दिल्ली के बुराड़ी नगर इलाके में एक दुख भरी खबर हैl एक ही परिवार के 11 लोगों के शव मिले हैंl सभी शव उनकी घर की छत की ग्रिल पर लटके हुए थेl जिनमें 7 महिलाएं और 11 पुरुष के शव हैंl
पुलिस के मुताबिक आत्महत्या हैl जांच जारी हैl शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा हैl लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही हैl
पुलिस ने बताया कि सभी लोगों के मुंह पर पट्टी बंधी हुई थीl आंखों पर पट्टी बंधी हुई थीl साथ में यह भी बताया जा रहा है कि उन लोगों के हाथ और पैर भी बंधे हुए थेl हाथ पैर बंधे होने के कारण यह एक हत्या का मामला भी बताया जा रहा हैl
आसपास के लोगों को कहना है कि परिवार बहुत ही शांत स्वभाव वाला थाl इनकी फर्नीचर की दुकान, किराने की दुकान और दूध का व्यापार भी थाl यह बताया जा रहा है कि इस ललित भाटी नाम का व्यक्ति का घर हैl जहां पर यह घटना घटी हैl इसमें यह भी बताया गया कि इसमें एक वृद्ध महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ थाl
यह भी पढ़ें : ऐसे बची मजदूरों की जान, पायलट की समझ बूझ से हादसा टला
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी हैl सभी जांच जारी हैl अभी फॉरेंसिक जांच टीम अपनी जांच में जुटी हैl जल्दी इस घटना की असलियत का पता लग जाएगाl यह बहुत दुखद घटना हैl

No comments:
Post a Comment