकताl सभी एंगल से जांच की जा रही हैl




आसपास के लोगों से इनके बारे में पूछा जा रहा है कि आखिर बार कब देखा गया थाl फर्नीचर का काम थाl जहां पर हो सकता है इनको कुछ नुकसान हुआ हो,   दूसरा दूध का काम भी थाl अभी जांच जारी हैl सभी लोगों के मुंह पर और आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी सभी शव लटके हुए थेl

Friday, 29 June 2018

ऐसे बची मजदूरों की जान, पायलट की समझ बूझ से हादसा टला

गुरुवार को मुंबई में हुए प्लेन क्रैश में विमान में मौजूद चारों क्रू मेबंर्स की मौत हो गईl अगर वह चाहते तो अपनी जान बचा सकते थेl लेकिन उस स्थिति में विमान रिहायशी इलाकों पर गिर जाता, इससे तमाम लोगों की जान जा सकती थीl इसीलिए प्लेन के पायलट ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए, रिहायशी इलाकों को बचाते हुए एक खाली जगह पर उतारने की कोशिश की!



दरअसल हादसे के वक्त यह विमान आवासीय इलाके के ऊपर से गुजर रहा थाl ऐसे में पायलटों ने विमान को वहां से हटाकर किसी सुरक्षित जगह पर उतारने की कोशिश की थीl लेकिन ऐसा नहीं हो पाया l

मुंबई की भीड़भाड़ इलाके घाटकोपर में गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे परीक्षण उड़ान पर निकला, एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गयाl इस हादसे में क्रू मेंबर्स के 4 मेंबर की मौत हो गईl हादसा जागृति बिल्डिंग के पास हुआl जहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम चल रहा थाl


इस हादसे में पायलट, को-पायलट और दो इंजीनियरों के अलावा एक राहगीर व्यक्ति की मौत हो गईl जो विमान से गिरते जलते इंधन की चपेट में आ गयाl

बताया जाता है
कि यह पायलट की सूझबूझ से एक रिहायशी इलाके से दूर ले जाया गयाl ताकि अन्य लोगों की जान बचाई जा सके! क्योंकि जिस वक्त यह हादसा हुआ यह प्लेन रिहायशी इलाके से जा रहा थाl विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया हैl जांच जारी हैl उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैंl


पायलट ने दिखाई सूझबूझ
एक चश्मदीद के मुताबिक पायलट ने बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए विमान को ऐसी जगह लैंडिंग कराने की कोशिश की जहां पर लोग ना हों,  लोगों की जान बचाई जा सके l जहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा थाl वहां पर लंच टाइम थाl मजदूर लंच करने गए हुए थेl यहां पर पायलट ने खाली प्लॉट देखकर विमान नीचे उतार दियाl

Thursday, 28 June 2018

मुंबई के घाटकोपर के सर्वोदय नगर में चार्टर्ड विमान हादसा

मुंबई के घाटकोपर के सर्वोदय नगर में चार्टर्ड विमान. इस हादसे में दो पायलट, दो इंजीनियर और एक राहगीर की मौत हो गईl चार्टर्ड विमान पायलट की सूझबूझ से कम आबादी की जगह गिरा. पायलट ने बहुत ही सोच समझकर विमान बहुत दूर लेकर गयाl आबादी के क्षेत्र से दूर लेकर गया उसके बाद एक बड़ी इमारत से टकराया.


इसके बाद इसमें आग लग गईl यह विमान जुहू हेलीपैड से उड़ा थाl और विमान की उड़ान भरने के 6 मिनट के बाद विमान क्रैश हो गयाl हादसा कैसे हुआl यह साफ नहीं हो पाए हैl लेकिन ब्लैक बॉक्स मिल गया हैl


जिस जगह विमान गिरा.  वहां बिल्डिंग बन रही है और गनीमत यह रही कि इस बिल्डिंग में कोई रहता नहीं थाl जिस जगह विमान गिरा वहां नई बिल्डिंग बन रही थीl अभी तक 5 लोगों की मरने की सूचना हैl

इस चार्टेड प्लेन में जो 5 लोग मरे थेl उन लोगों की डेड बॉडी निकाली गई हैंl उनकी डेड बॉडी बहुत बुरी हालत में मिली हैl जिस जगह विमान हादसा हुआ हैl वहां पर बिल्डिंग बन रही थीl गनीमत रही कि आस-पास में कोई भीड़ भाड़ का इलाका नहीं थाl


चश्मदीद बताते हैं कि चार्टर्ड प्लेन लड़खड़ाता हुआ आ रहा थाl और हमने देखा कि पायलट ने एक खाली जगह में विमान को उतार दियाl जबकि बताते हैं कि यह सड़क भीड़ रहती हैl आज बारिश की वजह से यहां पर भीड़ नहीं थीl अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता थाl चार्टर्ड प्लेन में 12 लोगों की बैठने की क्षमता थीl जबकि इसमें 4 लोग ही सवार थेl

जुलाई के महीने में कर कर सकते हैं सगाई! प्रियंका-निक

चोपड़ा इन दिनों अपनी दोस्त निक जोंस के साथ गोवा में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं और कुछ दिन पहले भी यह खबर आई थीl कि प्रियंका चोपड़ा निक जोंस के साथ शादी करना चाहती हैंl यह फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली ख़बर हैl कि प्रियंका चोपड़ा अगले महीने इस तारीख को सगाई कर सकती हैl



खबरों के मुताबिक कुछ समय पहले निक जोंस ने कहा थाl कि मैं प्रियंका चोपड़ा को अपना हमसफर बनाना चाहता हूंl उसी दिन से यह अटकले लगाई जा रही थीl की प्रियंका और निक जॉन दोनों जल्दी शादी करने वाले है



हाल ही के कुछ दिनों में निक जोंस ने प्रियंका के परिवार वालों के साथ डिनर किया था और अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया उसी से इनकी रिलेशनशिप ऑफिशल मान लिया गयाl


डिनर के दौरान एक वीडियो शूट किया गया थाl जिसमें प्रियंका उनकी ओर दौड़ी चली आ रही हैl यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैl जिसके बाद से इन्हें नए हॉट कपल के तौर पर देखा जाने लगा हैl इनकी लगातार मुलाकात और डिनर की डेट्स के मुताबिक सुनने में आया है कि दोनों इस साल अगले महीने सगाई कर सकते हैंl




एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने दोनों से मुंबई आकर मिलने के बाद कहा दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में फैसला ले चुके हैंl प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी यह बात क्लियर कर दी है कि यह इन दोनों के आपस की बातें हैंl एक दूसरे को समझ गए हैंl जान गए हैंl यह शादी करने की इच्छुक हैl तो हमें बहुत खुशी होगीl

Sunday, 24 June 2018

क्या आप उदास रहते हैं, तो हो सकता डिप्रेशन : यह पढ़े

अगर आप छोटी-छोटी बातों को लेकर उदास होकर बैठ जाते हैं और लंबे समय तक किसी से बात नहीं करते हैंl तो यह कोई मामूली बात नहीं हैंl देखने में आता है कि उदास तो हम सभी लोग हो जाते हैं लेकिन जल्द ही हम नॉर्मल हो जाते हैंl लेकिन उदासी अगर लंबे समय तक चलती हैंl तो इसका असर हमारी जिंदगी पर पड़ना शुरू हो जाता हैl और धीरे-धीरे यह उदासी हमें डिप्रेशन में भी डाल सकती हैl


ऐसे पहचाने डिप्रेशन को :
फिजिकली तौर पर देखें तो :-
1. ज्यादा देर तक यानी लगातार ज्यादा थकान रहना
2. वजन अचानक बढ़ जाना यह अचानक काम हो जाना
3. सिर दर्द रहना और बदन दर्द की शिकायत लगातार बने रहना यह डिप्रेशन की पहचान हैl

साइक्लोजिकल :-
1. खुद को कोसते रहना
2. नेगेटिव बातें करना
3. ज्यादातर उदास या परेशान रहना
4. किसी से बातें ना करना
5. हर किसी से बच कर रहना
6. चिड़चिड़े स्वभाव हो जाना
7.खुशी के मौके पर भी दुखी रहना

बायोलॉजिकल देखें तो :-
1. खूब सोना ज्यादा देर तक सोना या बिल्कुल नहीं सोना यह भी परेशानी के करण 
2. भूख कम लगना या ज्यादा लगना यह भी दिक्कत हो सकती हैl


किस डॉक्टर को दिखाएं :
आप अगर किसी व्यक्ति को आप देखें कि 15 से 20 दिन तक वह उदास दिख रहा हैl या शांत रहता हैl किसी से बातें नहीं करता तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिएl जिस तरह हम अन्य बीमारी हो जाने पर डॉक्टर के पास जाते हैंl जैसे:- कि ब्लड प्रेशर, थायराइड की बीमारी हो जाने पर हम डॉक्टर के पास जाते हैंl इसी तरह डिप्रेशन के लिए डॉक्टर के पास जाना बहुत जरूरी हैl उसे इसके बारे में जानकारी देना बहुत जरूरी हैl इसके लिए सायकायट्रिस्ट से मिल सकते हैंl अगर बीमारी बहुत बड़ी नहीं है तो साइलोजिस से मिलने की सलाह दी जाती हैl सायकायट्रिस्ट काउंसलिंग के साथ-साथ मरीज को दवाई भी देता हैl अच्छी-अच्छी सलाह भी देता हैl


तुरंत हमें एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और उसके द्वारा बताए गए सारे नियम पर हमें विचार करना चाहिएl अमल करना चाहिए और रेगुलर दवाई लेनी चाहिएl ताकि हम डिप्रेशन की बीमारी से जल्द छुटकारा पा सके. हमें खुशनुमा माहौल में रहना चाहिएl म्यूजिक इत्यादि सुनते रहना चाहिएl

Saturday, 23 June 2018

अब आतंकियों को दफनाया नहीं जलाया जाएगा?

अब सरकार से यह मांग उठने लगी हैl कि अब आतंकवादियों को मार गिराने के ठिकाने पर ही उनको जला दिया जाए l यहां तक कहा गया है


कि आप उन को दफनाने की बजाय उन को जलाया जाए l अब क्या होता था कि आतंकवादियों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाता थाl लेकिन अब यह बदलाव किया जाना संभव हो गया हैl


अब आतंकवादियों को जहां पर मुठभेड़ में मारा जाएगाl उसी जगह उसको जला दिया जाएगाl सरकार का मानना है कि आतंकवादियों के शव उनके परिवार वालों को सौंप दी जाने के बाद उनका अंतिम संस्कार उनकी रीति रिवाज के अनुसार करते हैl जिसमें आतंकवादी शामिल होते हैl और नए आतंकवादी पैदा करने के लिए उकसाते हैंl




जब से BJP-PDP से अलग हुई हैंl उस के तेवर कुछ अलग हो गए हैंl सेना को छूट मिल गई है कि आतंकवादियों का सफाया किया जाए और उन आतंकवादियों को जहां भी मारो उसी जगह उनको जला दिया जाएl सेना की तरफ से आप यह क्लियर कर दिया गया हैl कि अब आतंकवादियों का सफाया निश्चित हैl

Thursday, 21 June 2018

डॉक्टर मशहूर गुलाटी की हुई वापसी, मचाएंगे धमाल

सुनील ग्रोवर काफी दिनों से छोटे पर्दे से नदारद नजर रहे थेl  दर्शको के लिए बड़ी खुशखबरी हैl कि सुनील ग्रोवर  (डॉक्टर मशहूर गुलाटी) जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आएंगेl



 आपको बता दें कि द कपिल शर्मा शो के ऑफ होने के बाद यह किरदार स्मॉल स्क्रीन पर नजर नहीं आया l यही कारण है, कि फैंस डॉक्टर गुलाटी को काफी मिस कर रहे थेl मगर अब उनके फैंस का इंतजार हुआ खत्मl


जल्द ही सुनील ग्रोवर सलमान खान की रियलिटी टीवी 'शो दस का दम' में अपने किरदार डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में ही नजर आने वाले हैंl सलमान खान के इस रियलिटी शो दस का दम में बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ भी मौजूद रहेंगीl




हमने सुनील ग्रोवर से पूछा कि बहुत दिन से आप कहां थेl तो उन्होंने बताया कि कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता हैंl मेरी कुछ मजबूरियां थीl जो कि मैं अपने फ्रेंड से दूर रहा l अब मैं अपने फैंस को नाराज नहीं करूंगा l  सलमान खान के रियलिटी शो जिसका नाम दस का दम हैl मैं जल्दी उसमें आऊंगा  l

पासपोर्ट कर्मचारी ने कहा, धर्म अलग, नहीं बनेगा पासपोर्ट!

यूपी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई हैl घटना लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस की हैl जहां पर एक दंपति अपना पासपोर्ट बनवाने गए थेl लेकिन वहां एक पासपोर्ट कर्मचारी की वजह से अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गईl जो कि पासपोर्ट कर्मचारी को महंगा पड़ाl


जानकारी के मुताबिक एक दंपत्ति ने पासपोर्ट में पासपोर्ट की अर्जी दीl कि उन्हें उनका पासपोर्ट बनाया जाए, लेकिन पासपोर्ट की अर्जी देने वाले एक दंपत्ति को केवल इसलिए पासपोर्ट देने से मना कर दिया गयाl क्योंकि उनके नाम और धर्म अलग थेl


दंपत्ति का आरोप है कि इसलिए कर्मचारी ने उन दोनों को पासपोर्ट ऑफिस को जलील कियाl और हमें धर्म बदलने का सुझाव देने लगा l उधर पासपोर्ट ऑफिस के एक अधिकारी का कहना है कि ऐसा मामला सामने आने पर उन्होंने दंपत्ति से केवल शादी का हलफनामा मांगा थाl जो कि पासपोर्ट जारी करने के लि जरूरी दस्तावेज की तरह इस्तेमाल किया जाता हैl

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अनस और तनवी सेठ ने साल 2007 में शादी की थीl दंपति का आरोप है कि पासपोर्ट ऑफिस में काम करने वाले अफसर ने मोहम्मद अनस को अपना धर्म बदलने की नसीहत दीl कहा कि आपको यह करना अनिवार्य हैl


इस मामले की जानकारी दंपति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पीएम को ट्वीट करके दी और उन्होंने गुजारिश की कि इस मामले को देखा जाए और हमें पासपोर्ट दिलाया जाएl आज के इस दौर में धर्म के नाम पर भारत पिछड़ रहा हैl कोई ना कोई किसी राज्य में धर्म के नाम पर छोटी-छोटी घटनाएं मिलती रहती हैंl इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देने की जरूरत हैl

Tuesday, 19 June 2018

पत्नी की दाढ़ी, आवाज मर्द जैसी, मुझे नहीं रहना साथ! कोर्ट: साथ रहना पड़ेगा

आज के इस दौर में हर कोई व्यक्ति चाहता हैl कि उसका लाइफ पार्टनर सुंदर,  सुशील और शुद्ध वाणी वाला हो, ताकि उसकी जीवन को आनंदमय बना सकेl लेकिन गुजरात के अहमदाबाद से एक दिलचस्प  मामला सामने आया हैl मामला यह है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील की,  जिसमें उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी के चेहरे पर दाढ़ी उग रहे हैl उसने कहा कि मेरी  पत्नी की आवाज मर्दों जैसी हैl जिससे मुझे अजीब सा फील होता हैl भय का माहौल बना रहता हैl



इस पर कोर्ट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उसकी याचिका को रद्द कर दिया और कहा कि यह कोई खास होश नहीं हैl कि उसे तलाक किया जाए,  दिनेश (बदला हुआ नाम) ने केस की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया, कि उनके ससुराल वालों ने सामाजिक परंपराओं का हवाला देते हुए अपनी होने वाली पत्नी को शादी से पहले मिलने नहीं दिया गयाl ना ही उसे कोई मुलाकात कराई गईl


दिनेश का कहना है कि जब मे पत्नी को पहली बार देखा तो वह मेकअप में थी और उसकी दाढ़ी नहीं थीl
उसके बाद दिनेश ने बताया कि जब उन्होंने अपनी पत्नी को 15 दिन गुजर जाने के बाद देखा तो वह हैरान रह गयाl उसने देखा की पत्नी की दाढ़ी निकली हुई थीl उसकी आवाज मर्दों जैसी हैl दिनेश ने तलाक के लिए याचिका दाखिल की जबकि कोर्ट में उसकी पत्नी ने कहा मैं दिनेश के साथ रहने के लिए तैयार हु. 


कोर्ट ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए दिनेश की याचिका को रद्द कर दियाl कोर्ट ने कहा कि ऐसे कारणों की वजह से तलाक को मंजूरी नहीं दी जा सकतीहैंl यह महिला के विरुद्ध फैसला होगाl आपको अपनी पत्नी के साथ रहना पड़ेगाl आपको बता दें कि यह मामला कोई नया नहीं इससे पहले भी काफी आ चुके हैंl