Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Thursday, 21 June 2018

पासपोर्ट कर्मचारी ने कहा, धर्म अलग, नहीं बनेगा पासपोर्ट!

यूपी से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई हैl घटना लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस की हैl जहां पर एक दंपति अपना पासपोर्ट बनवाने गए थेl लेकिन वहां एक पासपोर्ट कर्मचारी की वजह से अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गईl जो कि पासपोर्ट कर्मचारी को महंगा पड़ाl


जानकारी के मुताबिक एक दंपत्ति ने पासपोर्ट में पासपोर्ट की अर्जी दीl कि उन्हें उनका पासपोर्ट बनाया जाए, लेकिन पासपोर्ट की अर्जी देने वाले एक दंपत्ति को केवल इसलिए पासपोर्ट देने से मना कर दिया गयाl क्योंकि उनके नाम और धर्म अलग थेl


दंपत्ति का आरोप है कि इसलिए कर्मचारी ने उन दोनों को पासपोर्ट ऑफिस को जलील कियाl और हमें धर्म बदलने का सुझाव देने लगा l उधर पासपोर्ट ऑफिस के एक अधिकारी का कहना है कि ऐसा मामला सामने आने पर उन्होंने दंपत्ति से केवल शादी का हलफनामा मांगा थाl जो कि पासपोर्ट जारी करने के लि जरूरी दस्तावेज की तरह इस्तेमाल किया जाता हैl

जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अनस और तनवी सेठ ने साल 2007 में शादी की थीl दंपति का आरोप है कि पासपोर्ट ऑफिस में काम करने वाले अफसर ने मोहम्मद अनस को अपना धर्म बदलने की नसीहत दीl कहा कि आपको यह करना अनिवार्य हैl


इस मामले की जानकारी दंपति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पीएम को ट्वीट करके दी और उन्होंने गुजारिश की कि इस मामले को देखा जाए और हमें पासपोर्ट दिलाया जाएl आज के इस दौर में धर्म के नाम पर भारत पिछड़ रहा हैl कोई ना कोई किसी राज्य में धर्म के नाम पर छोटी-छोटी घटनाएं मिलती रहती हैंl इस पर केंद्र सरकार को ध्यान देने की जरूरत हैl

No comments:

Post a Comment