Kamaal ki khabar

▼

Home

▼

Sunday, 22 April 2018

Now the sentence will be hanged on the rape, the law has passed, the decision will be in 6 months.

देश में हो रहे प्रतिदिन रेप के मामले बढ़ते जा रहे हैं.
जिसके कारण छोटे से लेकर बड़े तक की लड़कियां और औरतें दहशत में हैंl इन सब को देखते हुए देश में एक सख्त कानून की जरूरत हैंl



12 साल तक की बच्चियों से रेप के दोषी को फांसी की सजा मिलेगीl मोदी सरकार ने शनिवार को इस बारे में अध्यादेश को मंजूरी दी और आज राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून लागू होगाl इसके लिए मौजूदा पोक्सो कानून,  एविडेंस एक्ट, आईपीसी और सीआरपीसी की धारा में बदलाव किया गयाl राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है और इससे जुड़े प्रावधान कानून की शक्ल में आज से लागू हो गए हैंl हलाकि संसद के मानसून सत्र में अध्यादेश पर मंजूरी लेनी होगीl




कठुआ, सूरत में रेप की घटनाओं से हाल में देश में काफी गुस्सा हैl विपक्ष ने भी इस मुद्दे को उछाला थाl प्रधानमंत्री को कहना पड़ा थाl कि बेटियों को न्याय दिलाएंगेl उन्होंने शुक्रवार को लंदन से कैबिनेट मीटिंग बनाने का निर्देश दिया थाl


अध्यादेश के तहत पोक्सो कानून में बड़ा बदलाव किया गया हैl नए कानून में रेप के मामले में तेजी से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रावधान हैंl 16 साल तक तक की किशोरी से गैंगरेप में सीधे उम्र कैद होगीl हाईकोर्ट के सहयोग से ऐसे मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगेl रेप की जांच के लिए सभी थानों में अस्पतालों में को स्पेशल फॉरेंसिक किट दी जाएगीl साथ ही हर राज्य में स्पेशल फॉरेंसिक लैब  बनेगीl नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो यौन अपराधों से जुड़े मामलों का डेटाबेस तैयार करेगाl  इसे राज्य से भी साझा किया जाएगाl पीड़ित की मदद के लिए वन स्टॉप सेंटर देश के सभी जिलों में खोले जाएंगेl





कई कड़े प्रावधान किए गए

  • 2 महीने के अंदर केस की जांच पूरी करनी होगीl
  • ट्रायल भी 2 महीने में पूरा होगाl
  • 6 महीने में निपटाने होंगे अपील के मामलेl
  • नाबालिग से रेप में आरोपी को अग्रिम जमानत भी नहीं मिलेगीl
  • 12 साल तक की बच्चियों से रेप में फांसी भी हो सकेगीl
  • मिनिमम सजा भी बढ़कर 20 साल होगीl
  • 13 से 16 साल तक की किशोरी से रेप में अधिकतम सजा उम्र कैद सजा 20 साल होगीl
  • 10 साल में मिनिमम सजा अब महिलाओं से रेप में पहले 7 साल का प्रावधान थाl

No comments:

Post a Comment