Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Friday, 29 June 2018

ऐसे बची मजदूरों की जान, पायलट की समझ बूझ से हादसा टला

गुरुवार को मुंबई में हुए प्लेन क्रैश में विमान में मौजूद चारों क्रू मेबंर्स की मौत हो गईl अगर वह चाहते तो अपनी जान बचा सकते थेl लेकिन उस स्थिति में विमान रिहायशी इलाकों पर गिर जाता, इससे तमाम लोगों की जान जा सकती थीl इसीलिए प्लेन के पायलट ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए, रिहायशी इलाकों को बचाते हुए एक खाली जगह पर उतारने की कोशिश की!



दरअसल हादसे के वक्त यह विमान आवासीय इलाके के ऊपर से गुजर रहा थाl ऐसे में पायलटों ने विमान को वहां से हटाकर किसी सुरक्षित जगह पर उतारने की कोशिश की थीl लेकिन ऐसा नहीं हो पाया l

मुंबई की भीड़भाड़ इलाके घाटकोपर में गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे परीक्षण उड़ान पर निकला, एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गयाl इस हादसे में क्रू मेंबर्स के 4 मेंबर की मौत हो गईl हादसा जागृति बिल्डिंग के पास हुआl जहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम चल रहा थाl


इस हादसे में पायलट, को-पायलट और दो इंजीनियरों के अलावा एक राहगीर व्यक्ति की मौत हो गईl जो विमान से गिरते जलते इंधन की चपेट में आ गयाl

बताया जाता है
कि यह पायलट की सूझबूझ से एक रिहायशी इलाके से दूर ले जाया गयाl ताकि अन्य लोगों की जान बचाई जा सके! क्योंकि जिस वक्त यह हादसा हुआ यह प्लेन रिहायशी इलाके से जा रहा थाl विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया हैl जांच जारी हैl उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैंl


पायलट ने दिखाई सूझबूझ
एक चश्मदीद के मुताबिक पायलट ने बहुत ही सूझबूझ दिखाते हुए विमान को ऐसी जगह लैंडिंग कराने की कोशिश की जहां पर लोग ना हों,  लोगों की जान बचाई जा सके l जहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा थाl वहां पर लंच टाइम थाl मजदूर लंच करने गए हुए थेl यहां पर पायलट ने खाली प्लॉट देखकर विमान नीचे उतार दियाl

No comments:

Post a Comment