Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Monday, 23 April 2018

Girl hanging on rap but not stopped crime.

बच्चियों से रेप पर सख्त कानून बनने के बावजूद भी रेप कम होने का नाम नहीं ले रहा.   हरियाणा का यमुनानगर शहर जिसने गैंगरेप हुआ हैl अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर हैl इस रेप  के मामले से यमुनानगर में  काफी रोष हैl लोग  गुस्से में हैl



साथ ही हरियाणा के पानीपत में भी रेप की घटना हुई हैl जो काफी दुखद है और साथ ही दोनों मामलों में भी आरोपी पकड़ से बाहर हैंl  




यमुनानगर के रादौर में जठलाना  पुलिस थाने के गांव मोहड़ी में चार युवकों ने 13 साल की नाबालिक लड़की को शनिवार देर रात घर से किडनैप कर लिया गयाl उस वक्त घर में उसके भाई-बहन थेl मां-बाप घर पर नहीं थेl


चारों आरोपी उसी गांव के पास शिव मंदिर  के साथ बने कमरे में ले गएl आरोप है कि डरा धमका कर उसके साथ गैंगरेप किया गयाl आरोपी मुंह खोलने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर वहां से भाग खड़े हुएl पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और अपने माता-पिता के लौटने पर पूरी घटना बताएंl घर वाले उसे लेकर रात को ही महिला पुलिस थाना यमुनानगर पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराईl महिला पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में लाल उर्फ मेल्लू और विकास उर्फ काला के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया हैl  नामजद दोनों आरोपी शादीशुदा बताए जा रहे हैंl


इसके साथ आपको बता दें कि पानीपत में भी एक रेप की घटना से वहां का माहौल गर्म हो गया हैl  पानीपत के गांव  में कोई रेप की घटना से भी वहां का माहौल गर्मा गया हैl यहां के गांव में एक किशोरी को बहला-फुसला कर गन्ने के खेत में ले गएl वहां तीन लोगों ने किशोरी को  बंधक बनाया और एक ने किशोरी से रेप कियाl




परिवार का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में दबाव बनाया और कार्रवाई नहीं की,  पुलिस ने दबाव देकर समझौता कराने की कोशिश की. परिवार ने विधायक रविंद्र माछरौली को जानकारी दी तो पुलिस हरकत में आईl  इसके बाद पुलिस गांव में पहुंचे, किशोरी का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान करायाl   पुलिस ने जुनैद, साबिर और कलीम के खिलाफ केस दर्ज किया हैl रेप का आरोप कलीम पर हैl पुलिस ने कहा कि परिवार का पुलिस पर लगाया गया आरोप गलत हैl


No comments:

Post a Comment