Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Monday, 18 June 2018

दिल्ली के संत नगर बुराड़ी में गैंगवार

दिल्ली के संत नगर इलाके में सुबह 10:15 बजे गोलियों की आवाज से गूंज उठा. लोग इधर-उधर भागने लगेl यहां दो बदमाशों की गैंग के आमने-सामने  गोलियां चलाने पर एक राहगीर महिला की भी मौत हो गईl करीब 10:15 बजे दिल्ली के संत नगर इलाके में गोलियों की आवाज सुनकर लोग सन्न रह गएl


आज सुबह करीब 10:15 बजे संत नगर बुराड़ी इलाके में गोलियां चलने से हड़कंप मच गयाl बुराड़ी इलाके के हरित विहार में दिनदहाड़े एक स्कूटी सवार पर बदमाशों ने गोलियां बरसा दीl




बताया जाता है कि यह शख्स अपनी स्कूटी से गली से गुजर रहा थाl जिस पर बदमाशों ने गोलियां चला दीl बताया यह भी जाता है, कि यह शख्स कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया थाl जिसका नाम पूर्ण सिंह तोमर हैl जो कि किडनैपिंग केस में जेल में बंद थाl


बदमाशों की फायरिंग में पूर्ण सिंह तोमर की पैर पर की गोली लगी हैl उसके बाद पूर्ण सिंह को तुरंत बाबू जगजीवन राम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया हैl बताया जाता है कि इस गोली कांड में एक राहगीर महिला की मौत हो गई हैl और हमलावर वहां से फरार हो गएl


बताया जाता है कि इनकी काफी पुरानी रंजिश चली आ रही थीl और इस घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ हैl

No comments:

Post a Comment